Author: News Desk

Chandil. ईचागढ़ पुलिस ने रविवार को अवैध देसी महुआ शराब तस्करी के आरोप में सालुकडीह गांव निवासी भुवनेश्वर महतो उर्फ मलखान महतो को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. थाना प्रभारी विक्रमादित्य पांडेय ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के माध्यम से गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि सालुकडीह गांव की रास्ते से अवैध देसी शराब की तस्करी की जा रही है. इसक बाद छापेमारी दल का गठन कर सालुकडीह में एंटी क्राइम चेकिंग लगाया गया. जिससे भुवनेश्वर महतो उर्फ मलखान महतो को 35 लीटर अवैध देसी महुआ शराब के साथ पकड़ा गया. पुलिस ने 35 लीटर शराब व…

Read More

Guwa. टोंटो थाना के नक्सल प्रभावित बुंडू गांव के मानकी टोला गुरुवारी अंगारिया का शव टोंटो थाना पुलिस ने बुंडू गांव से 20 अक्टूबर की सुबह बरामद किया. नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने की वजह से टोंटो थाना पुलिस रविवार को रोवाम स्थित सीआरपीएफ कैम्प से भारी संख्या में जवानों को लेकर उक्त गांव में पहुंची. हत्याकांड का मुख्य आरोपी बुंडू गांव निवासी पीरु अंगारिया ,पिता दयानंद अंगारिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरा आरोपी बुढ़न सिंह अंगारिया, पिता सारजोम अंगारिया फरार बताया जा रहा है. गुरुवारी अंगारिया की हत्या बीते गुरुवार की रात उसके घर पर पत्थर…

Read More

Chaibasa. मंझारी थाना क्षेत्र लोवासाई के नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के फरार आरोपी जदुनाथ अल्डा के घर में पुलिस ने रविवार को इश्तिहार चिपकाया. आरोपी को एक माह के भीतर थाना या न्यायालय में आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी. आत्मसमर्पण नहीं करने पर उनका घर को कुर्की जब्ती की जायेगी. थाना प्रभारी मनदीप उरांव ने बताया कि जादुनाथ अल्डा पिछले 2020 में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया था. आरोपी के खिलाफ मंझारी थाना में नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार का केस दर्ज है. आरोपी बलात्कार करने बाद से फरार चल रहे है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है.…

Read More

Jamshedpur. आद्रा रेल मंडल में विकास कार्यों को लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे ने 22, 25 व 27 अक्तूबर को आद्रा-मिदनापुर-आद्रा व 27 अक्तूबर को आद्रा-भागा स्पेशल ट्रेनों को रद्द कर दी है. जबकि 21,23 व 26 अक्तूबर को 18601 टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग चांडिल-गुंडा बिहार-मुरी होकर चलायी जायेगी. रद्द रहेंगी ये ट्रेनें: 08680/08679 आद्रा-मिदनापुर-आद्रा मेमू स्पेशल 22, 25 व 27 अक्तूबर को, 08671/08672 आद्रा-भागा-आद्रा मेमू स्पेशल 27 अक्तूबर को. आद्रा में शॉर्ट टर्मिनेट होंगी ये ट्रेनें: 03594/03593 आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू स्पेशल 21, 22, 24 व 27 अक्तूबर को, 08174/08652 टाटानगर-आसनसोल-बाराभूम मेमू स्पेशल 21 व 26 अक्तूबर को, 18035/18036 खड़गपुर-हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस 21,…

Read More

Jamshedpur. समाहरणालय सभागार में विधानसभा चुनाव को लेकर ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड के प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की उच्चस्तरीय संयुक्त बैठक का आयोजन रविवार को किया गया. बैठक में कोल्हान आयुक्त हरि कुमार केशरी एवं डीआइजी चौथे मनोज रतन मौजूद रहे. बैठक में अंतरराज्यीय एवं अंतर जिला सीमा कड़ी निगरानी रखने पर चर्चा की गयी. ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड राज्य के सीमावर्ती थानों में व्हाट्सएप ग्रुप एवं वायरलेस के माध्यम से सतत संचार कर सूचना का आदान-प्रदान करने पर चर्चा की गयी. अधिकारियों ने बैठक में सीमावर्ती क्षेत्रों पर विस्तृत चर्चा करते हुए निगरानी व सुरक्षा को लेकर…

Read More

Jamshedpur. कीताडीह ग्वाला पट्टी में रोहित सिंह हत्याकांड में फरार बाबू बंगाली उर्फ सुमित मंडल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. रविवार को एसएसपी किशोर कौशल ने संवाददाता सम्मेलन कर मामले का उद्भेदन किया. उन्होंने बताया कि बाबू बंगाली बर्मामाइंस के कैरेज कॉलोनी का रहने वाला है. इसके अलावे पुलिस ने राजू हेस्सा, नीतीश राय, मनीष कुमार अग्रवाल और रोशन गुप्ता को भी हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. ये सभी आदित्यपुर के हैं. उनके पास से हथियार भी बरामद किया गया है. रोहित हत्याकांड का एक मुख्य आरोपी कुंदन सिंह एक दिन पूर्व कोर्ट में सरेंडर कर दिया…

Read More

Jamshedpur.झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिले के अंतरराज्यीय एवं अंतर जिला चेकनाकाओं पर वाहनों की जांच की जा रही है. इसी क्रम में बहरागोड़ा के बरसोल चेक पोस्ट से वाहनों की जांच के क्रम में 3.13 लाख रुपये जब्त किये गये. जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा दो-पहिया, चार पहिया, मालवाहक व वीआइपी वाहन आदि सभी की सघनता से जांच के निर्देश दिये गये. जिला के सीमावर्ती क्षेत्रों से अवैध शराब, पैसा, ड्रग्स या किसी प्रकार के उपहार की वस्तु का अवैध परिवहन नहीं होने पाये, जिससे चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित किया जा सके.

Read More

Jamshedpur. सुंदरनगर के कुदादा गांव के पास तेज रफ्तार इलेक्शन ड्यूटी में लगी इनोवा कार ने नंदूक गांव से पोटका जा रहे बाइक सवार कृपा सिंधु गोप और सुशील मुर्मू को टक्कर मार दी. हादसे के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. इसके बाद घायल लालटू और सुनील को सदर अस्पताल भेजवाया गया. गंभीर रूप से घायल को टीएसएच अस्पताल भेजा गया. इनोवा कर चालक में अपनी गाड़ी स्टार्ट कर भागने का प्रयास किया, तो ग्रामीणों ने कार चालक समेत तीनों चुनाव पदाधिकारी को कार में ही घेर लिया और हंगामा करने लगे. घटना की सूचना मिलने के बाद सुंदरनगर…

Read More

Ranchi. झारखंड विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के रवि कुमार ने रविवार को 36 प्रचार वाहनों को रवाना किया जो नैतिक मतदान के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए राज्य के सभी 81 विधानसभा क्षेत्रों में जायेंगे. इस मौके पर कुमार ने मतदाता भागीदारी के महत्व तथा नैतिक मतदान पद्धतियों के बारे जागरूकता की जरूरत पर बल दिया. उन्होंने कहा, ‘‘वाहनों में लगाई गयीं दृश्य -श्रव्य प्रस्तुतियां देखने के बाद लोगों को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की प्रेरणा मिलेगी. ये वाहन उन इलाकों में पहुंचेंगी जहां पिछले चुनावों में कम मतदान हुआ…

Read More

Ranchi झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) सांसद महुआ माजी ने रविवार को दावा किया कि भाजपा को बरहेट विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ उम्मीदवार खड़ा करने में मुश्किल हो रही है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को 66 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी. अभी दो सीट बरहेट (जिसका प्रतिनिधित्व सोरेन करते हैं) और टुंडी के लिए उम्मीदवारों की घोषणा होनी बाकी है. राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में नवीनतम सीट बंटवारे के अनुसार भाजपा 68 सीट पर, आजसू पार्टी 10, जद (यू) दो और लोजपा (रामविलास) एक सीट पर…

Read More