Author: News Desk

Jamshedpur. विधानसभा चुनाव की मतगणना को लेकर जमशेदपुर के माइकल जॉन सभागार, बिष्टुपुर में पोस्टल बैलेट काउंटिंग स्टाफ एवं इवीएम काउंटिंग स्टाफ का प्रशिक्षण दो पालियों में आयोजित किया गया. प्रथम पाली में सुबह 10 बजे से दिन में एक बजे तक पोस्टल बैलेट की काउंटिंग एवं द्वितीय पाली में दोपहर दो बजे से पांच बजे तक इवीएम काउंटिंग से संबंधी प्रशिक्षण दिया गया. परियोजना निदेशक आइटीडीए दीपांकर चौधरी ने प्रशिणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मतगणना का काम अत्यंत जिम्मेदारी भरा है. प्रशिक्षण ले रहे अधिकारियों और कर्मचारियों को मतगणना कार्य से जुड़े विभिन्न प्रपत्रों, प्रारूपों तथा रिपोर्टिंग…

Read More

Jamshedpur. बागबेड़ा थाना क्षेत्र के रोड नंबर-5 स्थित शिव मंदिर की दानपेटी का ताला तोड़ कर उसमें रखे रुपये की अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली. दानपेटी में लगभग दस हजार रुपये होने का अंदाजा लगाया जा रहा है. घटना सोमवार देर रात की है. इस संबंध में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुनील तिवारी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ बागबेड़ा थाना में लिखित शिकायत की है. घटना के संबंध में मंदिर कमेटी के सचिव रमन खां ने बताया कि वर्तमान में मंदिर के हॉल का निर्माण कार्य भी चल रहा है. चोर गिरोह के लोग पीछे के रास्ते से मंदिर…

Read More

Jamshedpur. डिमना बस्ती उमा टिफिन के पास टोनी सिंह की हत्या के मुख्य आरोपी अविनाश सिंह ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया. अविनाश सिंह की तलाश जिला पुलिस को थी. लेकिन उसने मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे अविनाश तीन नंबर गेट से कोर्ट परिसर में प्रवेश किया. गेट पर तैनात पुलिसकर्मी अविनाश सिंह को नहीं पहचान सका. अविनाश सिंह प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी आलोक कुमार के कोर्ट में सरेंडर कर दिया. अधिवक्ता बीरेंद्र सिंह ने उसे सरेंडर कराया. कोर्ट में सरेंडर करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. अविनाश सिंह के कोर्ट में सरेंडर करने…

Read More

Jamshedpur. 19 नवंबर को विश्व शौचालय दिवस पर जमशेदपुर अक्षेस, जुस्को की ओर से इस मौके पर जुबिली पार्क गेट स्थित शौचालय को बैलून से सजाया गया था. इस साल की थीम ‘शौचालय शांति के लिए एक स्थान ‘ है. इस मौके पर 83 सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया गया. नमस्ते योजना के तहत सभी कर्मचारियों की प्रोफाइलिंग कर उनके बीच सफाई कीट का वितरण जमशेदपुर अक्षेस के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने किया. इस मौके पर सिटी मैनेजर ज्योति पुंज, जितेंद्र कुमार, सुलभ इंटरनेशनल के प्रभारी संजय झा आदि मौजूद थे.

Read More

Jamshedpur. सिदगोड़ा चिल्ड्रेन पार्क में सुवर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और नेचर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार (20 नवंबर) को बाल मेला का आयोजन किया जा रहा है. बाल मेला को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. बाल मेला से जुड़े सुधीर सिंह ने बताया कि बुधवार की सुबह आठ बजे से मेला प्रारंभ हो जायेगा, जो शाम चार बजे तक चलेगा, जिसके बाद पुरस्कार वितरित किये जायेंगे. सुधीर सिंह ने बताया कि मेले में टाटा मोटर्स के खेल अधिकारी विवेक कुमार, पूर्व ओलंपियन हरभजन सिंह, कबड्डी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष भूपिंदर सिंह, वरिष्ठ एथलीट एनसी देव, लायंस क्लब…

Read More

Jamshedpur टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन चुनाव में बुधवार को निर्वाचन क्षेत्र का अंतिम प्रकाशन होगा. इसके उपरांत मतदाता सूची का प्रकाशन होगा. मेंबर प्रकाशन के बाद दावा- आपत्ति भी कर सकते हैं. 5516 कर्मचारियों की सदस्यता वाली टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के 50 निर्वाचन क्षेत्र से 85 कमेटी मेंबर चुने जायेंगे. नवनिर्वाचित 85 कमेटी मेंबर 25 ऑफिस बियरर का चुनाव करते हैं. मंगलवार को पूर्व से घोषित कार्यक्रम के तहत सूचना पट पर चुनाव नियमावली और 50 निर्वाचन क्षेत्र की सूची का क्षेत्रवार प्रकाशन किया गया. जिसमें सबसे अधिकतम कमेटी मेंबर 6 कमेटी मेंबर पद वर्ल्ड ट्रक असेंबली लाइन में…

Read More

Chakulia . चाकुलिया-धालभूमगढ़ मार्ग पर सुनसुनिया जंगल में मंगलवार की सुबह एक कार सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गयी. कार में चाकुलिया नया बाजार निवासी पिंटू रुंगटा, उनकी पत्नी और दो वर्ष का बच्चा सवार था. घटना में पिंटू रुंगटा की पत्नी को आंशिक चोट पहुंची है. जानकारी के अनुसार, धालभूमगढ़ की ओर से पिंटू चाकुलिया लौट रहे थे. सुबह 4:00 से 5:00 के बीच सड़क पर जंगल से अचानक किसी पशु के आ जाने से चालक पिंटू ने वाहन को अचानक मोड़ दिया. इससे वाहन सड़क के किनारे साल के पेड़ से टकरा गयी. इस घटना में रुंगटा…

Read More

Jamshedpur. बिष्टुपुर गोपाल मैदान में संवाद-ए-ट्राइबल कॉन्क्लेव के पांचवें दिन नागपुरी म्यूजिकल बैंड की शानदार प्रस्तुति के साथ समापन हुआ. इस मौके पर गायक नितेश कच्छप और उनकी टीम ने अपनी कला प्रदर्शित की. उनकी प्रस्तुतियों में झारखंड की लोक संस्कृति और परंपरा की झलक स्पष्ट दिखायी दी. कार्यक्रम के दौरान नितेश ने अपने संगीत के जरिए जनजातीय समुदाय के इतिहास, संघर्ष और संस्कृति को भी उजागर किया.संवाद-ए-ट्राईबल कॉन्क्लेव के इस खास दिन ने दर्शकों के दिलों में ऐसी छाप छोड़ी, जिसे वे लंबे समय तक याद रखेंगे. संवाद में ट्राइबल हीलर्स और हैंडीक्राफ्ट मेकर्स ने अपनी पारंपरिक विरासत और…

Read More

Jamshedpur. टाटानगर आरपीएफ ने टिकट की कालाबाजारी करने के आरोप में कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर एक के रहने वाले विजय प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया है. उसके पास से आरपीएफ ने एक इ जनरल टिकट, 23 पुराना इ जनरल टिकट, 12 पुराना इ तत्काल टिकट, 7 पुराना इ प्रीमियम तत्काल टिकट को भी जब्त किया है. बरामद टिकटों की कीमत करीब 69 हजार रुपये बतायी जा रही है. बताया जाता है कि कदमा शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर एक में विजय प्रताप सिंह जेएनबी इंटरप्राइजेज चलाता था. इसके माध्यम से वे टिकटों की कालाबाजी करता था. उसके पास से…

Read More

Medininagar. थाना के नावाडीह ओपी क्षेत्र के घासीदाग गांव के सोमर सिंह खरवार के नौ वर्षीय नाती अजय सिंह की हत्या कर उसके मामा लाला सिंह ने जंगल में फेंक दिया था. बदबू फैलने के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना विश्रामपुर थाना प्रभारी को दी. सूचना मिलने के बाद विश्रामपुर थाना की पुलिस व नावाडीह ओपी के पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, जहां केला के थम के पास एक बंद बोरा पड़ा था. बोरा से काफी दुर्गन्ध आ रही थी. पुलिस ने बोरा को खुलवाया तो देखा की नाबालिग का शव है. जिसकी पहचान 10 वर्षीय अजय सिंह के रूप में…

Read More