Mumbai. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) को ब्याज दरों में कटौती करनी चाहिए और वृद्धि को गति देनी चाहिए. चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) से राजनेता बने गोयल ने सीएनबीसी टीवी18 द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि खाद्य मुद्रास्फीति के कारण आरबीआई दर निर्धारण में दो साल तक कोई भी कार्रवाई नहीं कर पाया है. ब्याज दर तय करने में खाद्य मुद्रास्फीति का उपयोग एक ‘दोषपूर्ण सिद्धांत’ है. गोयल ने कहा, मेरा मानना है कि उन्हें ब्याज दर में कटौती करनी चाहिए. वृद्धि को और बढ़ावा देने की जरूरत है. हम…
Author: News Desk
Patna. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आयोजित एक समारोह में भाग लेने के लिए बिहार आएंगे. बिरसा मुंडा एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्हें छोटानागपुर पठार के आदिवासी समुदाय प्रेमपूर्वक “भगवान” कहते हैं. मोदी राज्य की राजधानी से लगभग 200 किलोमीटर दूर जमुई जिले के एक सुदूर गांव में 2021 से मनाये जा रहे जनजातीय गौरव दिवस” के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेंगे. प्रधानमंत्री का एक सप्ताह से भी कम समय में बिहार का यह दूसरा दौरा है? इससे पहले उन्होंने बुधवार को राज्य के उत्तरी क्षेत्र के प्रमुख शहरों में…
झारखंड इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने गुरुवार को किया खुलासा Ranchi.झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण में 148 दागी (आपराधिक मुकदमों का सामना कर रहे) और 127 करोड़पति उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. झारखंड इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने गुरुवार को यह जानकारी दी. एडीआर ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि उसने 528 में से 522 उम्मीदवारों के शपथ पत्र का विश्लेषण करने के बाद पाया कि 148 दागी उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. इन उम्मीदवारों ने चुनाव आयोग को खुद बताया है कि उनके खिलाफ आपराधिक मुकदमे लंबित…
Dhanbad. आयकर विभाग ने नाटकीय अंदाज में देवड़ी मोड़ के पास एक गाड़ी की स्टेपनी में छिपाकर रखे गए 25 लाख रुपए जब्त कर लिए. हालांकि पुलिस को जांच के दौरान उस गाड़ी से रुपए नहीं मिले थे. आयकर विभाग फिलहाल रुपए के स्रोतों की जांच कर रहा है. आयकर विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि एक गाड़ी देवघर से धनबाद की तरफ जा रही है. उसमें रुपए ले जाए जा रहे हैं. आयकर विभाग ने वक्त की कमी के कारण देवघर से धनबाद जाने वाले सभी रास्तों की जानकारी गूगल मैप से ली. इसके बाद पुलिस को गाड़ी…
Ranchi. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्य को बांटने की योजना बना रही है, लेकिन वह इसमें सफल नहीं होगी. सोरेन ने कहा कि झारखंड को ‘तोड़ने’ के प्रयासों को इस चुनाव में जनता नाकाम कर देगी. सोरेन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, भाजपा के नेता राज्य में डेरा डाले हुए हैं, लेकिन वे झारखंड में विकास, प्रगति और शांति के लिए एक शब्द भी नहीं बोलते हैं। वे केवल धर्म के नाम पर लोगों को बांट रहे हैं. भाजपा पर झारखंड से संथाल परगना को अलग करने का प्रयास…
Gandey.केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद उनकी सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. शाह ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) झारखंड में सरकार बनाने को लेकर आश्वस्त है. सोरेन और झामुमो नीत गठबंधन के नेताओं पर झारखंड के समृद्ध खनिज और अन्य संसाधनों को लूटने का आरोप लगाते हुए शाह ने कहा कि उन्होंने राज्य के गरीबों के लिए केंद्र द्वारा भेजे गए 3.90 लाख करोड़ रुपये भी हड़प लिए हैं. शाह…
Ranchi. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने बृहस्पतिवार को एक चुनावी रैली में यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आई तो राज्य के सभी नागरिकों को 450 रुपये में गैस सिलेंडर दिए जाएंगे, चाहे वे घुसपैठिए हों या नहीं. जवाब में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दावा किया कि ऐसी टिप्पणी राष्ट्र-विरोधी है और कांग्रेस की तुष्टिकरण और ध्रुवीकरण की राजनीति को दर्शाती है. बेरमो विधानसभा क्षेत्र के चंद्रपुरा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मीर ने कहा, “हमने वादा किया है कि अगर हमारी…
Chaibasa.चाईबासा-सरायकेला मुख्य मार्ग पर सरायकेला थाना अंतर्गत कुड़ी मोड के पास दो बाइक की सीधी टक्कर में चुनाव संपन्न करा कर लौट रहे मतदानकर्मी समेत दो लोगों की मौत हो गई है. घटना में 10 वर्षीय बच्चे समेत कुल तीन लोग घायल हो गए हैं.घटना गुरुवार सुबह 6 बजे के आसपास की है. पश्चिमी सिंहभूम जिले के भरभरिया में चुनावी ड्यूटी निभाने के बाद मतदान कर्मी ओमप्रकाश एवं सुबोध प्रसाद बाईक से सरायकेला की तरफ आ रहे थे, जबकि विपरीत दिशा से एक बाइक पर सिदमा गांव के पवन पूर्ति ,उसका 10 वर्षीय पुत्र दुर्गा पूर्ति एवं भाभी पूनम सवार…
New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड विधानसभा नियुक्ति घोटाले की सीबीआई जांच पर रोक लगा दी है. हाईकोर्ट ने नियुक्ति घोटाले की सीबीआई जांच का आदेश दिया था. इसके बाद विधानसभा ने हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी. गुरुवार को न्यायाधीश बीआर गवई और न्यायाधीश केवी विश्वनाथन की पीठ में याचिका की सुनवाई हुई. कोर्ट ने विधानसभा की याचिका को स्वीकार करते हुए हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी. झारखंड हाईकोर्ट ने 23 सितंबर को विधानसभा नियुक्ति घोटाले की जांच सीबीआई को हैंडओवर कर दी थी. 20 जून को ही हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख…
Dhanbad. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि झारखंड में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत गठबंधन की सरकार बांग्लादेशी घुसपैठियों और अवैध रोहिंग्या प्रवासियों को यहां बसने की इजाजत देकर राज्य के अस्तित्व के लिए खतरा पैदा कर रही है. धनबाद में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि विधानसभा चुनाव के तहत मंगलवार को हुए पहले चरण के मतदान से संकेत मिल रहे हैं कि झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी. आदित्यनाथ ने यह भी आरोप लगाया कि झामुमो नीत गठबंधन राज्य को नक्सलियों…
