Jamshedpur.झारखंड में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का गंभीर मामला सामने आया है. चुनाव आयोग ने शिकायत के आधार पर इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं. मामला जमशेदपुर के जुगसलाई विधानसभा अंतर्गत छोटा गोविंदपुर का है, जहां मंगलवार को आचार संहिता लागू होने के बाद भी शिलान्यास का कार्य किया गया. केन्द्रीय चुनाव आयोग ने छोटा गोविंदपुर विधानसभा क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए राज्य निर्वाचन आयोग एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सह उपायुक्त को इस मामले की जांच और कार्यवाही के निर्देश दिए हैं. यह शिकायत भाजपा नेता अंकित आनंद द्वारा…
Author: News Desk
New Delhi. केंद्र ने अपने सभी विभागों से पेंशनभोगियों की शिकायतों का 21 दिनों के भीतर निवारण करने का प्रयास करने को कहा है. बुधवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी. उन्होंने कहा कि जिन मामलों में शिकायतों के निवारण में अधिक समय लगता है, वहां अंतरिम जवाब दिया जा सकता है. केंद्र सरकार ने अपने पेंशनभोगियों की शिकायत निवारण प्रणाली, यानी केंद्रीकृत पेंशन शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली (सीपीईएनजीआरएएमएस), पोर्टल की समीक्षा के बाद व्यापक दिशानिर्देश जारी किए हैं. कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि दिशानिर्देशों में शिकायतों के शीघ्र और…
Patna. राजद नेता तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ फिर से गठबंधन करने की अटकलों को बुधवार को खारिज करते हुए दावा किया कि ‘थके हुए’ जद(यू) अध्यक्ष का समय समाप्त हो चुका है. यादव ने बांका जिले में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कुमार केंद्र के साथ अपने प्रभाव का उपयोग करके जाति जनगणना करवाएं और राज्य के लिए विशेष दर्जा और बाढ़ से तबाह हुए क्षेत्रों के लिए राहत पैकेज सुनिश्चित करें. जनता दल (यू) प्रमुख इस साल जनवरी में राज्य में महागठबंधन को छोड़कर भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंध…
Giridih: पशु लोड ट्रक का पीछा करने के दौरान पुलिस की जीप पलट गई. इस हादसे में चालक की मौत हो गई, जबकि दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए. यह घटना बुधवार को जीटी रोड पर निमियाघाट थाना क्षेत्र के लक्ष्मणटुंडा मोड़ के पास हुई है. घटना में डुमरी थाना की जीप चला रहे निजी चालक रंजीत साव की मौत हो गई. जबकि दरोगा भास्कर ठाकुर, सिपाही विवेकानंद मुर्मू, हवलदार हुलास राम घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया. जानें कैसे हुआ हादसा घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बुधवार को डुमरी…
New Delhi. मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने रेलवे बोर्ड में दो सदस्यों और दो महानिदेशकों की नियुक्ति से संबंधित रेल मंत्रालय के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) द्वारा मंगलवार को जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, ब्रज मोहन अग्रवाल को सदस्य (ट्रैक्शन एवं रोलिंग स्टाफ) नियुक्त किया गया है, जबकि नवीन गुलाटी को रेलवे बोर्ड में सदस्य (बुनियादी ढांचा) का कार्यभार सौंपा गया है. सदस्य (बुनियादी ढांचा) का पद अनिल कुमार खंडेलवाल के 30 सितंबर 2024 को सेवानिवृत्त होने के बाद रिक्त हो गया था और गुलाटी, जो उस समय महानिदेशक (मानव संसाधन) थे,…
Ranchi. आईएएस अलका तिवारी को झारखंड का अगला मुख्य सचिव बनाया जा सकता है. भारत सरकार ने आईएएस अलका तिवारी को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से उनके मूल कैडर झारखंड में वापस करने का आदेश जारी किया है. इसके बाद यह अनुमान लगाया जा रहा है कि उन्हें मुख्य सचिव के पद पर पदस्थापित किया जा सकता है. अलका तिवारी 1988 बैच की आईएएस हैं. फिलहाल वह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं. वह झारखंड के कई जिलों में डीसी के पद पर भी काम कर चुकी हैं. बता दें कि वर्तमान में झारखंड में मुख्य सचिव के पद पर आईएएस एल ख्यांग्ते पदस्थापित…
Jamshedpur. ड्रग कंट्रोलर विभाग ने बुधवार को जमशेदपुर में बड़ी कार्रवाई की. यहां साकची स्ट्रेट माइल रोड स्थित डेज मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाएं बरामद की. विभाग ने उक्त कार्रवाई मंगलवार को टाटानगर स्टेशन से कफ सिरप के साथ धराए युवक से मिले इनपुट के आधार पर की. ड्रग इंस्पेक्टर मो. अबराम आलम अंसारी ने बताया कि डेज मेडिकल स्टोर का संचालन बिना वैध अनुज्ञप्ति के हो रहा था. मेडिकल स्टोर का मालिक आशीष बताया जा रहा है. हालांकि जांच के दौरान वह मौजूद नहीं था. विभाग ने वहां बरामद सारी प्रतिबंधित दवाएं जब्त कर ली.…
Ranchi. सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने बुधवार को निर्वाचन आयोग पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में काम करने का आरोप लगाया और कहा कि दोनों 2005 में आई बॉलीवुड फिल्म ‘बंटी और बबली’ के किरदार जैसे हैं. झामुमो ने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करने का भी आरोप लगाया. निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य की 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव की घोषणा के एक दिन पार्टी ने ये आरोप लगाए. चुनाव 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में होंगे. झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने यहां संवाददाताओं को संबोधित…
Ranchi. झारखंड में विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद पक्ष और विपक्ष हमलावर हैं. इस बीच पूर्व सीएम और बीजेपी नेता चंपाई सोरेन ने सोशल मीडिया के जरिये युवाओं को पत्र लिखा है. उन्होंने कहा कि युवा शक्ति के कंधों पर किसी भी राज्य तथा राष्ट्र का भविष्य होता है. मात्र 24 साल पुराने हमारे झारखंड राज्य को लेकर आपके मन में कई सपने, उम्मीदें एवं आकांक्षाएं होंगी. चंपाई सोरेन ने युवाओं से कहा कि आप में से कई साथी अपने परिवार, समाज, राज्य तथा राष्ट्र के लिए बहुत कुछ करना चाहते हैं, लेकिन व्यवस्था की वजह से मजबूर…
New Delhi. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को लेकर जा रहे एक हेलीकॉप्टर को बुधवार को मुनस्यारी के निकट रालम गांव में खराब मौसम के कारण आपात स्थिति में उतारना पड़ा. पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी विनोद गिरीश गोस्वामी ने बताया कि मुनस्यारी से 42 किलोमीटर पहले रालम गांव में ऊंचाई वाले क्षेत्र में प्रतिकूल मौसम के समय जब हेलीकॉप्टर को आपात स्थिति में उतारना पड़ा, तब वह मिलम हिमनद के रास्ते में था. उन्होंने बताया कि उस वक्त घने बादल छाए हुए थे और दृश्यता बहुत कम थी. जिलाधिकारी गोस्वामी ने बताया कि हेलीकॉप्टर में उत्तराखंड के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी…
