Author: News Desk

Jamshedpur. पिछले दिनों परसुडीह के छोलागोड़ा में अभिषेक हेम्ब्रम की गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी. हत्याकांड के आरोपी अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं. इस मामले में हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर अभिषेक के परिजन और ग्रामिणों ने सोमवार को परसुडीह थाना का घेराव किया. लोगों ने थाना के सामने सड़क जाम करने का प्रयास किया. पोस्टर बैनर के साथ थाना का घेराव करने ग्रामीण पहुंचे थे. पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट होकर नारेबाजी भी की. सूचना पर डीएसपी विधि व्यवस्था तौकिर आलम दल बल के साथ पहुंचे और मामले को शांत कराने का प्रयास किया.…

Read More

Jamshedpur. टाटा स्टील की ओर से 24 नवंबर को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जमशेदपुर हाफ-मैराथन का आयोजन किया जायेगा. यह जानकारी टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (ऑपरेशन्स) चैतन्य भानु ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में दी. इस अवसर पर टी-शर्ट और पदकों का अनावरण भी किया गया. दौड़ जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से शुरू होकर वहीं समाप्त होगी. 21.0975 किलोमीटर की इस दूरी में सीएच एरिया, केएस लिंक रोड, डिंडली पैच, एलआइसी ग्राउंड सोनारी, साई मंदिर और मरीन ड्राइव शामिल होगा. इस आयोजन में कुल साढ़े नौ लाख रुपये पुरस्कार राशि रखी गयी है. टाटा स्टील जमशेदपुर हाफ-मैराथन 2024…

Read More

Chaibasa. क्योंझर जिले के चंपुआ थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 20 पर महेश्वरपुर गांव के पास एक कार के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा जाने से कार में सवार छह युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में से पांच की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें क्योंझर जिला अस्पताल रेफर किया गया है. रविवार शाम करीब सात बजे चंपुआ एनएसी अंतर्गत पांच पोखरिया के दीपक दास, विकास महाकुड़, शिरपुर के सुजीत सरदार, यशवंत महंत, सुमित नायक व चिन्मया कुमार मारुति सुजुकी एस्प्रेसो कार से चंपुआ से क्योंझर के लिए निकले. इसी बीच रिमुली के रास्ते में महेश्वरपुर के…

Read More

Galudih . साइबर अपराधियों ने फोन पे में रुपये पेमेंट करने की बात कह कर चिकेन शॉप के युवक के बैंक खाते से 38200 रुपये उड़ा लिये. पायरागुड़ी गांव के बिरहीगोड़ा टोला निवासी भुक्तभोगी कालो सोना भकत ने बताया कि वह खड़िया कॉलोनी चौक के पास पोल्ट्री चिकेन दुकान चलाता है. सोमवार को उसके मोबाइल में अजगर अली नामक व्यक्ति का फोन आया. उसने बताया गया कि तीन दिन तक 15 किलो करके चिकेन चाहिए. पेमेंट फोन पे पर करूंगा. आप चिकेन काटकर तैयार रखें. चिकेन लेने लड़का भेज रहा हूं. आप अपना फोन पे नंबर बताओ. कालो सोना भकत…

Read More

Kharsawan. खरसावां वनक्षेत्र में जंगली हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया. 40 एकड़ से अधिक जमीन पर तैयार धान की फसल को खाने के साथ पैरों तले रौंद कर बर्बाद कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार, करीब 40 हाथियों का झुंड चांडिल वन क्षेत्र से होते हुए खरसावां वन क्षेत्र में प्रवेश किया. इस दौरान लगातार दो दिनों तक खरसावां वन क्षेत्र में रहकर धान की फसल को नुकसान पहुंचाया. 40 की संख्या में आये हाथियों के झुंड ने खरसावां वन क्षेत्र के कोंटुवा, सिदमाकुदर, नारायणडीह, काशीडीह, रामपुर, कुदरसाई, चिलकु, बंदीराम, सीमला, जारकाटोला, रुद्रपुर गांवों से सटे खेतों में…

Read More

Seraikela. मतगणना की तैयारी को लेकर डीसी रवि शंकर शुक्ला ने संबंधित पदाधिकारीयों संग बैठक की. बैठक में मतगणना को लेकर अब तक किये गये तैयारीयों की समीक्षा की गयी. बैठक में डीसी ने कहा कि मतगणना को पारदर्शी तरीके से पूर्ण करवाने के साथ मतगणना स्थल पर व्यापक सुरक्षा व सभी व्यवस्थाओं को सुचारू तरीके से करने हेतु अपने अपने दायित्व का निर्वहन करें. डीसी ने मतगणना स्थल पर पानी, बिजली, फर्नीचर, साईनेज बोर्ड आदि की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. बैठक में डीसी ने मीडिया सेन्टर कक्ष में डिजिटल स्क्रीन लगवाने, इंनटरनेट व्यवस्था, मतगणना स्थल पर फायर…

Read More

Madhupur. कांग्रेस के नेता और मंत्री बन्ना गुप्ता दूसरे चरण के चुनाव प्रचार में रामगढ़, झरिया, धनबाद, मधुपुर के दौरे पर हैं. मधुपुर में उन्होंने झामुमो प्रत्याशी हफीजुल हसन के पक्ष में प्रचार किया. महागठबंधन के कार्यकर्ताओं संग बैठक की. बन्ना गुप्ता ने कहा कि इस चुनाव में एक ओर नफरत बढ़ाने व धार्मिक उन्माद फैलाने वाले भाजपा समर्थित लोग हैं. दूसरी तरफ शिक्षा, रोजगार, विकास, एकता और संविधान की बात करने वाला इंडिया गठबंधन है. बन्ना गुप्ता ने मधुपुर में वैश्य समुदाय से हफीजुल हसन को जिताने की अपील की.

Read More

Ranchi.टाटा स्टील ने खान सुरक्षा महानिदेशालय (डीजीएमएस), टाटा स्टील प्रबंधन और यूनियन के सहयोग से रांची के होटल बीएनआर चाणक्य में त्रिपक्षीय सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया. इस बैठक में टाटा स्टील के तीन डिवीजनों ओएमक्यू डिवीजन, वेस्ट बोकारो डिवीजन और एफएएमडी के वरीय अधिकारी, यूनियन पदाधिकारी और वेंडर पार्टनर्स शामिल हुए. बैठक के दौरान, ओपनकास्ट खनन में उपयोग की जाने वाली प्रौद्योगिकियों और कार्यस्थल पर्यवेक्षण को बढ़ाने के तरीकों से संबंधित प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने अपने मूल्यवान सुझाव भी साझा किए. बैठक की अध्यक्षता खान निदेशालय के उपमहानिदेशक श्याम सुंदर प्रसाद ने…

Read More

Jamshedpur. टाटानगर रेलवे स्टेशन पर दिवाली के ठीक पहले पकड़े गये .58 करोड़ रुपये के गहनों को कारोबारियों को लौटा दिया है. आयकर विभाग के क्लियरेंस मिलने के बदा सारे गहनो को वापस लौटा दिया गया. 28 अक्तूबर को टाटानगर जीआरपी और आरपीएफ की ओर से संयुक्त रुप से अभियान चलाकर ट्रेन से उतरे एक व्यक्ति को इन गहनों के साथ बरामद किया था. इसमें सोना, चांदी, हीरा, प्लेटिनम समेत अन्य गहना था. चुनावी माहौल के बीच पकड़े गये गहनों की खेप को बरामद कर रखा गया था. इसके बाद आयकर विभाग ने पूरे मामले की जांच की. जांच में…

Read More

Bhuvaneshvar.निर्माण परियोजनाओं में वैल्यू इंजीनियरिंग के प्रभावी और निरंतर उपयोग के लिए टाटा स्टील के इंजीनियरिंग एंड प्रोजेक्ट्स विभाग को इंडियन वैल्यू इंजीनियरिंग सोसाइटी (इनवेस्ट) द्वारा तीन पुरस्कार प्रदान किये गये. ये पुरस्कार भुवनेश्वर में आयोजित 40वीं अंतरराष्ट्रीय वैल्यू इंजीनियरिंग कॉन्फ्रेंस में दिया गया. टाटा स्टील ने तकनीकी श्रेणी में लगातार चार वर्षों से तीन पुरस्कार जीते हैं. इनमें हॉट रोल्ड पिकलिंग और गैल्वनाइजिंग लाइन (एचआरपीजीएल) प्रोजेक्ट के एग्जिट क्षेत्र में फिनिश्ड गुड (एफजी) कॉइल की इनबाउंड लॉजिस्टिक के अनुकूलन पर वैल्यू स्टडी के लिए मुथैया काशी अवॉर्ड शामिल है. यह पुरस्कार ग्राहक केंद्रित फंक्शन एनालिसिस सिस्टम टेक्निक (फास्ट) डायग्राम…

Read More