Author: News Desk

Ranchi. एमपी-एमएलए की विशेष अदालत में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से जुड़े मानहानि मामले में अदालत में पेशी से व्यक्तिगत छूट की मांग वाली याचिका पर अब 13 नवंबर को सुनवाई होगी. शनिवार को यह मामला सुनवाई के लिए सूचीबद्ध था. मामले में शिकायतकर्ता की ओर से जवाब दायर किया जा चुका है. राहुल गांधी व्यक्तिगत पेशी से छूट चाहते हैं. इसको लेकर सीआरपीसी की धारा-205 के तहत याचिका दायर की गयी है. उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी को मामले में अदालत में पेश होना है. पेशी को लेकर समन जारी है. आरोप लगाया गया है कि वर्ष 2018 में…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर फुटबॉल क्लब की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शनिवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गये इंडियन सुपर लीग के एक बहुचर्चित मुकाबले में ईस्ट बंगाल को 2-0 से हरा दिया. रेड माइनर्स की जीत में जापानी मिडफील्डर रे ताचिकावा के 21वें मिनट में और 70वें मिनट में ईस्ट बंगाल के राइट-बैक लाल चुंगनुंगा के आत्मघाती गोल की भूमिका रही. जमशेदपुर के गोलकीपर अलबिनो गोम्स को पेनल्टी किक समेत कई शानदार बचाव करने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया. अलबिनो गोम्स में पूरे मैच में लगभग पांच निश्चित गोल बचाये. इसमें पेनाल्टी भी…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर नवरात्र के उल्लास में डूबा है. जैसे-जैसे शाम ढल रही है, मां की आरती के साथ रास गरबा, डांडिया की गूंज चारों और गूंज रही है. साकची धालभूम क्लब में मारवाड़ी महिला मंच द्वारा आयोजित डांडिया धमाल में हर उम्र के लोग थिरकते दिखे. पारंपरिक वेशभूषा में शामिल महिला, पुरुष, युवा, बच्चे कार्यक्रम में शामिल हुए. माता की आराधना के साथ डांडिया शुरू हुआ. कार्यक्रम में बच्चे युवा और बुजुर्ग सभी ने खूब आनंद लिया. समाज के कई गणमान्य लोग कार्यक्रम में शामिल हुए. कार्यक्रम में पांच ग्रुप में प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं. पांचों ग्रुप में बेस्ट डांसर और…

Read More

Ranchi. सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता (सीजीएल)-2023 रद्द करने की मांग को लेकर शनिवार को अभ्यर्थियों ने राज्य के सभी जिला मुख्यालयों के समक्ष प्रदर्शन किया. इस मौके पर मशाल जुलूस निकाला गया तथा सीएम व जेएसएससी अध्यक्ष का पुतला दहन किया गया. तीन दिवसीय चरणबद्ध आंदोलन के तहत रांची में जयपाल सिंह स्टेडियम से अभ्यर्थियों ने मशाल जुलूस निकाला. यह जुलूस कचहरी रोड और शहीद चौक होते हुए अलबर्ट एक्का चौक पहुंचा. अभ्यर्थियों ने नारेबाजी करते हुए अलबर्ट एक्का चौक पर सीएम और जेएसएससी अध्यक्ष का पुतला दहन किया. आज सोशल मीडिया पर विरोध अभियान : झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स…

Read More

Jamshedpur. दक्षिण-पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल के अंतर्गत विकास कार्य को लेकर ब्लॉक लिया जायेगा. जिस कारण कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी. ट्रेन संख्या 18601 टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस सात और नौ अक्तूबर को परिवर्तित मार्ग चांडिल, गुंडा बिहार और मुरी होकर चलेगी. वहीं ट्रेन संख्या 18035/18036 खड़गपुर-हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस आठ, नौ और 10 अक्तूबर को आद्रा स्टेशन तक ही आयेगी और वहीं से रवाना होगी. इस ट्रेन का आद्रा-हटिया-आद्रा के बीच परिचालन रद्द रहेगा.

Read More

Ranchi. भाजपा चुनाव समिति की बैठक छह अक्तूबर को प्रदेश भाजपा कार्यालय में होगी. इसमें आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशियों के नाम पर मंथन किया जायेगा. भाजपा चुनाव समिति की यह दूसरी बैठक है. प्रदेश भाजपा की ओर से रायशुमारी की प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है. अलग-अलग विधानसभा सीट से आयी रिपोर्ट की स्क्रूटनी की गयी है. पार्टी ने कार्यकर्ताओं से हर विधानसभा सीट से तीन-तीन प्रत्याशियों का नाम मांगा था. प्रत्याशियों के नाम पर विचार करने के बाद हर विधानसभा सीट से तीन-तीन प्रत्याशियों के नाम की स्क्रूटनी कर सूची केंद्रीय चुनाव समिति के पास भेजी जायेगी.…

Read More

RANCHI. झारखंड में एक बार फिर भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला किया गया है. विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले ताबड़तोड़ तरीके से तबादला और पदस्थापन हो रहा है. शनिवार को ऐसे ही अधिकारियों को इधर-उधर किया गया है. राज्य सरकार ने आइएएस अफसर व रांची के पूर्व उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा को खान निदेशक बनाया है. उन्हें राज्य खनिज विकास निगम लिमिटेड का एमडी का प्रभार दिया गया है. वही प्रतिस्थापन के प्रतीक्षा में रहे सुमन कैथरीन किस्पोट्टा को कार्मिक विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है. समाज कल्याण निदेशक शशि प्रकाश झा को राजस्व निबंधन एवं…

Read More

New Delhi. हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के बाद आए ज्यादातर एग्जिट पोल (चुनाव बाद सर्वेक्षण) में यह संभावना जताई गई है कि कांग्रेस पूर्ण बहुमत की सरकार बना सकती है. दूसरी तरफ, अधिकतर एग्जिट पोल ने जम्मू-कश्मीर में खंडित जनादेश का अनुमान व्यक्त किया है. हरियाणा में शनिवार को सभी 90 सीट के लिए मतदान संपन्न हुआ. इससे पहले जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में सभी 90 सीट के लिए मतदान हुआ था. मतगणना आठ अक्टूबर को होगी. ‘रिपब्लिक-मैट्रिज’ के एग्जिट पोल में हरियाणा में कांग्रेस को 55-62 सीट तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 18-24 सीट…

Read More

Chirkunda : चिरकुंडा थाना क्षेत्र के लायकडीह स्थित सीआईएसफ कैंप में शनिवार को 24 वर्षीय जवान आकाश कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उसका शव पंखे से लटकता पाया गया. आकाश पंजाब के पठानकोट का रहने वाला था. वह एक माह पहले ही ट्रंसफर होकर लायकडीह आया था. कैंप में रहने वाले साथी जवानों ने वारदात की सूचना चिरकुंडा थाना पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा और जांच-पड़ताल के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच, धनबाद भेज दिया. आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की छानबीन में…

Read More

Chaibasa.मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, अबुआ आवास योजना समेत अन्य कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं. महिलाएं सशक्त व सबल हो रही हैं, लेकिन भाजपा को यह पच नहीं रहा है. इस वजह से तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है. यहां तक कि अन्य राज्यों से आकर भाजपा के नेता राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का गलत प्रचार कर लोगों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं, जिसका मुंहतोड़ जवाब हर कार्यकर्ता को देना होगा. मंत्री दीपक बिरुवा ने यह बातें टोंटो प्रखंड के बामेबासा व पुरनापानी पंचायत में शनिवार को झामुमो पंचायत स्तरीय सम्मेलन व प्रशिक्षण…

Read More