Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Elections»नफरत फैलाने में माहिर भाजपा ने मेरे खिलाफ ‘‘दुर्भावनापूर्ण अभियान’’ चलाने पर 500 करोड़ से अधिक किया खर्च : हेमंत
    Elections

    नफरत फैलाने में माहिर भाजपा ने मेरे खिलाफ ‘‘दुर्भावनापूर्ण अभियान’’ चलाने पर 500 करोड़ से अधिक किया खर्च : हेमंत

    News DeskBy News DeskNovember 19, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi.झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर मंगलवार को फिर से निशाना साधते हुए दावा किया कि राज्य में विपक्षी दल ने उनके खिलाफ ‘‘दुर्भावनापूर्ण अभियान’’ चलाने के लिए 500 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए हैं. इससे एक दिन पहले सोरेन ने भाजपा पर ‘‘मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए अफवाहें फैलाने का अभियान चलाने’’ का आरोप लगाया था. सोरेन ने भाजपा पर ‘‘लोगों के बीच नफरत फैलाकर राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने में माहिर’’ होने का भी आरोप लगाया. उन्होंने दावा किया कि झारखंड की संस्कृति ऐसे ‘‘दुर्भावनापूर्ण अभियानों’’ की अनुमति नहीं देती है. सोरेन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘नेताओं के लिए आपके अंदर नफरती भावनाओं को भड़काकर अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा पूरी करना सबसे आसान होता है. यह अभियान सबसे आसान होता है और भाजपा को इसमें महारत हासिल है लेकिन मैं झारखंडी हूं – हमारे संस्कार हमें ऐसा करने की इजाजत नहीं देते और ना मैं ऐसा करूंगा.

    झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता सोरेन ने कहा, ‘एक अनुमान के मुताबिक, भाजपा ने मेरे खिलाफ छद्म अभियान, अफवाहें फैलाने का अभियान और नफरत फैलाने के अभियान में 500 करोड़ से अधिक खर्च कर दिए. सोरेन ने भाजपा पर चुनाव के दौरान सड़कों और चौराहों पर मतदाताओं में कथित तौर पर भय पैदा करने और उनके खिलाफ प्रचार करने के लिए बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा और बंगाल से लोगों को लाने का आरोप लगाया.
    सोरेन ने कथित अभियान का वीडियो साझा करते हुए ‘एक्स’ पर लिखा, “बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा और बंगाल के लोग उन निर्वाचन क्षेत्रों में सड़कों और चौराहों पर चुनाव पर चर्चा करते देखे जा सकते हैं जहां चुनाव हो रहे हैं। यह भाजपा का नया हथकंडा है, जिसे ‘अफवाहें फैलाने का अभियान’ कहा जाता है.

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    उन्होंने कहा, ‘इसके लिए हर विधानसभा में एक करोड़ रूपये से अधिक खर्च किए गए हैं. वे आकर अपने किए काम की बातें नहीं करेंगे बल्कि आपको झूठी बातों से डराएंगे. उन्होंने कहा कि ऐसे ‘‘अभियानों में कोई सच्चाई नहीं होती. उन्होंने कहा, हमारे पास चुनावी बॉण्ड, नकली दवाइयां, नकली टीकों से देशवासियों की जिंदगी से खिलवाड़ करके जुटाया गया चंदा नहीं हैं. इसलिए मैं आप सभी झारखंड वासियों से अपील करता हूं कि आप सब मेरे लिए आज और कल ‘‘चोरी-छिपे’’ नहीं, खुलकर अभियान चलाएं – क्योंकि झारखंड वासियों के स्वभाव में डरना और धीरे-धीरे चोरी से बोलना नहीं होता. सोरेन ने एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, ‘‘फुसफुसाकर नहीं, साहस से बोलो. मुख्यमंत्री की ओर से साझा किये गए वीडियो में चौपाल में बैठे युवा भाजपा की प्रशंसा करते और कथित भ्रष्टाचार के लिए झामुमो की आलोचना करते नजर आ रहे हैं.

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    bjp spent Rs 500 crore on running a "malicious campaign" against me: Hemant which is an expert in spreading hatred
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group