Jamshedpur. पूर्वी सिंहभूम अग्रवाल सम्मेलन द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्री अग्रसेन महाराज के जयंती समारोह का समापन गुरुवार को हो गया. समापन समारोह का आयोजन दो चरणों में हुआ. पहले चरण में शोभायात्रा निकली गयी, जिसमें शामिल झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया. वहीं, अंतिम चरण में समापन व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. दोपहर तीन बजे श्री अग्रसेन महाराज की शोभायात्रा जेएनएसी कार्यालय के सामने से निकाली गयी. इसमें डबल घोड़ों से सजे हुए 25 रथ थे, जिसमें रामायण के अलग-अलग चरित्र के साथ राम लक्ष्मण जानकी, तो राधा-कृष्ण व हनुमान की झांकी की प्रस्तुति दी गयी.…
Author: News Desk
Ranchi. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजीत गुट) के प्रदेश अध्यक्ष व हुसैनाबाद विधायक कमलेश सिंह चार अक्तूबर को भाजपा का दामन थामेंगे. इसको लेकर रांची स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में दोपहर 12 बजे से मिलन समारोह का आयोजन किया गया है. समारोह में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी समेत पार्टी के कई नेता मौजूद रहेंगे. कमलेश सिंह हुसैनाबाद सीट से एनसीपी की टिकट पर दो बार विधानसभा चुनाव जीते हैं. इधर, कमलेश सिंह के भाजपा में शामिल किये जाने को लेकर पार्टी के स्थानीय नेता विरोध जता रहे हैं.
Mumbai. पश्चिम एशिया में बढ़ रहे तनाव के बीच घरेलू शेयर बाजार को गुरुवार का दिन रास नहीं आया और साल की तीसरी सबसे बड़ी गिराव ट आयी. सेंसेक्स और निफ्टी दो-दो प्रतिशत तक लुढ़क गये. गुरुवार के कारोबारी सत्र के दौरान निवेशकों को करीब 10 लाख करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा. कारोबार के अंत में बीएसइ का सेंसेक्स 1,769.19 (2.09%) फिसलकर 82,497.10 के स्तर पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय यह 1,832.27 अंक टूटकर 82,434.02 अंक पर आ गया था. दूसरी ओर, एनएसइ का निफ्टी भी 546.81 (2.12%) अंकों की गिरावट के साथ 25,250.10 पर बंद…
Dhalbhumgarh, महुलिया से कोकपाड़ा तक एनएच की मरम्मत का काम एनएचएआइ की प्रोजेक्ट डायरेक्टर एकता कुमारी के निर्देश के बाद बुधवार से शुरू हो गया. मरम्मत का काम शिवा बिल्ड टेक प्राइवेट लिमिटेड को मिला है. उन्होंने शिवा बिल्ड टेक को तत्काल मरम्मत कार्य शुरू करने का निर्देश दिया है. शिवा बिल्ड टेक के दिवाकर मेहता ने कहा कि महुलिया से कोकपाड़ा तक सड़क और स्ट्रीट लाइट मरम्मत का काम शुरू हो गया है. इससे सड़क उपयोगकर्ताओं को आवागमन में आसानी होगी. आये दिन सड़क पर उभरे गड्ढों से चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कुछ ही…
New Delhi.सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को जातिगत भेदभाव बढ़ाने वाले नियमों को जेल मैनुअल से हटाने का आदेश दिया. सीजेआइ डीवाइ चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली तीन तीन जजों की पीठ ने साफ कर दिया कि जेलों में जाति के आधार पर किये जाने वाले भेदभाव को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. कोर्ट ने कहा कि जेल में रसोई और सफाई के काम को जाति के आधार पर बांटना गलत है. शीर्ष अदालत ने साफ कहा कि सफाई का काम सिर्फ निचली जाति के कैदियों को देना और खाना बनाने का काम ऊंची जाति वालों को देना आर्टिकल-15 का उल्लंघन है. इसके…
Ranchi.. झारखंड उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को सीबीआई को धनबाद में पुलिस अधिकारियों की भूमिका की जांच करने का निर्देश दिया, जिन पर जिले में कोयले के अवैध खनन और बिक्री में कथित रूप से संलिप्त होने का आरोप है. न्यायमूर्ति संजय कुमार द्विवेदी ने एक पत्रकार द्वारा दायर मामले में अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि याचिका में लगाए गए आरोप केंद्रीय जांच एजेंसी द्वारा जांच के योग्य हैं. न्यायमूर्ति द्विवेदी ने कहा कि आदेश सुरक्षित रखे जाने के बाद याचिका दायर करने की राज्य सरकार की कार्रवाई भी अनुचित है. पत्रकार ने अपने न्यूज चैनल के जरिए कथित…
Jamshedpur. टाटा स्टील और जापानी स्टील कंपनी निप्पन का संयुक्त उपक्रम जमशेदपुर कंटीन्यूअल एनीलिंग एंड प्रोसेसिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड (जेसीएपीसीपीएल) के कर्मचारियों को इस साल 20 फीसदी बोनस मिलेगा. समझौता के तहत इस साल न्यूनतम 43920 रुपये और अधिकतम 65209 रुपये मिलेगा. गुरुवार को हुए बोनस समझौता पर मैनेजमेंट की ओर से एमडी अभिजीत अविनाश नानोती, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर जुनिची मात्सुनागा, सीएफओ प्रवीण हेगड़े, सीएचआरओ अजय कुमार सिंह, एजीएम थंगराज पेरीस्वामी और तौसीफ जबकि यूनियन की ओर से अध्यक्ष आर रवि प्रसाद, कार्यकारी अध्यक्ष शहनवाज आलम, महासचिव रवि कुमार, उपाध्यक्ष पंकज सिंह, कोषाध्यक्ष चिरंजीवी, और कृष्ण मोहन ने हस्ताक्षर किया. समझौता…
Jamshedpur.उपायुक्त अनन्य मित्तल व एसएसपी किशोर कौशल ने गुरुवार को बड़ौदा घाट का निरीक्षण कर दुर्गा पूजा प्रतिमा विसर्जन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. इस दौरान पीडी आइटीडीए दीपांकर चौधरी, सिटी एसपी ऋषभ गर्ग, एसडीओ धालभूम शताब्दी मजूमदार, नगर निकाय पदाधिकारी, पूजा समिति के सदस्य उपस्थित थे. जिले के वरीय पदाधिकारियों ने निरीक्षण के क्रम में विसर्जन घाट तक पहुंच पथ का मरम्मतीकरण, पर्याप्त विद्युत व्यवस्था, विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा की दृष्टि से घाटों पर बैरिकेडिंग किये जाने, ससमय साफ-सफाई सुनिश्चित कराने तथा विसर्जन के दौरान सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था के बेहतर संधारण को लेकर जरूरी दिशा निर्देश…
Jamshedpur.सोनारी डोबो पुल से एनएच 33 को जोड़ने वाली कांदरबेड़ा से दोमुहानी 7.91 किमी फोरलेन सड़क का शिलान्यास ईचागढ़ की विधायक सविता महतो ने गुरुवार को शिलापट्ट का अनावरण कर किया. शिलान्यास के दौरान विधायक ने संवेदक को सड़क का निर्माण कार्य ससमय व गुणवत्तापूर्ण करने काे कहा. इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य पिंकी लायेक, शुवेंदु महतो, गुरुचरण किस्कु, काबलु महतो, ओम प्रकाश लायक, दिलीप महतो, विधायक की बेटी स्नेहा महतो आदि मौजूद थे.
Jamshedpur. टाटा स्टील के रॉ मैटेरियल डिवीजन में अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए आवेदन आमंत्रित किये गये है. 10 अक्तूबर तक आवेदन जमा किया जा सकता है. झारखंड और ओडिशा का डोमेसाइल अनिवार्य किया गया है. माइनिंग, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंस्ट्रुमेंटेश़, सिविल, बीए, बीएससी, बी कॉम, व कंप्यूटर के जानकार अपना आवेदन जमा कर सकते है. फिटर, इंस्ट्रुमेंट मैकेनिकल व इलेक्ट्रिशियन ट्रेड से आइटीआइ वाले भी इसके लिए आवेदन कर सकते है. एक अक्तूबर 1994 और एक अक्तूबर 2006 के बीच जन्मा आवेदक को ही मौका दिया जायेगा. चयनित व्यक्ति को सरकार के प्रावधान के तहत एक साल तक स्टाइपेंड के…
