Chakradharpur नवयुवक संघ की ओर से गोपीनाथपुर मैदान में पांच दिवसीय भगवान बिरसा मुंडा फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसका फाइनल मैच मंगलवार को खेला गया. इसमें मुख्य अतिथि विधायक सुखराम उरांव व विशिष्ट अतिथि में नेता रामलाल मुंडा मौजूद थे. फाइनल मैच का उद्घाटन विधायक सुखराम उरांव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. इसके बाद बम बम भोले क्लब निश्चिंतपुर व आर्मी एफसी हतनातोडांग के बीच फाइनल मैच खेला गया. इसमें बम-बम भोले फुटबॉल क्लब निश्चिंतपुर ने 2-0 गोल से आर्मी एफसी हतनातोडांग को पराजित कर प्रतियोगिता का विजेता बना. वहीं आर्मी एफसी हतनातोडांग की टीम उपविजेता…
Author: News Desk
Manoharpur. मनोहरपुर-रांची मुख्य पर कोयल नदी पुल से महिला ने कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की. वह ट्रैक्टर चालक की पत्नी है. घटना मंगलवार दोपहर तीन बजे की है. जानकारी के अनुसार महिला कोयल नदी के पुल के बीच वाले हिस्से से नदी में कूद गई. आसपास जा रहे लोगों की नजर उसपर पड़ी. इसके बाद महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. महिला के पानी में गिरने से आंशिक चोट लगी. मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने महिला को परिजनों को सौंप दिया. परिजनों ने बताया कि महिला की मानसिक हालत ठीक नहीं है.
Manoharpur. मनोहरपुर-आनंदपुर मुख्य मार्ग पर कुड़ना गांव के समीप मुर्गी लदा टेंपो पलट गया. इस घटना में चालक के पैर में चोट लगी है. जानकारी के मुताबिक, चालक आनंदपुर से मुर्गी लेकर मनोहरपुर की ओर आ रहा था. कुड़ना गांव के समीप वाहन की तेज गति रहने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया. इससे चालक के पैर में गंभीर चोट लगी है. बाद में चालक द्वारा टेंपो को मौके से उठा लिया गया. चालक ने निजी अस्पताल में इलाज कराया.
Chandil. चांडिल थाना के भालुकोचा के किशोर आशीष गोप व राजपाल गोप बीते सोमवार से लापता हैं. दोनों बच्चे के लापता हाेने पर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. मंगलवार को इंजीनियर प्रवेश गोप ने घटनाओं व पहलुओं की विस्तृत जानकारी ली. उपस्थित बच्चों और परिजनों को सुरक्षात्मक जानकारी दी. प्रवेश गोप ने प्रशासन से बच्चों की बरामदगी की मांग की है. प्रवेश गोप ने पीड़ित परिवारों से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया.
New Delhi. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अगले साल भारत की यात्रा कर सकते हैं. राजनयिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी और कहा कि दोनों देशों के नेताओं की परस्पर वार्षिक यात्राओं के लिए निर्धारित रूपरेखा के तहत यह यात्रा हो सकती है. सूत्रों ने बताया कि दोनों पक्ष इस यात्रा की संभावनाएं तलाश रहे हैं, लेकिन अभी इसे अंतिम रूप नहीं दिया गया है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस साल जुलाई में मॉस्को में जब पुतिन से मिले थे तो उन्हें भारत यात्रा के लिए आमंत्रित किया था. क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने मंगलवार को वरिष्ठ भारतीय…
Bhuvaneshvar.. ओडिशा के ढेंकनाल जिले में मंगलवार को एक सब-कलेक्टर तथा एक इंजीनियर को कथित तौर पर आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति मिलने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. सतर्कता विभाग ने एक बयान में बताया कि ये दोनों आरोपी ढेंकनाल जिले में कामाख्यानगर के उप-जिलाधीश नारायण चंद्र नायक और ओडिशा राज्य पुलिस आवास कल्याण निगम, बरहामपुर संभाग के उप महाप्रबंधक (सिविल) सुभाष चंद्र पंडा हैं. अधिकारियों ने बताया कि उप-जिलाधीश के पास मिली संपत्तियों में भुवनेश्वर में तीन बहुमंजिला इमारतें और 14 भूखंड, 34.57 लाख रुपये से अधिक की जमा राशि, 1.48…
Rio de Janeiro. विश्व की 20 प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के नेता एक दिन पहले संयुक्त घोषणापत्र जारी करने के बाद, मंगलवार को संक्षिप्त बैठक के लिए फिर एकत्र हुए. घोषणापत्र में भुखमरी से लड़ने के लिए एक वैश्विक समझौते, युद्धग्रस्त गाजा के लिए अधिक सहायता और पश्चिम एशिया तथा यूक्रेन में शत्रुता को समाप्त करने का आह्वान किया गया है. संयुक्त वक्तव्य को समूह के सदस्यों का समर्थन किया, लेकिन इस पर पूर्ण सर्वसम्मति नहीं बन पाई. इसमें भविष्य में अरबपतियों पर वैश्विक कर लगाने और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) के स्थायी सदस्य संख्या के विस्तार की अनुमति देने वाले…
Rajgir. पहले तीन क्वार्टर में दर्जन भर से अधिक पेनल्टी कॉर्नर गंवाने के बाद भारत ने आखिरी क्वार्टर में दो गोल करके जापान को 2 . 0 से हराकर मंगलवार को महिला एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में प्रवेश कर लिया जहां उसका सामना चीन से होगा . पहले तीन क्वार्टर गोलरहित रहने के बाद 48वें मिनट में नवनीत कौर ने पेनल्टी स्ट्रोक पर भारत का खाता खोला जबकि 56वें मिनट में लालरेम्सियामी ने सुनेलिटा टोप्पो के बेहतरीन पास पर दूसरा गोल किया . उधर दूसरे सेमीफाइनल में पेरिस ओलंपिक रजत पदक विजेता चीन ने मलेशिया को 3-1 से हराया.…
Ranchi. झारखंड में दूसरे चरण का मतदान आज है. 12 जिलों के 38 विधानसभा क्षेत्रों में 1.23 करोड़ मतदाता अपना विधायक चुनने के लिए मतदान करेंगे. इस चरण में इंडिया गठबंधन के सहयोगी कांग्रेस 13 सीटों पर, माले चार सीटों पर और राजद दो सीटों पर चुनाव लड़ रहा है. गठबंधन के दलों के पास कुल 19 सीटें हैं. ऐसे में इनका प्रदर्शन मायने रखनेवाला है. वहीं एनडीए में आजसू छह सीटों पर चुनावी मैदान में होगा. झामुमो 20 और भाजपा 32 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. इस चुनाव में भाजपा को भी बेहतर प्रदर्शन करना होगा. दूसरे चरण…
Deoghar. देवघर जिले में मंगलवार को ट्रक की टक्कर से रेलगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतर गया. हालांकि, दोपहर करीब दो बजे मधुपुर-जसीडीह खंड पर रोहिणी नवाडीह रेलवे क्रॉसिंग पर हुई इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. एक अधिकारी ने बताया कि रेलगाड़ी बिहार के झाझा से पश्चिम बंगाल के बर्धमान जंक्शन जा रही थी, जब एसबेस्टस से भरा ट्रक उससे टकराया. पूर्वी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कौशिक मित्रा ने बताया, गेटमैन जब रेलवे क्रॉसिंग का फाटक बंद कर रहा था, तभी एक ट्रक ने उसे पार करने की कोशिश…
