Musabani, एचसीएल की बंद पड़ी सुरदा माइंस के पुन: संचालन के लिए 5 अक्टूबर को सुरदा मैदान में समारोह का आयोजन होगा. केंद्रीय कोयला और खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबेजल संसाधन और उच्च शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन और सांसद विद्युत प्रमाण महतो के भाग लेने की संभावना है. सुरदा माइंस के पुन: परिचालन का कार्यक्रम का उद्घाटन होगा. एचसीएल प्रबंधन सुरदा मैदान में कार्यक्रम आयोजित करने के लिए पंडाल का निर्माण कराया है. आइसीसी के कार्यपालक निदेशक सह इकाई प्रमुख श्याम सुंदर सेठी, डीजीएम दीपक कुमार श्रीवास्तव समेत प्रबंधन के पदाधिकारी कार्यक्रम स्थल का लगातार निरीक्षण कर तैयारी का…
Author: News Desk
Chakardharpur. सोनुआ में वन विभाग ने शुक्रवार को अवैध लकड़ी लदा एक ट्रैक्टर पकड़ा है और इसके साथ एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के मुताबिक सोनुआ-गुदड़ी मुख्य सड़क से अवैध लकड़ी लदा एक ट्रैक्टर सोनुआ की ओर आ रहा था. इस दौरान पोड़ाहाट के पास वन विभाग के कुन्दरूगुटू वन प्रक्षेत्र के वनकर्मियों ने छापेमारी कर अवैध लकड़ी लदा ट्रैक्टर को पकड़ लिया. इसके साथ ही ट्रैक्टर चला रहे व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया. वन विभाग के मुताबिक ट्रैक्टर में शीमल के पेड़ का बोटा लदा हुआ है, जो किसी के निजी जमीन पर मौजूद…
Chandil. कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मनीष कुमार कपिला के नेतृत्व में दर्जनभर कार्यकर्ताओं ने आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. शुक्रवार को चिलगु स्थित आजसू पार्टी के प्रधान कार्यालय में मनीष कुमार कपिला व कांग्रेस के हैंसाकोचा पंचायत के पूर्व अध्यक्ष जितेन सिंह मुंडा समेत कांग्रेस व झामुमो को छोड़कर गुरुपद टुडू, अभिराम टुडू, रामप्रसाद टुडू, राजू मांझी, बुधराम सिंह मुंडा, प्रल्हाद सिंह मुंडा, युधिष्ठिर मांझी, बलराम सिंह मुंडा, मिठू बास्के, सुखदेव सिंह मुंडा, अनिल सिंह मुंडा ने आजसू का दामन थामा. आजसू केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो सदस्यता ग्रहण करने वालों का स्वागत किया तथा पार्टी के विचारधारा…
Galudih.गालूडीह की महिला चौकीदार लखी सिंह के पाटमहुलिया घर से चोरी की घटना के करीब दो माह बाद पुलिस ने मामले का उद्भेदन किया. शुक्रवार को घाटशिला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय में एसडीपीओ अजीत कुमार कुजूर ने प्रेस कॉन्फेंस कर मामले का खुलासा किया. एसडीपीओ ने बताया कि घटना के बाद गालूडीह थाना प्रभारी कुमार इंद्रेश के नेतृत्व में एक टीम बनायी गयी. पुलिस ने गालूडीह थाना क्षेत्र के महुलिया टीचर कॉलोनी से मुख्य आरोपी विश्वजीत नमाता (22) को पकड़ा. इसके बाद उसी निशान देही पर बड़बिल गांव से य दो नाबालिक आरोपियों को हिरासत में लिया. तीनों के…
Jamshedpur. डिमना रोड स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में बने नये नवनिर्मित भवन एवं ओपीडी का शनिवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उद्घाटन करेंगे. इसके पहले मुख्यमंत्री बालीगुमा में एक सभा को संबोधित करेंगे. इसको लेकर शनिवार को उपायुक्त अनन्य मित्तल, पीडी आईटीडीए दीपांकर चौधरी, सिटी एसपी ऋषभ गर्ग, एसडीओ शताब्दी मजूमदार ने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिये. अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई, वाहन पार्किंग, कार्यक्रम स्थल तक आवागमन की व्यवस्था, अलग -अलग कार्यक्रम स्थल पर प्रेस प्रतिनिधियों की इंट्री, सुगम यातायात व्यवस्था करने को लेकर दिशा-निर्देश दिये. इसको लेकर उपायुक्त…
New Delhi.विदेश मंत्री एस जयशंकर शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान जायेंगे. यह बैठक 15-16 अक्तूबर को होगी. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी. विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस में जायसवाल से जब पूछा गया कि क्या जयशंकर की यात्रा भारत-पाकिस्तान के रिश्तों को सुधारने की कोशिश है. इस पर उन्होंने जवाब दिया कि भारत एससीओ चार्टर को लेकर प्रतिबद्ध है. विदेश मंत्री की यात्रा का यही कारण है. इसका कोई और मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए. पाकिस्तान ने 29 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एससीओ मीटिंग…
New Delhi. सुप्रीम कोर्ट का यह निर्णय महत्वपूर्ण है, कोर्ट ने स्पष्ट किया कि सरकार की आलोचना करने के कारण किसी भी पत्रकार के खिलाफ आपराधिक मामले नहीं होने चाहिए, क्योंकि यह लोकतंत्र के लिए आवश्यक है कि मीडिया स्वतंत्र रूप से अपनी बात रख सके. पत्रकार अभिषेक उपाध्याय को अंतरिम सुरक्षा प्रदान की. उपाध्याय पर उत्तर प्रदेश प्रशासन में नियुक्तियों में जातिगत पक्षपात पर ‘एक्स’ पर एक पोस्ट लिखने के लिए एक आपराधिक मामला दर्ज किया गया था. जस्टिस हृषिकेश रॉय और जस्टिस एसवीएन भट्टी की पीठ ने कहा कि लोकतांत्रिक देशों में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का सम्मान किया…
Jamshedpur. उत्तराखंड ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अखिल भारतीय गौ ध्वज स्थापना भारत यात्रा अभियान के क्रम में शुक्रवार को सोनारी पहुंचे. यहां मल्लिक परिवार के इंद्रजीत मल्लिक ने उनका स्वागत किया. पत्रकारों से बातचीत में शंकराचार्य ने कहा कि गौ रक्षकों को जिस दिन हिंदू समाज वोट देना शुरू कर देगा, उस दिन से गौ हत्याएं थम जायेंगी. उनका सारा कर्ज उतरना शुरू हो जायेगा. 22 सितंबर से उन्होंने अयोध्या से राष्ट्र परिक्रमा शुरू की है. ऐतिहासिक यात्रा के माध्यम से भारत भूमि से गौ हत्या का कलंक मिटाकर गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने का व्यापक अभियान…
Ranchi. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांटा टोली फ्लाईओवर पर अपनी कार खुद ड्राइव करते हुए गये. इस दौरान उन्होंने एक वीडियो संदेश भी रिकॉर्ड किया व सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. ड्राइविंग करते हुए ही कहा कि देखिए आज हम लोगों ने कांटाटोली फ्लाईओवर का विधिवत उदघाटन कर दिया है और उस पर अभी ड्राइव करते हुए जा रहे हैं. आज यह जनता को समर्पित किया जा रहा है. अगल-बगल की सड़कों पर बड़े पैमाने पर जो जाम लगती थी, वह समस्या अब समाप्त हो जायेगी. इससे एक और फ्लाईओवर को कनेक्ट किया जायेगा, जो मेकन से सीधे कांटा टोली…
Ranchi. झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस डॉ एसएन पाठक की अदालत ने राज्य में चाैकीदारों की नियुक्ति को लेकर दायर याचिकाओं पर सुनवाई की. इस दाैरान अदालत ने प्रार्थी व राज्य सरकार का पक्ष सुना. राज्य सरकार ने नियुक्ति के लिए और समय देने का आग्रह किया, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया. अदालत ने मामले में राज्य सरकार को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि छह दिसंबर तक राज्य में चौकीदारों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर ली जाये. साथ ही अदालत ने सरकार को नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर स्टेटस रिपोर्ट दायर करने का निर्देश दिया. मामले की अगली सुनवाई छह दिसंबर…
