New Delhi. निवार्चन आयोग ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के राजस्थान कैडर के एक अधिकारी को ‘ तत्काल प्रभाव से निलंबित’ करने का आदेश दिया है. आयोग ने यह कार्रवाई झारखंड विधानसभा चुनाव में बतौर पुलिस पर्यवेक्षक तैनात किए गए स्थान से बिना सूचित किये घर लौटने पर की है. राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने राज्य सरकार को किशन सहाय मीणा को ‘तत्काल प्रभाव से निलंबित’ करने और कर्तव्य में कोताही बरतने के लिए उनके खिलाफ आरोप पत्र दायर करने का निर्देश दिया है. निर्वाचन अधिकारी ने बुधवार को राजस्थान के…
Author: News Desk
Dhanbad. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को आरोप लगाया कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा पिछले एक साल से राज्य में पक्षी की तरह मंडरा रहे हैं और उनकी सरकार को गिराने की साजिश कर रहे हैं, लेकिन वह सफल नहीं हो सके. धनबाद जिले के निरसा, बाघमारा और बलियापुर में रैलियों को संबोधित करते हुए सोरेन ने कहा कि भले ही भाजपा उनकी सरकार को गिराने में विफल रही, लेकिन वह उन्हें सलाखों के पीछे भेजने में सफल रही. उन्होंने कहा, ‘झारखंड में पिछले पांच साल से सत्ता से बाहर रहने के बाद भाजपा हताश हो…
Manoharpur. अति नक्सल प्रभावित माने जाने वाले मनोहरपुर विधानसभा में मतदान की सुबह हुए नक्सली धमक के बावजूद मतदाताओं के हौसले में किसी प्रकार की गिरावट नहीं आई. पूरे विधानसभा में जमकर वोटिंग हुई. खासा उत्साह महिला और युवा वर्ग में देखा गया.मनोहरपुर प्रखंड के सारंडा अंतर्गत छोटानागरा थाना क्षेत्र के सोनापी – हतनाबरू मार्ग, बिटकलसोय, नयागांव, रायडीह का रास्ता नक्सलियों ने बैनर लगाकर ब्लॉक कर दिया.बैनरों में वोट बहिष्कार का उल्लेख किया गया है. मनोहरपुर विधानसभा सीट के लिए बुधवार को हुए मतदान में लोगों में खासा उत्साह दिखा. धान कटनी के वक्त हो रहे चुनाव के बावजूद सुबह…
परिजनों ने प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार, कहा – बैल-बकरी की तरह ठूस कर लाने को किया मजबूर Sonua. सोनुआ में मतदान के दिन एक बड़ा हादसा हो गया. लोंजो पंचायत में रिलोकेट बूथ में मतदाताओं को लेकर नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुदूर केडाबीर गांव से प्रावि लोंजो आ रहे पिकअप वाहन नचलदा घाटी में पलट गया. वाहन पलटने से करीब 30 ग्रामीण महिला व पुरुष मतदाता गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद आनन-फ़ानन में सोनुआ थाना प्रभारी संजय कुमार नायक, आईटीबीपी जवानों व पुलिस के द्वारा सभी घायलों को एम्बूलैंस व अन्य वाहनों से ईलाज के लिए सामुदायिक…
Ranchi. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड में अवैध बांग्लादेशी घुसपैठ से जुड़े धन शोधन के एक मामले की जांच के सिलसिले में दो बांग्लादेशी नागरिकों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है. आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि रोनी मंडल और समीर चौधरी बांग्लादेश के नागरिक हैं जबकि पिंटू हलदर भारतीय नागरिक है. मामले में पिंकी बासु मुखर्जी नामक एक भारतीय महिला को बुधवार को गिरफ्तार किया गया. सूत्रों ने बताया कि ऐसा संदेह है कि पहले तीन आरोपी दलाल हैं और उन्हें मंगलवार रात को भारत में मानव तस्करी के लिए बांग्लादेशी घुसपैठ मामले में पश्चिम बंगाल से…
Godda. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए बुधवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस के ‘शहजादे’ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समुदायों को कमजोर करने के लिए उनका आरक्षण खत्म करने की साजिश रच रहे हैं. झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दो चुनावी जनसभाओं को संबोधित करते हुए मोदी ने यह भी आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत गठबंधन ने घुसपैठियों को राज्य का स्थायी नागरिक बनने में मदद की. गोड्डा की जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने आरोप लगाया कि आज झारखंड की पहचान…
Jamshedpur. आजादनगर थाना अंतर्गत बावनगोड़ा चौक पर बुधवार को कांग्रेस और एआईएमआईएम के समर्थकों के बीच मारपीट की घटना घटी. इस दौरान दोनों ओर से लात घूसे के अलावा पत्थर से भी हमला किया गया. इसके अलावा कुर्सी व टेबुल में फेंका गया.जिससे अफरा तफरी का माहौल बन गया. इस दौरान दोनों पक्षों ने काफी हंगामा किया. सूचना मिलने पर एसएसपी किशोर कौशल, सिटी एसपी कुमार शिवाशीष दलबल के साथ पहुंचे. उन्होंने मामला शांत कराया. इस मामले में दोनों पक्षों ने आजादनगर थाना में लिखित शिकायत की है. घटना सुबह करीब 11.40 से दोपहर 12 बजे के बीच की है.…
Jamshedpur. मानगो थाना अंतर्गत आजादनगर रोड नंबर 13 हनीफिया स्कूल के पास बुधवार को आजाद समाज पार्टी के युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मजहर खान पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया. इस हमले में वे घायल हो गये. घटना की सूचना मिलने पर मानगो थाना की पुलिस पहुंची. इसके बाद मामला शांत किया. मजहर खान ने मंत्री बन्ना गुप्ता के करीबी जाहिद खान उर्फ भक्कू व उसके सहयोगियों पर मारपीट का आरोप लगाया है. इस संबंध में मजहर खान ने मानगो थाना में जाहिद खान उर्फ भक्कू व अन्य के खिलाफ केस दर्ज करायी है. मजहर खान के अनुसार वे…
Jamshedpur. झारखंड के 43 विधानसभा क्षेत्रों में बुधवार को पहले चरण का चुनाव का शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ. झारखंड में 66.51% मतदान हुआहै. खरसावां में सबसे अधिक 79.11% मतदान हुआ. वहीं, रांची में सबसे कम 52.27% मतदान हुआ है. जमशेदपुर पूर्वी में भी 56.99 प्रतिशत मतदान, जबकि जमशेदपुर पश्चिम में 56.53 प्रतिशत वोटिंग हुई. कोल्हान की सबसे हॉट सीट सरायकेला, जहां से चंपई सोरेन चुनाव लड़ रहे हैं वहां लोगों ने जमकर मतदान किया, सरायकेला में 72.35 प्रतिशत वोटिंग हुई है, जबकि, पोटका में 73.30 प्रतिशत वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. इस सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री…
Mumbai.स्थानीय शेयर बाजारों में गिरावट का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा और बीएसइ सेंसेक्स 984 अंक का लुढ़क कर चार महीने के निचले स्तर पर बंद हुआ. एनएसई निफ्टी भी एक प्रतिशत से अधिक लुढ़क गया. अक्तूबर में खुदरा मुद्रास्फीति के 14 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंचने और विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी के बीच बैंकिंग, वाहन और पूंजीगत वस्तुओं के शेयरों में भारी बिकवाली के कारण शेयर बाजारों में गिरावट रही. बीएसइ सेंसेक्स 984.23 अंक यानी 1.25 प्रतिशत का गोता लगाकर 77,690.95 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय यह 1,141.88 अंक तक लुढ़क गया…
