कोडरमा. जिले के झुमरीतिलैया शहर के युवा पत्रकार साहिल भदानी के निधन पर रविवार को शिव वाटिका में जिले के पत्रकारों की ओर से शोक सभा का आयोजन किया गया. जिले के विभिन्न सामाजिक, स्वयंसेवी, राजनीतिक दल, व्यवसायिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने इसमें हिस्सा लिया. सभा में उपस्थित लोगों ने साहिल भदानी के व्यक्तित्व और उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी. मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जगदीश सलूजा, माहुरी समाज के अध्यक्ष अरुण सेठ, पंजाबी समाज से यशपाल सिंह गोल्डन, आईएमए से डॉ. राम सागर सिंह,…
Author: News Desk
गोड्डा. जिले के ललमटिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक महिला से 37 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है. पीड़ित का कहना है कि उसे ईसीएल (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) के हुर्रा-सी प्रोजेक्ट में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगा गया है. थाने में दिए आवेदन में बसडीहा गांव की पीड़ित महिला तालाबिटी किस्कू ने कहा है कि 21 मई, 2019 से लेकर अब तक उसने दीनेश मुर्मू, जिला परिषद, बोआरीजोर (दक्षिणी) को कुल 37 लाख रुपये दिए हैं. इनमें से 9.50 लाख रुपये दीनेश मुर्मू को और 9.30 लाख रुपये उनकी पत्नी रीना सोरेन को चेक के…
गोल ब्लाडर कैंसर, हेपेटाइटिस इंफेक्शन विषयों पर नए-नए एडवांस तकनीक से अवगत हुए झारखंड सहित दूसरे राज्य के चिकित्सक रांची. गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. अमर प्रेम द्वारा गोल ब्लाडर कैंसर की जल्द पहचान और प्रबंधन पर बताया कि पित्ताशय के कैंसर का पता लगाना मुश्किल है. क्योंकि, इसके लक्षण शुरुआती चरणों में दिखाई नहीं देते. जब लक्षण दिखाई देते हैं, तो वे पित्त पथरी या पित्त नली में रुकावट जैसी अधिक सामान्य स्थितियों के समान हो जाते हैं. पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द, पीली त्वचा और आंखों का सफेद भाग पीला पड़ने लगता है. डॉ. अमर प्रेम रविवार को इंडियन सोसायटी…
पटना. बिहार के तीन जिलों में रविवार को नदी में डूबने से 12 लड़के-लड़कियों और एक अधेड़ की मौत हो गई. पहली घटना में रोहतास जिले के रोहतास थाना क्षेत्र के तुम्बा गांव के निकट सोन नदी में स्नान करने के दौरान हुई, जिसमें एक ही परिवार और रिश्तेदार के सात लड़के-लड़कियां डूब गए. देर शाम तक छह शव मिले गए हैं. एसडीआरएफ की टीम एक और शव की तलाश कर रही है. डूबे किशोरों में तुम्बा के रहने वाले अभय कुमार (10), विवेक कुमार (12) और राजू कुमार (12) जबकि इनके रिश्तेदार रांची, झारखंड निवासी पवन कुमार (07), नाव्या…
नवादा. भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री तथा प्रदेश भाजपा के पूर्व मंत्री डॉ पूनम शर्मा के नेतृत्व में रविवार को नवादा के 50 किन्नरों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की . भाजपा नेत्री डॉक्टर पूनम शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का दल किन्नरों के इलाके मिर्जापुर में पहुंचकर सभी किन्नरों को भारतीय जनता पार्टी का ऑनलाइन सदस्य बनाया .डॉक्टर पूनम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहा राष्ट्रीय सदस्यता अभियान का हिस्सा अब किन्नर भी बन गए हैं. किन्नरों के गुरु मीणा किन्नर ने कहा कि हम किन्नर समाज भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
अररिया. तीन साल से अवैध रूप से भारत में रह रहे बांग्लादेशी नागरिक को रविवार को जेल भेजा दिया गया. पुलिस अधिकारियों के साथ खुफिया विभाग के अधिकारियों के द्वारा कड़ी पूछताछ के बाद कई रहस्यों से भी पर्दा उठा. जिसके बाद नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनीष कुमार रजक के फर्द बयान के आधार पर ही बांग्लादेशी नागरिक के खिलाफ नगर थाना में प्राथमिकी कांड संख्या 521/2024 दिनांक 05.10.2024 धारा 14 द फॉरेनर्स एक्ट 1946,12 द पासपोर्ट एक्ट 1967,319(2),318(4),338,336(3) दर्ज की गई. केस के अनुसंधानकर्ता एसआई सज्जन सिंह को बनाया गया. नगर थाना में केस दर्ज होने के बाद एएसपी रामपुकार सिंह…
Maruti Grand Vitara: मारुति सुजुकी कंपनी की Maruti Grand Vitara को बहुत पसंद किया जाता है। जल्द ही इसका 7 सीटर वेरिएंट लॉन्च किया जाएगा। भारतीय ग्राहक इसके बड़े वेरिएंट के लांच होने का इंतजार कर रहे हैं। यह मारुति सुजुकी कंपनी की सबसे सुरक्षित गाड़ियों में से एक मानी जाती है। मारुती सुजुकी ग्रैंड विटारा कब लांच होगी और इसकी कीमत और फीचर्स क्या हो सकते है। आइये जानते है इसके बारे में। Maruti Grand Vitara Features यह गाड़ी जब भी लॉन्च होगी इसमें सभी आधुनिक फीचर देखने को मिलेंगे। इसमें आपको बड़ी साइज का टच स्क्रीन सिस्टम, रिज्यूमे…
Mahindra XUV 400 EV: देश की जानी मानी कंपनी महिंद्रा द्वारा इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में Mahindra XUV 400 EV को कुछ समय पहले ही लॉन्च किया गया है। लांच होने के बाद इस इलेक्ट्रिक व्हीकल गाड़ी की बहुत ज्यादा चर्चा हो रही है। 5 सीटर वेरिएंट में आने वाली इस गाड़ी की शुरुआती कीमत मात्र 15.49 लाख रुपए है जो अधिकतम 19.39 लाख रुपए तक जाती है। महिंद्र एक्सयूवी 400 ईवी के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स इन्हें बाकी गाड़ियों से अलग बनाते हैं। यह गाड़ी ईसी प्रो और ईएल प्रो दो वेरिएंट में लॉन्च की गई है। Mahindra XUV 400 EV…
Ranchi. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन घोटालेबाजों को बचाने में जुटी है.जबकि,सरकार का काम चारों को पकड़ना,गड़बड़ी की जांच करना और दोषियों को न्यायालय से सजा दिलवाना है.लेकिन,ठीक इसके उलट हाइकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक सरकार घोटालेबाजों को बचा रही है. सरकारी खर्च पर देश के मशहूर वकीलों की टीम रख कर घोटाले की जांच नहीं होने दी जा रही है. श्री मरांडी ने कहा कि बार-बार न्यायालय की शरण में जाकर जांच को लटकाने और भटकाने का काम सरकार कर रही है. धनबाद में पिछले पांच सालों में आजादी के…
Chaibasa. सदर प्रखंड के कुरसी, टोंटो प्रखंड के टोंटो, रेंगडा, केंजरा व नीमडीह पंचायत में रविवार को झामुमो पंचायत स्तरीय सम्मेलन व प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें मंत्री दीपक बिरुवा ने हेमंत सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार, सांगठनिक रूप से युद्ध स्तर पर कार्यक्रमों को आयोजित कर योजनाओं का लाभ राज्य के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार के द्वारा झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना लाकर महिलाओं को सम्मान देने का काम किया है. लेकिन विपक्ष में बैठे भाजपा के नेता गलत प्रचार-प्रसार कर लोगों को गुमराह करने का काम कर रहे…
