Author: News Desk

Jamshedpur. परसुडीह थानान्तर्गत नामोटोला शुक्रवार की शाम गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा गया. यहां शराब कारोबारी विजय साहू की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना घर के दरवाजे के पास हुई. हमलावरों ने उसे तीन गोली मारी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. हालांकि परिजन उसे किसी तरह उठाकर टीएमएच ले गए. जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस बीच घटना की जानकारी मिलने के बाद परसुडीह पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची. घटनास्थल से पुलिस ने तीन खोखा बरामद किया. बताया जाता है कि घटना को अंजाम देने के बाद…

Read More

Tata Motors : ऑटोमोबाइल क्षेत्र की अग्रणी कंपनी टाटा मोटर्स के शेयर इन दिनों अपने उच्च स्तर से तकरीबन 20 फीसदी से ज्यादा फिसल चुका है. टाटा मोटर्स के शेयर का 52 वीक हाई 1179 रुपये रहा था , ऐसे में आगे भी टाटा मोटर्स के शेयर में क्या आगे भी तेजी की उम्मीद की जा सकती है? कमर्शियल व्हीकल एवं हैवी व्हीकल के उत्पादन में लगे अग्रणी कंपनी टाटा मोटर्स के शेयर में पिछले कुछ महीनों से लगातार गिरावट देखी जा रही है. कंपनी के शेयर भाव में लगातार हो रही गिरावट से निवेशक घबराए हुए हैं. हालांकि वर्ष…

Read More

बोकारो. बेरमो के नावाडीह प्रखंड के चपरी पंचायत की मुखिया आरती देवी के पति सुंदर महतो को एसीबी धनबाद की टीम ने शुक्रवार को नावाडीह बैक आंफ इंडिया शाखा परिसर से दस हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. मुखिया पति ने पंचायत के नवाटांड के लाभुक धुजा सिंह की पत्नी से अबुआ आवास योजना के एवज में तीस हजार रिश्वत की मांग की थी, जिसकी पहली किस्त की राशि दस हजार दी थी. इससे पूर्व लाभुक ने धनबाद एसीबी की टीम से लिखित शिकायत की थी. एसीबी की टीम ने जांच-पड़ताल कर आज जाल बिछाकर गिरफ्तार कर…

Read More

मुंबई/नई दिल्ली. देश का विदेशी मुद्रा भंडार पहली बार रिकॉर्ड 700 अरब डॉलर के पार पहुंच गया है. इसमें लगातार 7वें हफ्ते बढ़ोतरी दर्ज की गई है. विदेशी मुद्रा भंडार में ये वृद्धि आरबीआई की डॉलर खरीदने और वैल्यूएशन में बढ़ोतरी की वजह से आई है. इसके साथ ही अब भारत चीन, जापान और स्विट्जरलैंड के बाद 700 अरब डॉलर से ज्‍यादा विदेशी मुद्रा भंडार रखने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश का विदेशी मुद्रा भंडार 27 सितंबर को समाप्त हफ्ते के दौरान…

Read More

Ranchi.नवरात्रि में सीएम हेमंत सोरेन ने राजधानी रांची को कांटाटोली फ्लाईओवर की सौगात दी. इससे जाम से कराहती रांची को बड़ी राहत मिलेगी. मुख्यमंत्री ने रांची के 4 लेन स्मार्ट पथ और धनबाद के 8 लेन पथ का भी उद्घाटन किया. इस खास मौके पर सीएम ने कांके रोड फ्लाईओवर की आधारशिला समेत 31 परियोजनाओं का तोहफा दिया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के संत पॉल्स कैथेड्रल मैदान में आयोजित समारोह में कांटाटोली फ्लाईओवर, बिरसा चौक-धुर्वा गोल चक्कर 4 लेन स्मार्ट पथ (रांची) और धनबाद में कांको चौक-विनोद बिहारी चौक-गोल बिल्डिंग-8 लेन पथ का उद्घाटन किया. सीएम हेमंत सोरेन ने…

Read More

Ranchi.झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मंत्री और विधायक कमलेश सिंह बीजेपी के हो गए. झारखंड NCP (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) के अध्यक्ष एवं हुसैनाबाद विधायक कमलेश सिंह अपने समर्थकों के साथ शुक्रवार को बीजेपी में शामिल हुए. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और बीजेपी के विधानसभा चुनाव सह प्रभारी हिमंता विस्वा सरमा की उपस्थिति में कमलेश सिंह ने बीजेपी का दामन थामा. मौके पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रवींद्र राय समेत अन्य वरिष्ठ नेतागण उपस्थित थे. रांची के हरमू स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को मिलन समारोह का आयोजन किया गया. असम के सीएम व बीजेपी के झारखंड विधानसभा…

Read More

Galudih.शुक्रवार को सुवर्णरेखा दिगड़ी डैम दायीं नहर विस्थापित संघर्ष समिति द्वारा सुवर्णरेखा बहुउदेशीय परियोजना के कार्यपालक अभियंता को ज्ञापन सौंपा गया. कहा कि हम सभी दिगड़ी, कुमीरमुड़ी, रोआम, चापड़ी, नेतरा, चाकुलिया, केंदाडीह, तेरेंगा व बेनाशोल के कुल नौ गांवों के लगभग आठ हजार से भी अधिक ग्रामीण बसते हैं. हम सभी गांवों के ग्रामीण कृषि पर आश्रित है और हमारी जीविका कृषि पर निर्भर है. लगभग 20 वर्ष पूर्व सरकार के निर्देशानुसार हमारे क्षेत्र से ओड़िशा को सिंचाई के लिए नहर से पानी दिया जा रहा और यहां के नौ गांवों के किसानों को पानी नहीं मिलता. हमारा पानी बह…

Read More

Rajnagar. थाना क्षेत्र के केशारगाड़िया गांव में सड़क किनारे जामुन के पेड़ पर बाबलू कश्यप(32 वर्ष ) ने रस्सी के सहारे फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. ग्रामीणों एवं आने जाने वाले लोगों ने जामुन पेड़ पर फांसी के फंदा पर लटकते देखा तो लोगों की जमा हो गई. इसके पश्चात राजनगर थाना को सुचना दी. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सरायकेला भेज दिया. मिली जानकारी के अनुसार, चाईबासा कुम्हार टोली निवासी बाबलू कश्यप(32 वर्ष) ने राजनगर के केशारगाड़िया गांव से शादी करने के बाद ससुराल में ही रहता था. बीते गुरुवार को बाबलू…

Read More

Chaibasa.चाइबासा के टोंटो गांव में डायन बिसाही के शक में महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी. पति गंभीर रूप से घायल है. घटना गुरुवार सुबह 11 बजे की है. पुलिस ने शुक्रवार को मृतका गुरूवारी लागुरी (55) के शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. लोगों ने बताया कि मृतका गुरूवारी खेत काम करने गयी थी. वहीं पर लाठी-डंडा से पिटाई कर दी गयी. इससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. उसका सिर और छाती में गंभीर चोट आयी थी. महिला की हत्या करने के बाद बदमाश घर आये और उसका पति कांडे…

Read More

Narayanpur. छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में सात नक्सलियों को मार गिराया. पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह मुठभेड़ जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में हुई. उन्होंने बताया कि नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले की सीमा में स्थित अबूझमाड़ क्षेत्र में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना मिलने पर नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले से सुरक्षाबल के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराह्न लगभग एक बजे नक्सलवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षाबल के जवानों ने भी…

Read More