Ranchi.झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने बताया कि राज्य में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक विभिन्न एजेंसियों द्वारा कुल दो अरब 13 करोड़ से अधिक की अवैध सामग्री और नकदी जब्त की जा चुकी है. सीईओ के रवि कुमार ने कहा कि झारखंड के 15 जिलों की 43 विधानसभा सीटों पर हुए मतदान का प्रतिशत 66.48 रहा है. इसमें मामूली बढ़ोत्तरी हो सकती है. पोस्टल बैलेट का डाटा आने के बाद मतदान का प्रतिशत बढ़ सकता है. मतदान के दिन (13 नवंबर) विभिन्न मामलों में कुल दस केस दर्ज किए गए…
Author: News Desk
Ranchi.झारखंड के सीईओ (मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी) के रवि कुमार ने कहा है कि पहले चरण की 43 विधानसभा सीटों पर संपन्न मतदान के बाद इवीएम और वीवीपैट मशीनें स्ट्रॉन्ग रूम पहुंच चुकी हैं. उन्हें सील कर दिया गया है. स्ट्रॉन्ग रूम की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गयी है. सभी 15 जिलों के स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा में एक-एक कंपनी अर्द्धसैनिक बल तैनात हैं. किसी भी बूथ पर पुनर्मतदान नहीं हो रहा है. उन्होंने कहा कि उम्मीद के मुताबिक ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान हुआ, लेकिन शहरी क्षेत्र में कम मतदान हुआ है. निर्वाचन आयोग शहरी क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर…
Jamshedpur. झारखंड समेत देश के कई राज्यों में ठंड की दस्तक होने लगी है. उत्तर भारत में अब ठिठुरन बढ़ेगी. झारखंड, यूपी, बिहार समेत कई और राज्यों में सर्दी में इजाफा हुआ है. दक्षिण भारत के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश हो रही है. जबकि, पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और कोहरा छा रहा है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 15 नवंबर के बाद उत्तर भारत के राज्यों में न्यूनतम तापमान में और कमी आ सकती है. जमशेदपुर समेत झारखंड के मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है. सुबह और शाम के न्यूनतम तापमान में अब अंतर भी महसूस…
New Delhi. टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने बृहस्पतिवार को कहा कि विस्तारा की ‘सर्वश्रेष्ठ गुणों’ को एयर इंडिया में लाया जा रहा है और कंपनी ‘बहुत ज्यादा उम्मीदों’ को पूरा करेगी. उन्होंने कहा कि टाटा ने जब दो साल पहले विस्तारा का अधिग्रहण किया था, तब कई प्रणालीगत कारणों से इसमें गिरावट में थी. उन्होंने कहा, हम जानते हैं कि नई एयर इंडिया से उम्मीदें बहुत अधिक हैं. हम इससे कम की उम्मीद नहीं करते हैं और हम इससे कम कुछ भी नहीं देने की उम्मीद करते हैं. उन्होंने कहा कि विलय के बाद बनने वाली इकाई देश…
Ranchi. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार और राज्य पुलिस नोडल पदाधिकारी एवी होमकर ने झारखंड में पहले चरण के मतदान के बाद संयुक्त प्रेस वार्ता कर जानकारी दी. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि शाम पांच बजे तक हुआ है. क्लोज अप पोल डेटा रात 12 बजे तक अपडेट होगी. उन्होंने बताया कि एक प्रतिशत से कम इवीएम, बैलेट यूनिट, वीवीपैट को बदला गया है. मतदान के दौरान जेएमएम उम्मीदवार महुआ माजी पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है. एवी होमकर ने बताया कि आज का चुनाव कराना चुनौतीपूर्ण था. 43 विधानसभा के 15344 बूथ में से 2249 बूथ अति…
Ranchi. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी 15 नवंबर को झारखंड के एकदिवसीय चुनावी दौरे पर रहेंगे. प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरे के दौरान राहुल गांधी दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे. पहली जनसभा महगामा विधानसभा क्षेत्र के बलवड्डा उच्च विद्यालय, मेहरमा में दोपहर 12:30 बजे आयोजित होगी. जिसमें कांग्रेस की महगामा उम्मीदवार दीपिका पांडे सिंह के समर्थन में राहुल गांधी सभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद दूसरी जनसभा बेरमो विधानसभा क्षेत्र के भंडारडीह मैदान, बेरमो प्रखंड में अपराह्न 3:15 बजे आयोजित होगी. जिसमें राहुल गांधी बेरमो…
Adityapur: आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया केडिया पेट्रोल पंप के पास बीते रात जगन्नाथपुर निवासी एक व्यक्ति पर हत्या की नीयत से हमला कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया है. घायल का जमशेदपुर टीएमएच में गंभीर अवस्था में ईलाज चल रहा है. घटना के अनुसार बुधवार रात तकरीबन 8 बजे गम्हरिया केडिया पेट्रोल पंप के पास टाटा स्टील ग्रोथ शॉप कर्मी अनूप प्रसाद उर्फ पिंटू प्रसाद ने विवाद के चलते गम्हरिया जगन्नाथपुर निवासी विनय सिंह पर जानलेवा हमला कर दिया. टीजीएस कर्मी पिंटू प्रसाद ने अपने गुर्गो के साथ मिलकर विनय सिंह को बुरी तरह मारपीट कर…
Ranchi: गुरुवार को ईडी की टीम ने बांग्लादेशी घुसपैठ से जुड़े मामले में गिरफ्तार चार आरोपियों को कोर्ट के समक्ष पेश किया. जिसके बाद एजेंसी ने चारों आरोपियों से रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की अनुमति कोर्ट से मांगी है. अब कोर्ट कितने दिनों की रिमांड की अनुमति देते हैं, यह देखना काफ़ी महत्वपूर्ण होगा क्योंकि उम्मीद की जा रही है कि ईडी ने जिन लोगो को गिरफ्तार किया है. उनसे पूछताछ में कई अहम खुलासे हो सकते हैं. ईडी यह जानकारी जुटाने में लगी है कि बांग्लादेशी मूल के लोगो को झारखंड में घुसपैठ कराने के सिंडिकेट में कौन-कौन…
Ranchi. झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना पर रोक के लिए झारखंड हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका पर गुरुवार को सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान अदालत ने इस योजना पर रोक लगाने से इंकार कर दिया है. हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की बेंच में इस मामले की सुनवाई हुई. दरअसल सिमडेगा के रहने वाले विष्णु साहू ने अपने अधिवक्ता राजीव कुमार के माध्यम से जनहित याचिका दाखिल की है. जिसमें कहा गया है कि चुनाव से पहले सरकार ने मतदाताओं को लुभाने के लिए इस तरह की योजना शुरू की है. इस मामले में…
Deoghar.राज्य में विधि-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है. यहां सब कुछ भगवान भरोसे चल रहा है. झारखंड की दो बड़ी चीजें-एक गवर्नेंस का ना होना और दूसरा बांग्लादेशी घुसपैठ. यहां यहां की जनता छोटी-छोटी चीजों के लिए परेशान हो रही है. उक्त बातें केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्थानीय मैहर गार्डन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहीं. उन्होंने कहा कि झारखंड में पहले चरण के विधानसभा चुनाव में एनडीए को दो तिहाई से ज्यादा सीटें मिल रही हैं. पहले जहां कोल्हान में एक भी सीट नहीं थी, वहां इस बार शत-प्रतिशत सीटों पर एनडीए के…
