Author: News Desk

Dhanbad . झारखंड के धनबाद जिले के मैथन बांध में डूबे तीन नाबालिग लड़कों के शव 22 घंटे की तलाशी अभियान के बाद बृहस्पतिवार को बाहर निकाल लिए गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. मृतकों की पहचान युवराज सिंह (16), जुनैद हुसैन (16) और नयाव गद्दी (15) के रूप में हुई है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एक निजी स्कूल के कक्षा 10 वीं के छात्र बुधवार शाम करीब चार बजे नहाते समय बांध में डूब गए और शाम छह बजे तलाशी अभियान शुरू किया गया. मैथन थाने के प्रभारी आकृष्ट अमन ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम…

Read More

Ranchi. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बृहस्पतिवार को विश्वास जताया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) झारखंड में अगली सरकार बनायेगा. चौहान ने दावा किया कि झारखंड में लोग बदलाव चाहते हैं. उन्होंने वर्तमान सरकार पर आकंठ भ्रष्टाचार, बिगड़ती कानून-व्यवस्था और बढ़ती घुसपैठ के माध्यम से राज्य को ‘बर्बाद’ करने का आरोप लगाया. चौहान ने दिल्ली रवाना होने से पहले संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं झारखंड से बहुत मीठी यादें लेकर जा रहा हूं. यह एक अद्भुत राज्य है. मुझे पूरा विश्वास है कि भाजपा के नेतृत्व वाला राजग सरकार बनाएगा.’’ उन्होंने झारखंड के विशाल संसाधनों…

Read More

New Delhi.खेल मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यहां कहा कि बिहार अगले साल अप्रैल में पहली बार खेलो इंडिया युवा खेलों और पैरा खेलों की मेजबानी करेगा. पहली बार खेलो इंडिया को ओलंपिक की तर्ज पर आयोजित किया जायेगा जिसमें पैरा खेलों का आयोजन युवा खेलों के 10-15 दिन बाद किया जायेगा. पैरा खेलों का पहला चरण पिछले साल यहां कराया गया था. बिहार ने हाल में समाप्त हुई महिलाओं की एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी हॉकी प्रतियोगिता की राजगीर में मेजबानी की थी जिसमें भारत ने चीन को 1-0 से हराकर महाद्वीपीय खिताब बरकरार रखा था.

Read More

New Delhi. श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) को निर्देश दिया है कि वह यह सुनिश्चित करे कि रोजगार से जुड़ी प्रोत्साहन (ईएलआई) योजना का लाभ उठाने के लिए कर्मचारियों का सार्वभौमिक खाता संख्या (यूएएन) सक्रिय हो. मंत्रालय ने बयान में कहा, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन प्रभावी पहुंच के लिए अपने क्षेत्रीय और ‘जोनल’ कार्यालयों को शामिल करेगा. बयान के अनुसार, ‘यह सुनिश्चित करने के लिए कि अधिकतम संख्या में नियोक्ता तथा कर्मचारी ईएलआई योजना से लाभान्वित हों, उसने ईपीएफओ को नियोक्ताओं के साथ अभियान के रूप में काम करने और कर्मचारियों के यूएएन को सक्रिय…

Read More

Chakradharpur. डांगुवापोसी स्टेशन के 10 नंबर रेल लाइन में मालगाड़ी की चपेट में आकर अज्ञात युवक (22) की मौत हो गयी. यह घटना बीती रात करीब साढ़े नौ बजे की बतायी जा रही है. डांगुवापोसी रेल पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी है. मृतक का रंग सांवला, लंबाई 4 फुट 5 इंच है. वह नीला व मैरुन रंग का फुल टी-शर्ट व टाउजर पैंट पहना है.

Read More

Saraikela. जिला मुख्यालय सरायकेला के काशी साहु महाविद्यालय स्थित साइंस ब्लॉक में भारी सुरक्षा के बीच 23 नवंबर की सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती प्रारंभ होगी, मतगणना के लिए कुल 461 कर्मियों को मतगणना स्थल पर समय से पूर्व उपस्थित होने को कहा गया है. मतगणना कर्मी भी काउंटिंग हाल में प्रवेश करते समय मोबाइल अंदर नहीं ले जा सकेंगे. विभिन्न दलों के मतगणना अभिकर्ताओं को भी काउंटिंग हाल में मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं रहेगी. मतगणना स्थल पर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था रहेगी. मतगणना हॉल में प्रवेश के पूर्व सख्ती से जांच होगी. किसी प्रकार के…

Read More

Ranchi. झारखंड विधानसभा चुनाव की वोटिंग खत्म हो गई है। एग्जिट पोल में भी कुछ स्पष्ट नहीं है. गुरुवार को JMM और BJP दफ्तर में पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा. वहीं, कुछ नेता आराम करते दिखे. दोपहर में CM हेमंत सोरेन ने अपने X पर एक फोटो शेयर कर लिखा है- फुर्सत के क्षण। फोटो में उनका बाल कल्पना सोरेन संवारती दिख रही है. जबकि, कल्पना सोरेन का बाल दूसरा कोई संवारता दिख रहा है. वहीं, दूसरी तरफ CM हेमंत सोरेन भी एक्टिव दिखे. उन्होंने राज्यभर के कार्यकर्ताओं के साथ ऑनलाइन लंबी बैठक की. इलाकावार फीडबैक लिया। बैठक की जनाकारी…

Read More

New York/New Delhi. ग्रीन एनर्जी का कांट्रैक्ट हासिल करने के आरोप में अमेरिकी प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग ने अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी और अदाणी ग्रीन के कार्यकारी निदेशक सागर अदाणी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. समाचार एजेंसी रॉयटर्स और ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, उद्योगपति गौतम अदाणी पर अमेरिकी अभियोजकों ने भारत में सौर बिजली अनुबंध हासिल करने के लिए अनुकूल शर्तों के बदले भारतीय अधिकारियों को 25 करोड़ डॉलर की रिश्वत देने का आरोप लगाया है. अमेरिकी अभियोजकों ने अदाणी (62), उनके भतीजे सागर अदाणी और अन्य पर सौर ऊर्जा अनुबंध हासिल करने के लिए…

Read More

Hazaribagh.झारखंड के हजारीबाग के बरकठ्ठा में भीषण सड़क हादसा हो गया है. यहां एक बस पलटने से कुल 7 लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए हैं. जानकारी के मुताबिक यह बस कोलकाता से पटना जा रही थी. इस दुर्घटना के बाद राहत बचाव का काम जारी है. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दुर्घटना में बस सड़क के किनारे पलट गई है और उस पर सवार करीब 7 से अधिक यात्रियों की मौत हो गई. इस बस दुर्घटना में 20 से अधिक यात्री घायल हो गए. घायलों की स्थिति गंभीर…

Read More

Ranchi. झारखंड में विधानसभा चुनाव खत्म हो गया है. दो चरणों में 81 सीटों के लिए मतदाताओं ने अपना फैसला सुना दिया है. अब सभी को 23 नवंबर का इंतजार है. इधर, झारखंड की सत्ता का ताज किसके सर सजेगा, इसको लेकर अटकलें चल रही हैं. कहीं एनडीए, तो कहीं इंडिया गठबंधन को आगे बताया जा रहा है. 10-20 सीटों पर टाइट फाइट है. यह मानकर चला जा रहा है कि विधानसभा में इस बार इंडिया और एनडीए दोनों ही सत्ता के करीब होंगे. कुर्सी तक का रास्ता इन्हीं टाइट फाइटवाली आठ से 10-20 सीट तय करेंगी. एग्जिट पोल करने…

Read More