Author: News Desk

Jamshedpur. बिष्टुपुर बेली बोधन घाट पर पिछले वर्ष विसर्जन के दौरान हुए हादसे के बाद जिला प्रशासन सख्ती और सावधानी बरत रही है. इस वर्ष बेली बोधन घाट पर विसर्जन वाहनों को नदी तट तक जाने की इजाजत नहीं है. घाट पर ढलान शुरू होते ही वाहनों को रोक दिया जायेगा. वहां से पूजा कमेटी के सदस्य मां दुर्गा की प्रतिमा को विसर्जन के लिए कंधे पर उठाकर नदी तट तक लेकर जायेंगे. इसके अलावे जिन पूजा कमेटी को कंधे पर प्रतिमा लेकर जाने में दिक्कत होगी, वह सुवर्णरेखा नदी घाट पर मां की प्रतिमा का विसर्जन कर सकते हैं.…

Read More

Jamshedpur: परसुडीह क्षेत्र के गदड़ा में श्रीश्री सार्वजनिक दुर्गापूजा कमेटी के अध्यक्ष-विश्वजीत भगत के नेतृत्व में मां दुर्गा एवं कलश स्थापना के लिए कलश यात्रा निकाला गया. कलश यात्रा में 151 महिलाओं शामिल हुई. महिलाएं कलश लेकर गदड़ा पूजा पंडाल से तेतुल बागान के समीप कारगिल तालाब में जाकर पूजा पाठ की और कलश में जल भरकर लाया. कलश यात्रा में सामाजिक सेवा संघ अध्यक्ष राजेश सामंत,विश्वजीत भगत, विवेक गुप्ता, ज्योति मित्रा, कृष्णा दास, बबलू गुप्ता, चंदन कुमार सिंह, वीरेंद्र प्रसाद, मोहन दास, उत्तम दास, मनोज दास, रोहित शर्मा, लखीकांत महतो, बबलू महतो, प्रशांत शाह, विक्रम शाह, तपन गोप, मंटू…

Read More

Jamshedpur. दक्षिण-पूर्व रेलवे के जीएम गुरुवार को विशेष सैलून से जमशेदपुर से चांडिल पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कई स्टेशनों का निरीक्षण किया. चांडिल एक नंबर रेलवे फाटक व रेल पटरी का निरीक्षण किया. बीते सोमवार को चांडिल एक नंबर रेलवे फाटक पर मालगाड़ी का इंजन पटरी से उतर गया थी. रेल पटरी पूरी तरह टूट गयी थी. इसका जांच जीएम ने की. जीएम ने रेल लाइन, सिग्नल सिस्टम की सुरक्षा जांच, सिग्नल इंस्टालिग, सभी तरह की फीटिंग, टीसीएस ट्रैक को देखा. जीएम ने चांडिल एक नंबर रेलवे फाटक से पैदल चलकर चांडिल रेलवे स्टेशन की ओर रेल पटरी, सिग्नल का…

Read More

New Delhi. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 11.72 लाख से अधिक रेलवे कर्मचारियों को 2028.57 करोड़ रुपये के 78 दिनों के कार्यकुशलता से जुड़े बोनस के भुगतान को बृहस्पतिवार को मंजूरी दे दी. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह जानकारी दी. इसका लाभ दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के करीब 22500 कर्मचारियों को मिलेगा, जबकि इसके तहत 17951 रुपये बोनस के तौर पर कर्मचारियों को दिया जायेगा. पिछले साल भी इसी तरह का बोनस मिला था. इसे लेकर कर्मचारियों में काफी ज्यादा उत्साह नहीं है. एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, यह राशि रेलवे कर्मचारियों की विभिन्न श्रेणियों जैसे ट्रैक मेंटेनर, लोको…

Read More

New Delhi. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बृहस्पतिवार को मराठी, पाली, प्राकृत, असमिया और बांग्ला भाषाओं को शास्त्रीय भाषा का दर्जा देने को मंजूरी दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया. मंत्रिमंडल के फैसलों की जानकारी देते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, ‘यह एक ऐतिहासिक निर्णय है और यह फैसला प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राजग सरकार के हमारी संस्कृति को आगे बढ़ाने, हमारी विरासत पर गर्व करने और सभी भारतीय भाषाओं तथा हमारी समृद्ध विरासत पर गर्व करने के दर्शन के अनुरूप है. सरकार ने कहा कि शास्त्रीय…

Read More

New Delhi. सरकार ने युवाओं को रोजगार के काबिल बनाने के मकसद ने पायलट आधार पर प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना शुरू की है. इसके तहत चुने गये युवाओं को 5,000 रुपये मासिक वित्तीय सहायता मिलेगी. इसके अलावा, उन्हें ‘जॉइन’ करने को लेकर एकबारगी 6,000 रुपये की सहायता दी जायेगी. सरकारी सूत्रों ने बताया कि चालू वित्त वर्ष में 1.25 लाख इंटर्नशिप के अवसर उपलब्ध कराने की योजना है. इस पर 800 करोड़ रुपये का खर्च आने का अनुमान है. इसे ऑनलाइन पोर्टल www.pminternship.mca.gov.in के जरिये लागू किया जायेगा. वित्त मंत्री ने चालू वित्त वर्ष के बजट में कहा था कि सरकार…

Read More

New Delhi.केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की पटना इकाई में तैनात पुलिस उपाधीक्षक और दो बिचौलियों को एक व्यक्ति से 20 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि एनआईए के आरोपी अधिकारी ने व्यक्ति को उसके खिलाफ जारी एक मामले की जांच से बचाने के लिए रिश्वत ली थी. उन्होंने बताया कि सीबीआई़ को रमैया कंस्ट्रक्शन के मालिक रॉकी यादव से शिकायत मिली थी कि पुलिस उपाधीक्षक अजय प्रताप सिंह, उसके परिवार को बिना लाइसेंस के अवैध रूप से हथियार रखने के झूठे…

Read More

Ranchi.झारखंड का कुख्यात ज्वेलरी लुटेरा सोनू और मोनू सोनी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है. दरअसल छत्तीसगढ़ पुलिस ने दोनों लुटेरों को दिल्ली के पहाड़गंज इलाके से गिरफ्तार किया है. इन लोगों ने कुछ दिन पहले छत्तिसगढ़ के रामानुजगंज में 6 करोड़ का सोना और चांदी लूट लिया था. ये दोनों ने पलामू, गढ़वा, गुमला, रांची के कई गहनों की दुकानों में डाका डाला था. झारखंड पुलिस को भी इन दोनों भाइयों की लंबे समय से तलाश थी. झारखंड पुलिस ने भी 50-50 हजार का इनाम घोषित किया था. छत्तीसगढ़ पुलिस को थी तलाश छत्तीसगढ़ पुलिस को गहनों की एक…

Read More

Bhuvneshwar.ओडिशा के विपक्षी दल बीजू जनता दल (बीजद) ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि राज्य के राजभवन को आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए ‘वॉर रूम’ के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है. उन्होंने राज्यपाल रघुबर दास से स्पष्टीकरण मांगा कि क्या वह पड़ोसी राज्य में मुख्यमंत्री बनने की दौड़ में शामिल हैं. बीजद की यह प्रतिक्रिया हाल ही में असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा और वरिष्ठ भाजपा नेता एम. वेंकैया नायडू के दास से मुलाकात करने के लिए ओडिशा राजभवन पहुंचने के मद्देनजर आई है. इसके अतिरिक्त, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने झारखंड के दो…

Read More

Mahindra Thar Roxx : महिंद्रा की नई थार रॉक्स ने मार्केट में लांच होने के साथ ही तहलका मचा दिया | लोगों ने इस गाड़ी की एडवांस बुकिंग तीन-चार महीने पहले ही करनी शुरू कर दी जिसकी वजह से कुछ दिनों पहले इसकी ऑनलाइन बुकिंग को बंद कर दिया गया था | लेकिन अब आप इस गाड़ी की बुकिंग करवा सकते हैं | महिंद्रा की नई थार रॉक्स अपने जबरदस्त फीचर्स और भौकाली लुक के वजह से जाना जाता है | आज हर एक व्यक्ति इस गाड़ी को खरीदना चाहता है | आज हम इस गाड़ी की फीचर्स और कीमत…

Read More