New Delhi. सेवानिवृत्ति कोष निकाय ईपीएफओ के नए सदस्यों की संख्या अगस्त में सालाना आधार पर 9.07 प्रतिशत बढ़कर 18.53 लाख हो गई है. रविवार को जारी पेरोल आंकड़ों में यह जानकारी दी गई. श्रम मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है कि ईपीएफओ ने अगस्त 2024 में लगभग 9.30 लाख नए सदस्यों को जोड़ा, जो अगस्त, 2023 से 0.48 प्रतिशत की वृद्धि है. इसमें कहा गया है कि नए सदस्यों में यह उछाल रोजगार के बढ़ते अवसरों, कर्मचारी लाभों के बारे में बढ़ती जागरूकता और ईपीएफओ के सफल पहुंच कार्यक्रमों के कारण है. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ)…
Author: News Desk
Guahati. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने रविवार को कहा कि झारखंड में अगली सरकार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) द्वारा बनाई जाएगी. झारखंड चुनाव मामलों के लिए भाजपा के सह-प्रभारी शर्मा ने यहां एक सरकारी कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से बातचीत में पार्टी के सभी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा, ‘ हमें उम्मीद है कि झारखंड में भाजपा सरकार बनायेगी.’ जब शर्मा से पूछा गया कि क्या भाजपा अपने बलबूते बहुमत हासिल कर लेगी तब उन्होंने कहा, ‘यह मेरा राज्य नहीं है, झारखंड अलग राज्य है. हम वहां सिर्फ मेहमान हैं और मेहमान अपनी मर्यादाओं के साथ बोल…
Jamshedpur. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय कुमार ने आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा किए गए टिकट बंटवारे की आलोचना की. उन्होंने रविवार को कहा कि देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी में पारिवारिक संबंध हावी हैं. अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) सदस्य कुमार ने कहा, ‘एक बार फिर भाजपा ने साबित किया कि पार्टी से अधिक परिवार महत्व रखता है.’ उन्होंने कहा कि कुछ नेताओं के परिवार के सदस्यों को टिकट आवंटित करना पार्टी के दोहरे मापदंड का उदाहरण है. भाजपा विपक्षी दलों पर ‘परिवार के मुद्दे पर निशाना साधती रही है. कुमार ने…
New Delhi. महाराष्ट्र और झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम तय करने के सिलसिले में सोमवार को कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक होगी. महाराष्ट्र के लिए सीईसी की बैठक आज शाम होनी थी, लेकिन पार्टी के नेताओं ने करवा चौथ समेत विभिन्न कारणों का हवाला दिया, जिसके बाद बैठक स्थगित कर दी गई. कुछ नेताओं ने कहा कि महा विकास आघाडी (एमवीए) के घटकों दलों के बीच कुछेक सीटों को लेकर थोड़ी चर्चा की जरूरत है और सीट बंटवारे से संबंधित बातचीत अंतिम चरण में है. एमवीए में शामिल दलों कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी)…
Jamshedpur. पूर्व मुख्यमंत्री और ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास की बहू जमशेदपुर पूर्वी से भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा दास साहू ने रविवार से अपना चुनाव प्रचार अभियान शुरू कर दिया. सबसे पहले भाजपा के वरिष्ठजनों व उनके परिजनों से जाकर मुलाकात की व पैर छूकर आशीर्वाद लिया. पूर्णिमा दास साहू ने अपने अभियान के क्रम में पार्टी के वरीय नेता रामबाबू तिवारी के बर्मामाइंस स्थित रघुवर नगर में जाकर मुलाकात की. रामबाबू तिवारी ने भी उन्हें जीत का आशीर्वाद दिया. पूर्णिमा अपने ससुर रघुवर दास के सबसे पुराने परिचित साथी टुइलाडुंगरी निवासी मिथलेश सिंह यादव और अंचितम दास गुप्ता अप्पूदा के…
Jamshedpur. साकची भाजपा कार्यालय में भाजपा युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर की संगठनात्मक बैठक पूर्वी सिंहभूम जिला की क्लस्टर प्रभारी छत्तीसगढ़ की विधायक भावना बोहरा की उपस्थिति में हुई. बैठक की अध्यक्षता भाजयुमो जिलाध्यक्ष नीतीश कुमार कुशवाह ने की. बैठक में मुख्य रूप से भाजपा महामंत्री अनिल मोदी, अमिताभ सेनापति, अभिषेक आचार्या, शैलेश गुप्ता, अभिमन्यु सिंह चौहान, समेत काफी संख्या में जिला व मंडल के पदाधिकारी उपस्थित थे. इधर, भावना बेहरा ने जमशेदपुर पूर्वी की प्रत्याशी पूर्णिमा दास साहू से भी मुलाकात की. मुलाकात के बाद पूर्णिमा ने सोशल मीडिया पर लिखा, आज जमशेदपुर लोकसभा क्लस्टर प्रभारी सह छत्तीसगढ़ पंडरिया विधायक…
Varanasi . प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘परिवारवादी राजनीति’ को देश के सामने खड़ा ‘बहुत बड़ा खतरा’ करार देते हुए रविवार को कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) पर परिवारवाद और तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि ऐसे दलों के लिये वाराणसी का विकास न तो पहले प्राथमिकता में था और ना ही भविष्य में कभी होगा. मोदी ने यह भी कहा कि परिवारवादी लोग कभी युवाओं को मौका देने में विश्वास नहीं करते, इसलिए वह देश के एक लाख ऐसे नौजवानों को राजनीति में लाएंगे जिनके परिवार का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है. प्रधानमंत्री ने अपने…
Potka: झारखंड विधानसभा चुनाव-2024 मे भाजपा द्वारा 46-पोटका (अजजा) विधानसभा से मीरा मुंडा को प्रत्याशी बनाये जाने का विरोध स्थानीय भाजपाईयों के द्वारा विरोध किया जा रहा है. इसी क्रम मे विधानसभा क्षेत्र के टिकट के दावेदार एवं प्रमुख नेताओं ने रविवार को हाता मे एक बैठक कर पोटका विधानसभा क्षेत्र से पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा को प्रत्याशी बनाये जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुये विरोध किया. यहां नेताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा कि पोटका में बाहरी प्रत्याशी नहीं चलेगा, मीरा मुंडा को बदलकर स्थानीय को प्रत्याशी बनाना होगा. यहां मुख्य रूप…
Saraikela.भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची आने के साथ ही भाजपा नेताओं का पार्टी से इस्तीफा शुरू हो गया है. सरायकेला खरसावां जिला भाजपा के कद्दावर नेता गणेश महाली ने भाजपा के सभी पदों के साथ ही पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी व जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव को भेज दिया है. सरायकेला-खरसावां के भाजपा नेता बास्को बेसरा ने भी पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने निजी कारणों का हवाला देते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को इस्तीफा भेजा है. इस्तीफा देने के बाद बास्को बेसरा ने मुख्यमंत्री हेमंत…
जमशेदपुर : प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के आज हुए चुनाव में मनोज सिंह नए अध्यक्ष निर्वाचित हुए. इसके अलावा महासचिव पद पर विनय पूर्ति व कोषाध्यक्ष के रूप में अजय महतो चुने गए. सर्किट हाउस एरिया स्थित निर्मल भवन में बैलेट पेपर से हुए चुनाव में मनोज सिंह भारी मतों से विजयी हुए. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी निवर्तमान अध्यक्ष प्रशांत सिंह पुतुल को लगभग 40 मतों से हरा दिया. वहीं महासचिव विनय पूर्ती ने निवर्तमान महासचिव अंजनी पांडेय को 47 मतों से हराया एवं कोषाध्यक्ष अजय महतो ने निवर्तमान कोषाध्यक्ष विद्यासागर सिंह को करीब 44 मतों से शिकस्त दी. शांतिपूर्ण…
