Jamshedpur. जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में झारखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन और टाटा स्टील यूआइएसएल की ओर से आयोजित 17वीं झारखंड सीनियर स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप (महिला-पुरुष) गुरुवार को संपन्न हो गया. प्रतियोगिता में पूर्वी सिंहभूम जिला ने महिला और पुरुष दोनों वर्गों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. महिला वर्ग में 13 अंक के साथ पूर्वी सिंहभूम विजेता व धनबाद की टीम 11 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही. पुरुष वर्ग में 45 अंक के साथ पूर्वी सिंहभूम पहले व 14 अंक के साथ सरायकेला-खरसावां की टीम उपविजेता बनी. महिला वर्ग में धनबाद की स्निग्धा श्री…
Author: News Desk
Jamshedpur. टाटानगर स्टेशन के आसपास से करीब एक दर्जन दुकानों को हटा दिया गया. दुकानों को आरपीएफ की मदद से हटायी गयीं. इन दुकानों को पहले भी हटाया गया था. पीएम मोदी के टूर को देखते हुए अतिक्रमण को हटाने के बाद फिर से लोगों ने दुकानों को लगा दिया था, जिमसें चाय, पान से लेकर अन्य छोटे दुकान थे. सभी दुकानों को जबरन हटाया गया. इस दौरान आरपीएफ की ओर से रेलवे एक्ट के तहत केस भी किया गया है. साथ ही चेतावनी दी गयी है कि फिर से उस एरिया में दुकान नहीं लगायें. रेलवे की ओर से…
Jamshedpur. पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन का चुनाव आठ दिसंबर को होगा. इसके लिए चुनावी प्रक्रिया 2 दिसंबर से प्रारंभ हो जायेगी. 2 दिसंबर को नामांकन पत्र संध्या 4 बजे 6 बजे तक प्राप्त किये जायेंगे. नामांकन पत्र जमा करने की तिथि 3 दिसंबर होगी. नामांकन पत्रों की जांच एवं प्रत्याशियों की प्रथम सूची का प्रकाशन 4 दिसंबर को किया जाएगा. 5 दिसंबर को नामांकन वापस लिया जा सकता है. उसी दिन प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा. आवश्यकता पड़ने पर 8 दिसंबर को अपराह्न 2 बजे से संध्या 6 बजे तक चेंबर भवन, बिष्टुपुर में निर्वाचन कार्य…
Jamshedpur. टाटा स्टील ने जमशेदपुर प्लांट में बायोचार (बायोमास आधारित चारकोल) का सफल उपयोग करते हुए एक नई मिसाल कायम की है. यह पहल न केवल कंपनी की सस्टेनेबिलिटी के प्रति गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाती है, बल्कि 2045 तक नेट जीरो लक्ष्य हासिल करने के संकल्प को भी मजबूती प्रदान करती है. जनवरी 2023 में परीक्षण के रूप में शुरू हुई इस पहल के तहत, टाटा स्टील ने अब तक बायोचार का उपयोग कर लगभग 30,000 टन जीवाश्म ईंधन को प्रतिस्थापित किया है. यह रणनीति न केवल वार्षिक रूप से 50,000 टन से अधिक कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन को कम करने…
Jamshedpur. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में होने वाले विकास काम के लिए तीन घंटे का टाटानगर से आदित्यपुर के बीच अप व डाउन लाइन में शनिवार 23 नवंबर को ब्लॉक लिया गया है. इस कारण उस दिन टाटा-हटिया-टाटा, झाड़ग्राम पुरुलिया झाड़ग्राम मेमू, टाटा-गुआ-टाटा मेमू, टाटा-बरकाकाना टाटा मेमू और टाटा-बड़बिल- टाटा मेमू ट्रेन को रद्द किया गया है. इसके अलावा धनबाद-टाटा-धनबाद ट्रेन को आद्रा तक ही चलायी जायेगी. यह ट्रेन आद्रा से टाटा के बीच रद्द रहेगी. इसी तरह आसनसोल टाटा आसनसोल मेमू ट्रेन पुरुलिया तक ही चलेगी. पुरुलिया से टाटा के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी. रांची हावड़ा…
Jamshedpur. टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के 85 कमेटी मेंबर पद के लिए हो रहे चुनाव के लिए गुरुवार को 137 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदा. शुक्रवार को नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है. इसके उपरांत प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन होगा. 23 नवंबर को नामांकन पत्र की जांच के उपरांत प्रत्याशियों की सूची प्रकशित होगी. 25 नवंबर तक प्रत्याशी नाम वापस ले सकते हैं. नामांकन वापसी के उपरांत फाइनल प्रत्याशियों की सूची और मतदान पत्र के नमूना का प्रकाशन होगा. जबकि 26 नवंबर को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा. मतदान के उपरांत शाम छह…
Jamshedpur. टाटा स्टील की सहयोगी कंपनी टाटा स्टील यूआइएसएल ने कदमा के प्रोफेशनल फ्लैट्स सी ब्लॉक में 1000 केएलडी पैकेज्ड सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (पीएसटीपी) का उदघाटन टाटा स्टील के कारपोरेट सर्विसेज के उपाध्यक्ष चाणक्य चौधरी ने किया. इस अवसर पर टाटा स्टील यूआइएसएल के प्रबंध निदेशक रितु राज सिन्हा, टाटा स्टील के कारपोरेट सर्विसेज के प्रमुख प्रणय सिन्हा, टाउन इंफ्रास्ट्रक्चर एंड लॉजिस्टिक्स के प्रमुख वरुण बजाज, जल एवं अपशिष्ट जल सेवाओं के महाप्रबंधक संजीव कुमार झा और जुस्को श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय भी मौजूद थे. यह उन्नत सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट पर्यावरणीय स्थिरता और जल प्रबंधन को और बेहतर…
Bahragora. बहरागोड़ा कॉलेज में गुरूवार को विश्व दर्शन दिवस मनाया गया. इस मौके पर क्विज और भाषण प्रतियोगिता हुई, जिसके विजेताओं को पुरस्कृत किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में कोल्हान विश्वविद्यालय के कुल सचिव एवं सामाजिक विज्ञान संकाय के डीन डॉ राजेंद्र भारती ने विद्यार्थियों को दर्शन के महत्व को बताया. कॉलेज के प्राचार्य डॉ बालकृष्ण बेहरा ने युवाओं को खुद अपना आदर्श बनने के साथ ही साथ गांधी, सुकरात एवं अस्तित्ववादी दर्शन के महत्व को समझाते हुए दुख से भागने की बजाय दुख को स्वीकार करने की बात कही. विभिन्न विषयों के 30 से ज्यादा अभ्यर्थियों ने भारत…
Jamshedpur. साकची रेड क्रॉस भवन में केनरा बैंक के 119वें संस्थापक दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस अवसर पर 20 लोगों ने रक्तदान किया. सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. केनरा बैंक के सहायक महा प्रबंधक मगेश रामनाथन के नेतृत्व व मंडल प्रबंधक मो इसराफिल व एचआर विभाग के सहयोग से शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में केनरा बैंक के सभी स्टाफ सदस्यों ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया. झारखंड ग्रामीण बैंक के स्टाफ सदस्यों का भी भरपूर सहयोग शिविर में देखा गया.
Jamshedpur. साकची गुरुद्वारा द्वारा संचालित गुरु नानक मध्य विद्यालय में गुरुवार को बाल मेला का आयोजन किया गया. मेला में स्कूल के छात्रों ने खूब धमाल मचाया. मेले का माहौल ऐसा था कि विद्यार्थियों संग अतिथियों ने भी उसका भरपूर आनंद उठाया. विद्यार्थियों ने मस्ती के साथ लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया. विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मनोरंजन किया. व्यंजन व गेम के स्टॉल पर काफी भीड़ लगी रही. मेले का उद्घाटन स्कूल सचिव अजायब सिंह और महासचिव शमशेर सिंह सोनी ने संयुक्त रूप से किया. बाल मेला को सफल बनाने में गुरु नानक मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक…
