Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Elections»Shivraj Singh Chouhan: शिवराज सिंह चौहान झारखंड से दिल्ली लौटे, बोले, भाजपा नीत राजग झारखंड में सरकार बनायेगा
    Elections

    Shivraj Singh Chouhan: शिवराज सिंह चौहान झारखंड से दिल्ली लौटे, बोले, भाजपा नीत राजग झारखंड में सरकार बनायेगा

    News DeskBy News DeskNovember 21, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बृहस्पतिवार को विश्वास जताया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) झारखंड में अगली सरकार बनायेगा. चौहान ने दावा किया कि झारखंड में लोग बदलाव चाहते हैं. उन्होंने वर्तमान सरकार पर आकंठ भ्रष्टाचार, बिगड़ती कानून-व्यवस्था और बढ़ती घुसपैठ के माध्यम से राज्य को ‘बर्बाद’ करने का आरोप लगाया.

    चौहान ने दिल्ली रवाना होने से पहले संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं झारखंड से बहुत मीठी यादें लेकर जा रहा हूं. यह एक अद्भुत राज्य है. मुझे पूरा विश्वास है कि भाजपा के नेतृत्व वाला राजग सरकार बनाएगा.’’ उन्होंने झारखंड के विशाल संसाधनों का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य से गरीबी को पूरी तरह खत्म किया जा सकता है.

    Jharkhand: ‘खैनी’ मांगने से शुरू हुआ विवाद हत्या तक पहुंचा, SP आवास के सामने JDU विधायक के बेटे के गार्ड ने अपने साथी की आंख में मारी गोली, मौत

    झारखंड के लिए भाजपा के चुनाव प्रभारी चौहान ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राज्य प्रगति करेगा. मैं भी केंद्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्रालयों में अपनी भूमिका के माध्यम से योगदान दूंगा.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैंने लोगों की आखों में भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी के प्रति प्यार देखा है. वर्तमान सरकार ने कुशासन, आकंठ भ्रष्टाचार, बिगड़ती कानून व्यवस्था और बढ़ती घुसपैठ के कारण राज्य को बर्बाद कर दिया है. चौहान ने अनुमान व्यक्त किया की कि बरहेट और गांडेय विधानसभा क्षेत्रों के नतीजे चौंकाने वाले होंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बरहेट से और उनकी पत्नी कल्पना गांडेय से प्रत्याशी हैं.

    Hemant Soren: सीएम हेमंत सोरेन बोले-जेपीएससी मामले की जांच गंभीरता से चल रही, सरकार की प्राथमिकता छात्रों के भविष्य की रक्षा करना है

    झारखंड विधानसभा के चुनाव दो चरणों में 13 नवंबर और 20 नवंबर को हुए। मतगणना 23 नवंबर को होगी.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    BJP led NDA will form the government in Jharkhand said Shivraj Singh Chouhan returned to Delhi from Jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand: ‘खैनी’ मांगने से शुरू हुआ विवाद हत्या तक पहुंचा, SP आवास के सामने JDU विधायक के बेटे के गार्ड ने अपने साथी की आंख में मारी गोली, मौत

    July 22, 2026

    Hemant Soren: सीएम हेमंत सोरेन बोले-जेपीएससी मामले की जांच गंभीरता से चल रही, सरकार की प्राथमिकता छात्रों के भविष्य की रक्षा करना है

    July 22, 2026

    Rahul Gandhi: प्रधानमंत्री आवास के निकट कांग्रेस का धरना, ‘बलपूर्वक’ हिरासत में लिया और उन्हें बस में बैठाकर ले गयी पुलिस

    July 22, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: मलेरिया के बाद अब पूर्वी सिंहभूम जिले में चिकनपॉक्स का आया मामला, मुसाबनी में 20 से अधिक लोग संक्रमित मिले

    July 22, 2026

    Jamshedpur: चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव ठाकुर के नाम पर ऑनलाइन ठगी, 10 रुपये की टोकन फीस का झांसा देकर खाते से उड़ाये ₹5000

    July 22, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group