Author: News Desk

Jamshedpur.कदमा कालिंदी रोड निवासी व कांग्रेस नेता राकेश जायसवाल की पत्नी सुनीता जायसवाल ने शुक्रवार को आत्महत्या कर ली. हादसे के बाद राकेश जायसवाल पत्नी को फंदे से उतारकर टीएमएच ले गये, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. कांग्रेस नेता राकेश जायसवाल के अनुसार गुरुवार की रात उन्होंने शराब पी ली थी. इस कारण घर में पत्नी से झगड़ा हो गया. फिर रात में सो गये. शुक्रवार की सुबह बेटा को स्कूल पहुंचाया. बेटा को स्कूल पहुंचाने के बाद कांग्रेस कार्यालय की ओर चले गये. वापस लौटा तो पत्नी को फंदे से लटका पाया. राकेश जायसवाल के अनुसार उन्हें…

Read More

Jamshedpur. जिला शिक्षा विभाग कार्यालय के बाहर संविदा आधारित कर्मचारियों ने धरना दिया. इस दौरान सभी कर्मियों ने राज्य सरकार से चार सूत्री मांगों को पूरा करने की मांग की. इस दौरान सभी ने वेतन वृद्धि, कंज्यूमर प्राइज इंडैक्स के आधार पर महंगाई भत्ता, सामूहिक चिकित्सा व ग्रुप बीमा का लाभ देने के साथ ही सरकारी कर्मी में समायोजन की मांग की. इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राजीव शरण ने कहा कि विभाग में अधिकांश कार्य संविदा आधारित कर्मचारियों से लिया जाता है. सभी ने कम से कम 20 प्रतिशत वेतन में बढ़ोतरी की मांग की. साथ ही महंगाई भत्ता…

Read More

Jamshedpur.बागबेड़ा थाना क्षेत्र के बेड़ाडीपा में सरकारी स्कूल के पास स्थित एक गोदाम में शनिवार को आबकारी विभाग की टीम ने छापेमारी की. इसमें भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की. इसके अलावा मैकडॉवेल नं- 1, रॉयल स्टैग कंपनी की शराब की बोतल भी बरामद की. छापेमारी की सूचना पर शराब कारोबारी पिंटू प्रसाद फरार हो गया. सहायक उत्पाद आयुक्त विमला लकड़ा ने बताया कि जब्त की गयी अंग्रेजी शराब में कई ब्रांड झारखंड में प्रतिबंधित हैं. संभवत: हरियाणा से शराब मंगा कर कारोबारी उसे दूसरी बोतल में भरकर बेचते थे. बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब डेढ़ से दो…

Read More

Musabani. सुरदा माइंस का परिचालन एक फिर शुरू हो गया है. खदान में जमा अयस्क को हाइवा से मुसाबनी कंसंट्रेटर संयंत्र के लिए रवाना किया गया. सुरदा माइंस से अयस्क का परिवहन शुरू होने से मजदूरों में खुशी है. दरअसल, माइनिंग चालान के अभाव में सुरदा माइंस से करीब 50 हजार टन अयस्क जमा था. अयस्क परिवहन शुरू होने से मुसाबनी कंसंट्रेटर संयंत्र शुरू हो गया है. सुरदा खदान के उद्घाटन के बाद अयस्क लगे हाईवा को मंत्री सतीश चंद्र वाजपेयी, रामदास सोरेन, सांसद विद्युत वरण महतो ने हरी झंडी दिखाकर मुसाबनी प्लांट रवाना किया. जहां अयस्क की पिसाई होगी.…

Read More

Khunti.खूंटी में आयोजित मंईयां सम्मान यात्रा के दौरान गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जब-जब चुनाव आता है विपक्ष के लोग जुमलेबाजी करने लगते हैं. उन्होंने कहा की मंईयां योजना की नकल कर गोगो दीदी का फॉर्म भरवाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जब राज्य में डबल इंजन की सरकार थी तब उन्हें महिलाओं की याद नहीं आयी. केंद्र सरकार ने दो लाख प्रति वर्ष नौकरी देने का वादा किया था. 15 लाख खाता में देने का वादा किया था. उसका फॉर्म क्यों नहीं भरवा रही है. कल्पना ने कहा ये लोग…

Read More

Kolkata. पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में शनिवार को 10-वर्षीय एक लड़की का शव मिला, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने वहां एक पुलिस चौकी में आगजनी करने के अलावा वाहनों में तोड़फोड़ भी की. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक, ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शुक्रवार शाम से लापता नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई तथा पुलिस ने उनकी शिकायत पर तत्काल कार्रवाई नहीं की. जयनगर इलाके की दलदली भूमि से शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने जैसे ही लड़की का शव बरामद किया, भीड़ ने…

Read More

Ranchi. राज्यपाल संतोष गंगवार ने शनिवार को पुराने विधानसभा मैदान परिसर में श्री रामलला दुर्गापूजा समिति द्वारा बनाये गये अयोध्या के राम मंदिर के प्रारूप पंडाल का उदघाटन किया. उन्होंने रामलला की पूजा-अर्चना कर माता रानी के पट का अनावरण किया. उन्होंने पूजा-अर्चना कर लोगों को दुर्गोत्सव की शुभकामनाएं दीं. मौके पर केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह और नवीन जायसवाल सहित अन्य उपस्थित थे. इस अवसर पर अध्यक्ष अशोक चौधरी सहित अन्य ने अतिथियों का स्वागत किया. इधर पंडाल का पट खुलते ही इसे देखने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. यहां निर्मित 120 फीट ऊंचे…

Read More

Jamshedpur.एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में बने नये अस्पताल के ओपीडी का उद्घाटन शनिवार को झारखंड के मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन ने किया. उद्घाटन के बाद वापस जाने के दौरान मुख्यमंत्री के काफिले को पारा मेडिकल के छात्रों ने रोक लिया और हंगामा करने लगे. मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ नारे बाजी की. वे लोग अपने हाथों में अपने मांगों से संबंधित तख्तियां लिए हुए थे. छात्रों के द्वारा किये जा रहे हंगामा को देखते हुए मुख्यमंत्री ने उन लोगों को बुलाकर उनकी समस्याएं सुनीं. इसी बीच पारा मेडिकल के छात्रों ने अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा. इस…

Read More

Chakardharpur. चक्रधरपुर प्रखंड की इटोर पंचायत के उलीबेड़ा रोड से मानीसाई गांव तक सड़क का निर्माण मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क के तहत होगा. इसकी लागत एक करोड़ 60 लाख 50 हजार रुपए है. ‌जिसकी देखरेख ग्रामीण कार्य विकास विभाग द्वारा किया जाएगा. ‌शनिवार को विधायक सुखराम उरांव उलीबेड़ा गांव पहुंचे और सड़क निर्माण के लिए भूमि पूजन किया. इससे पहले ग्रामीणों ने विधायक सुखराम उरांव का भव्य स्वागत किया. इस दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक सुखराम उरांव ने कहा कि उलीबेड़ा से मानीसाई तक पक्की सड़क नहीं होने से ग्रामीणों को बरसात के दिनों में चलना मुश्किल हो रहा…

Read More

Chaibasa.झारखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाएं शनिवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चली गयीं. सेविका सहायिकाओं ने पुराना उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना- प्रदर्शन किया. संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिता बिरुवा ने कहा कि झारखंड राज्य अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यरत आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका अपनी जायज मांगों को हासिल करने के लिए सरकार से कई बार मिलकर लिखित और मौखिक रूप से मांग पत्र समर्पित किया है, जिसपर सरकार ने आश्वस्त किया था कि शीघ्र ही मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार किया जायेगा, लेकिन मांगों पर सरकार ने पहल नहीं की. जिससे सेविका-सहायिकाओं में सरकार के प्रति आक्रोश…

Read More