Author: News Desk

Chaibasa. कोल्हान विश्वविद्यालय के मुख्यालय व विभिन्न कॉलेजों में दुर्गा पूजा का अवकाश घोषित कर दिया गया है. 7 से लेकर 12 अक्टूबर तक कोल्हान विवि मुख्यालय और उसके अंतर्गत आनेवाले कॉलेजों में दुर्गापूजा की छुट्टी रहेगी. वहीं 13 को रविवार होेने की वजह से छुट्टी रहेगी. पुन: 14 अक्टूबर से विश्वविद्यालय का मुख्यालय व कॉलेजों में पठन पाठन व प्रशायकीय कार्य निर्धारित कार्यालय अवधि के अनुसार पूर्व की भांति संचालित होगी.

Read More

Ghatsila. जेबीकेएसएस कोल्हान प्रमंडल उपाध्यक्ष रामदास मुर्मू और केंद्रीय महिला मोर्चा की सचिव बेबी महतो ने रविवार को घाटशिला प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनजागरण अभियान चलाया. घाटशिला विधान सभा प्रत्याशी रामदास मुर्मू ने कहा कि घाटशिला विधानसभा में 24 साल में विभिन्न राजनीतिक पार्टी का विधायक और मंत्री बने. लेकिन यहां का शिक्षा और स्वास्थ्य पर किसी ने ध्यान नहीं दिया. अब हमारी सरकार यानी युवाओं की सरकार बनेगी. जिसमें कोई लूट नहीं पायेगा. वहीं बेबी महतो ने अपने जोशीले भाषण से ग्रामीण युवाओं और महिलाों को प्रभावित किया. जेबीकेएसएस नेताओं ने घर-घर बुजुर्गों के बीच आगामी विधानसभा…

Read More

Jamshedpur. ओडिशा के राज्यपाल सह राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास रविवार की सुबह रेल मार्ग से टाटानगर स्टेशन पहुंचे. टाटानगर स्टेशन के बाहर पोर्टिकों में जिला प्रशासन द्वारा राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. नवरात्र के दौरान श्री दास छह दिनों तक जमशेदपुर में ही रहेंगे. इस दौरान वे कई पूजा पंडालों का उद्घाटन व देवी दर्शन के लिए विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण पर जायेंगे. रघुवर दास के शहर पहुंचने से राजनीति हलचल तेज होने की चर्चा भी है.

Read More

Jamshedpur. पिछले कुछ दिनों से व्यस्त कार्यक्रम के बीच पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा नेता चंपाई सोरेन की तबीयत रविवार को अचानक बिगड़ गयी. तबीयत खराब होने के बाद उन्हें इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने बताया कि ब्लड प्रेशर व शुगर की समस्या है. तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें यहां भर्ती कराया गया है. फिलहाल उनकी तबीयत स्थिर है. संभवत: सोमवार को अस्पताल से छुट्टी मिल जायेगी.

Read More

Jamshedpur News: विधायक सविता महतो ने 2.65 करोड़ की लागत से सड़क का किया शिलान्यास Jamshedpur. विधायक सविता महतो ने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत नीमडीह प्रखंड क्षेत्र के हुंडरु पाथरडीह पीडब्लूडी पथ से चिंगरा तक करीब 3.20 किमी सड़क का शिलान्यास किया. सड़क का निर्माण 2.65 करोड़ की लागत से होगा. विधायक ने संवेदक को सड़क को गुणवतापूर्ण व ससमय काम पूरा करने का निर्देश दिया. इस अवसर पर झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, प्रखंड अध्यक्ष हरिदास महतो, विश्वनाथ गोप, हरेकृष्ण सिंह सरदार, हरिपोदो महतो, टिंकू महतो आदि झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Read More

Ranchi. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन घोटालेबाजों को बचाने में जुटी है. जबकि, सरकार का काम चारों को पकड़ना, गड़बड़ी की जांच करना और दोषियों को न्यायालय से सजा दिलवाना है. लेकिन, ठीक इसके उलट हाइकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक सरकार घोटालेबाजों को बचा रही है. सरकारी खर्च पर देश के मशहूर वकीलों की टीम रख कर घोटाले की जांच नहीं होने दी जा रही है. श्री मरांडी ने कहा कि बार-बार न्यायालय की शरण में जाकर जांच को लटकाने और भटकाने का काम सरकार कर रही है. धनबाद में पिछले…

Read More

Oben Electric EV Rorr: इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली कंपनी ओबेन इलेक्ट्रिक पूरे भारत में अपना नेटवर्क बहुत ही तेजी से फैला रही है। कुछ समय पहले ही Oben Electric EV Rorr मोटरसाइकिल को लॉन्च किया गया था। जिन लोगों ने इसे बुक किया था उनको इसकी डिलीवरी शुरू कर दी गई है। राजधानी दिल्ली में इसका पहला डीलरशिप शोरूम भी शुरू कर दिया गया है। इस मोटरसाइकिल के बेस मॉडल की कीमत 1.10 लाख रूपये है। आइये जानते है इस मोटरसाइकिल के बाकी फीचर्स और डिटेल्स के बारे में। Oben Electric EV Rorr Price आपकी जानकारी के लिए बता दे…

Read More

Hyundai Motor IPO Latest News: देश की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी हुंडई मोटर इंडिया का प्रस्तावित आईपीओ न केवल भारतीय आईपीओ बाजार में एक नया मील का पत्थर साबित हो सकता है बल्कि यह निवेशकों को भी बड़ा अवसर प्रदान कर सकता है. हुंडई मोटर इंडिया द्वारा लाया जाने वाला आईपीओ पर देश विदेश के निवेशक काफी उत्सुक एवं उत्साहित दिख रहे हैं , कयास लगाया जा रहा है कि 14 अक्टूबर 2024 को हुंडई मोटर इंडिया का आईपीओ लॉन्च होगा. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी 07 अक्टूबर 2024 को कैपिटल मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास अंतिम रूप…

Read More

कोडरमा. जिले में गृह रक्षक की बहाली को लेकर केटीपीएस फोर लेन में शारीरिक दक्षता के तहत रविवार को आयोजित दौड़ के दौरान तीन महिला अभ्यर्थी गिरकर घायल हो गईं. घायलों में चंदवारा निवासी रजनी कुमारी, लक्ष्मी कुमारी और पुष्पा कुमारी हैं. पुलिस ने घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया है. इधर, एक अन्य घटना में कोडरमा थाना क्षेत्र के होली फैमिली हॉस्पिटल के नजदीक रविवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो व्यक्ति घायल हो गए. घायलों की पहचान कोडरमा के बरसोतियाबर निवासी राजेंद्र पासवान (45) एवं पांडेयडीह निवासी किशुन यादव (44) के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों की…

Read More

पलामू. जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के शहर थाना क्षेत्र के हमीदगंज बीएन कॉलेज के समीप प्रेमिका ने प्रेमी की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी. घटना को उसने पिता एवं अन्य परिजनों के साथ मिलकर अंजाम दिया. पुलिस ने मौक़े से प्रेमिका औऱ उसके पिता को हिरासत में ले लिया है. पूरे मामले की छानबीन की जा रही है. शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवव्रत पोद्दार ने रविवार सुबह 10 बजे घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला और उसके पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए एमआरएमसीएच में भेज दिया…

Read More