Adityapur.राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर में शुक्रवार को भारत के भविष्य के विकास के लिए दूरदर्शी थीम के साथ उद्योग-अकादमिक कॉन्क्लेव का शुभारंभ हुआ. जो 17 नवंबर तक चलेगा. इस कॉन्क्लेव का उद्घाटन राज्य के राज्यपाल संतोष गंगवार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया.अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा कि भविष्य में उद्योग और अकादमिक इंजीनियरिंग कॉन्क्लेव के माध्यम से झारखंड में विकास संभव है. हम आशा करते हैं जो भी सरकार आएगी इस दिशा में अवश्य पहल करेगी. उन्होंने मीडियाकर्मियों के राजनीतिक पहलुओं से जुड़े सवालों को नकारते हुए कहा अभी इस संबंध में कुछ भी कहना उचित नहीं होगा.…
Author: News Desk
Devghar. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विमान में तकनीकी खराबी आ गयी है. वे फिलहाल देवघर एयरपोर्ट पर हैं. दिल्ली से दूसरा विमान देवघर आ रहा है. इसके बाद पीएम मोदी दिल्ली के लिए रवाना होंगे. प्रधानमंत्री देवघर एयरपोर्ट से बिहार के जमुई गए थे. वहां बिरसा मुंडा जयंती समारोह में शामिल हुए. वहां से लौटने के बाद वे देवघर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो रहे थे. इसी दौरान विमान में तकनीकी दिक्कत आ गयी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देवघर से दिल्ली लौटने के लिए विमान में बैठे थे. सीनियर पायलट ने टेकऑफ में तकनीकी दिक्कत आने के बाद उसकी…
Ranchi. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्रीय जांच एजेंसियों पर शुक्रवार को निशाना साधते हुए दावा किया कि वे ‘मुर्गी चोरी’ जैसी घटनाओं की जांच करने में व्यस्त हैं, जबकि उत्तर प्रदेश में हुए पेपर लीक के मामलों को भाजपा के इशारे पर वे छू भी नहीं रही है. सोरेन ने आरोप लगाया कि जिन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का शासन है, वहां हुए पेपर लीक के मामलों में भाजपा का ही हाथ हैं और पार्टी इससे मिले धन का इस्तेमाल अपने चुनाव-प्रचार अभियान के लिए कर रही है. मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक…
Dumka. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि भारतीय राज्य में सत्ता के लिए “जल बिन मछली” की तरह तड़प रही है. झारखंड का गठन नवंबर 2000 में हुआ था और अधिकांश समय भाजपा राज्य में सत्ता में रही. सोरेन ने कहा, उनके (भाजपा के) नेता पिछले एक साल से राज्य में घूम-घूम कर किसी भी कीमत पर सत्ता हासिल करने के लिए हर हथकंडा अपना रहे हैं. वे भूल गए कि झारखंड में सत्ता अब भी झारखंड मुक्ति मोर्चा के हाथ में है, जो कभी दबाव में नहीं झुकेगा. दुमका में झामुमो उम्मीदवार बसंत सोरेन…
New Delhi. कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज कराकर दोनों पर उनके हालिया चुनाव अभियान के दौरान ‘झूठे, विभाजनकारी, दुर्भावनापूर्ण और निंदनीय’ बयान देने का आरोप लगाया है. विपक्षी दल ने आयोग से आग्रह किया है कि वह मोदी और शाह को चुनाव की शेष अवधि के लिए चुनाव संबंधी किसी भी गतिविधि के संचालन से प्रतिबंधित करे और मामले की गहन जांच कराए. कांग्रेस ने आयोग से अनुरोध किया कि वह महाराष्ट्र और झारखंड में ‘‘भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उग्र और घोर उल्लंघनकारी चुनावी अभियान में शामिल’’…
New Delhi. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश तभी सही मायने में विकसित बनेगा जब आदिवासी लोग भी विकसित होंगे। उन्होंने कहा कि आदिवासी समुदायों की तीव्र प्रगति ‘हमारी राष्ट्रीय प्राथमिकता’ है. उन्होंने कहा कि सदियों से आदिवासी समाज के लोग देश की सभ्यता और संस्कृति को समृद्ध करते रहे हैं और उन्होंने अपनी बात के समर्थन में रामायण में भगवान राम के लंबे वनवास का उदाहरण दिया. मुर्मू ने झारखंड के उलिहातू गांव में जन्मे आदिवासी नेता और स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की जयंती की पूर्व संध्या पर एक संदेश में कहा, ‘प्रभु श्रीराम ने वनवासियों…
Patna. बिहार की युवा सांसद शांभवी चौधरी ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि वह अपने समस्तीपुर निर्वाचन क्षेत्र में लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अपने पूरे पांच साल के कार्यकाल का वेतन समर्पित करेंगी. लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ‘सबसे युवा राजग उम्मीदवार’ के रूप में प्रशंसा पाने वालीं चौधरी ने एक बयान में कहा कि इस राशि का उपयोग ‘पढ़ेगा समस्तीपुर तो बढ़ेगा समस्तीपुर’ नामक अभियान के लिए किया जाएगा. केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की अध्यक्षता वाली लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की सांसद ने कहा, ‘पांच साल के दौरान मुझे वेतन के रूप…
Jamshedpur. पूर्वी सिंहभूम के 1913 मतदान केंद्रों के इवीएम देर रात से को-ऑपरेटिव कॉलेज में बनाये गये स्ट्रॉन्ग रूम में पहुंचने शुरू हो गये थे. सुदूर एरिया से 228 इवीएम को लेकर मतदानकर्मी गुरुवार की सुबह स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचे. मतदान केंद्रों से इवीएम पहुंचने के बाद पहली रात 1.40 बजे जमशेदपुर पूर्वी व पश्चिम के स्ट्रॉन्ग रूम को सील किया गया. गुरुवार की दोपहर तक अलग-अलग विधानसभा के स्ट्रॉन्ग रूम को सील करने की कार्रवाई चल रही थी. गुरुवार दिन में निर्वाची पदाधिकारी, प्रेक्षक तथा प्रत्याशी या उनके अभिकर्ता की मौजूदगी में पश्चिम विधानसभा के मतदान की स्क्रूटनी की गयी.…
Jamshedpur. पूर्वी घोड़ाबांधा क्षेत्र के पंचायत समिति सदस्य आशीष पाल पर बुधवार की रात झामुमो समर्थक मदन गोराई, राजू राणा समेत कुछ असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया. धार्मिक नारा लगाने पर आशीष पर हमला किया गया है. हमला करने वालों पर कार्रवाई की मांग को लेकर एनडीए प्रत्याशी रामचंद्र सहिस गुरुवार को आशीष पाल से मिलने उनके घोड़ाबांधा स्थित घर पहुंचे. सहिस ने इस मामले पर नाराजगी जताते हुए कहा कि भाजपा और आजसू के कार्यकर्ता इस तरह के हमलों से डरने वाले नहीं हैं. उसके बाद रामचंद्र सहिस व पार्टी के कई लोग गोविंदपुर थाना प्रभारी से मुलाकात…
Jamshedpur. टाटा मोटर्स कंपनी की मान्यता प्राप्त टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन का चुनाव 23 नवंबर के बाद होगा और 30 नवंबर तक यूनियन का चुनाव करा लिया जायेगा. झारखंड विधानसभा चुनाव का परिणाम 23 नवंबर को आयेगा. इसके बाद टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन चुनाव की प्रक्रिया तेज हो जायेगी. टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन का चुनाव (2025-27) कराने के लिए 29 अक्तूबर को ही कमेटी मीटिंग में निर्णय लिया जा चुका है. निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए चुनाव पदाधिकारी और चार सदस्यीय सब-कमेटी के सदस्यों का चयन कर लिया गया है. चुनाव पदाधिकारी के तौर पर चिदानंद खंडई और चार सदस्यीय…
