Ranchi. झारखंड मुक्ति मोर्चा ने केंद्रीय समिति का विस्तार किया है. सरायकेला-खरसावां से सुधीर किस्कू, सुधीर महतो, वीरेंद्र प्रधान, रुद्र प्रताप महतो, दसमत मार्डी व गुरुचरण मुखी को सदस्य बनाया गया है. पूर्वी सिंहभूम से शेख बदरुद्दीन, प्रमोद लाल और सुनील महतो, कोडरमा से संदीप पांडेय, गढ़वा से ताहिर अंसारी, चतरा से मनोज चंद्रा, धनबाद से रमेश टुडू तथा जग्गू महतो को सदस्य बनाया गया है. साहिबगंज से ताजुद्दीन राजा को शामिल किया गया है. महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने इससे संबंधित आदेश जारी किया है.
Author: News Desk
Dhanbad.. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की विधायक कल्पना सोरेन ने रविवार को दावा किया कि लोगों को यह अहसास हो गया है कि भारतीय जनता पार्टी ने उसकी गरिमा को ठेस पहुंचायी है. उन्होंने भाजपा को सरना धार्मिक कोड की मांग एवं अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को 27 प्रतिशत का आरक्षण देने की मांग का समर्थन करने की चुनौती दी. कल्पना सोरेन ने धनबाद जिले के टुंडी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड के लोग अब भाजपा के ‘झूठे वादों’ में नहीं फंसेंगे. उन्होंने कहा, ‘अगर भाजपा में हिम्मत है तो उसे सरना धार्मिक कोड,…
Jamshedpur. भाजपा नेता सह सामाजिक कार्यकर्ता शिव शंकर सिंह के कार्यालय में रविवार को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया. इसमें काफी संख्या में जमशेदपुर पूर्वी की जनता एकत्रित हुई. बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा द्वारा घोषित उम्मीदवारों की सूची में समर्पित पार्टी कार्यकर्ताओं को दरकिनार करने को लेकर समर्थकों ने काफी असंतोष और आक्रोश दिखाया. मौके पर मौजूद समर्थकों ने पूर्णिमा दास के चुनाव लड़ने का कड़ा विरोध किया एवं विधानसभा चुनाव में सामाजिक कार्यकर्ता शिव शंकर सिंह का साथ देने की बात कही. शिव शंकर सिंह ने कहा कि बीजेपी कई बार राष्ट्रीय एवं…
Jamshedpur. विधानसभा चुनावी को सुरक्षित और भयमुक्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस ने रविवार को शहर में पैदल फ्लैग मार्च किया. मौके पर बीएसएफ और जिला पुलिस बल काफी संख्या में मौजूद थे. सिटी एसपी कुमार शुभाशीष के नेतृत्व में मानगो,आजादनगर,डिमना रोड, चेपापुल और बिष्टुपुर क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया. पुलिस बल ने मानगो के बड़ा हनुमान मंदिर से शुरू होकर चेपापुल होते हुए ओल्ड पुरुलिया रोड में समाप्त हुआ.उसके बाद बिष्टुपुर के गोपाल मैदान गोलचक्कर से वोल्टास हाउस तक पैदल मार्च किया गया. सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से यह पैदल गश्त शुरू…
Potka. भारतीय जनता पार्टी द्वारा पहली सूची जारी करने के बाद पोटका विधानसभा क्षेत्र से पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा को भाजपा से प्रत्याशी बनाए जाने पर राष्ट्रीय सुढ़ी समाज के महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सीमा मंडल ने मीरा मुंडा को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी. सीमा मंडल ने कहा कि राजनीति क्षेत्र में महिलाओं का समावेश कहीं ना कहीं आधी आबादी को नेतृत्व प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगा. मीरा मुंडा बागबेड़ा के लोगों से मिलीं पोटका विधानसभा प्रत्याशी डॉ मीरा मुंडा का बागबेड़ा मंडल में रविवार को बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया.…
Patna. झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए की तरफ से जदयू ने अपने दो उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. जमशेदपुर पश्चिम से सरयू राय और तमाड़ से राजा पीटर उम्मीदवार बनाये गये हैं. यह जानकारी जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने रविवार को दी. उन्होंने कहा कि झारखंड में पार्टी का आधार हमेशा रहा है. पार्टी के दोनों चयनित उम्मीदवार पहले भी झारखंड में विधायक और मंत्री रहे हैं. क्या जदयू को इसके अलावा भी सीट मिलेगी? इस सवाल के जवाब में संजय कुमार झा ने कहा कि हमलोगों ने एनडीए के शीर्ष नेताओं से आग्रह…
Galudih. गालूडीह बराज डैम के तटबंध निर्माण का काम कर रही ठेका कंपनी के खिलाफ रविवार को कम मजदूरी को लेकर मजदूर आक्रोशित हो गये. कम मजदूरी देने और स्थानीय को काम नहीं देकर बाहरी मजदूरों से काम लेने का विरोध किया और निर्माण कार्य को बंद करा दिया. दरअसल सुवर्णरेखा परियोजना के बराज डैम के सामने कंपनी द्वारा कैंप बनाया या है. यहां फिलहाल काम चल रहा है. कम मजदूरी देने के कारण रविवार को मजदूरों ने काम रोका दिया और बाहरी मजदूरों से काम कराने का विरोध जताया. मजदूरों ने बताया कि ठेका कंपनी महिला मजदूरों को 250,…
Ghatsila. भाजपा से टिकट मिलने पर रविवार को बाबूलाल सोरेन घाटशिला पहुंचे तो कार्यकर्ता ने उनका स्वागत किया. मौके पर भाजपा की जिला मंत्री गीता मुर्मू भी बाबूलाल सोरेन से मिली और गुलदस्ता देकर स्वागत किया. बाबूलाल सोरेन भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ता से मिले और सभी से मिलकर एकजुटता के साथ चुनाव लड़ने की बात कही. गीता मुर्मू ने कहा कि बाबूलाल सोरेन की जीत पक्की है. उन्हें बधाई भी दी. मौके पर उषा पातर, शीला समेत अनेक लोग उपस्थित थे.
Saraikela. विधानसभा चुनाव को लेकर एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत सुदूर पहाड़ी क्षेत्र में स्थित बूथों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने बूथों पर उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं के अलावा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा करने के बाद आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.
Chaibasa.झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर पश्चिमी सिंहभूम जिला में निष्पक्ष मतदान प्रक्रिया संपन्न करवाने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुलदीप चौधरी के निर्देशानुसार जिले में सात कंपोजिट चेकपोस्ट और अन्य 16 स्थानों पर चेकनाका संचालित किया जा रहा है. जहां अन्य जिलों से इस जिले में आने वाले अथवा जिले के अंदर आवागमन करने वाले सभी प्रकार के वाहनों एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है. मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सरायकेला मोड़, मझगांव के बेनीसागर पेट्रोल पंप के समीप, जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के बड़बिल मोड़ (बड़ाजामदा ओपी), जराईकेला वन विभाग के समीप, मनोहरपुर-बानो रोड पर…
