Author: News Desk

New Delhi. दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को 6, फ्लैगस्टाफ रोड स्थित आवास खाली कर दिया और लुटियन की दिल्ली में अपने नए पते के लिए रवाना हो गए. आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक को अपनी पत्नी और बेटे के साथ कार में घर से निकलते देखा गया. उनके माता-पिता और बेटी दूसरी कार में थे. केजरीवाल परिवार मंडी हाउस के पास 5 फिरोजशाह रोड स्थित पार्टी सदस्य अशोक मित्तल के आधिकारिक आवास के लिए रवाना हुआ. मित्तल पंजाब से राज्यसभा सदस्य हैं और उन्हें मध्य दिल्ली के पते पर बंगला आवंटित किया गया है.…

Read More

Mirjapur. उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में बृहस्पतिवार देर रात को एक ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में 10 मजदूरों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मिर्जापुर में हुए सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत को अत्यंत पीड़ादायक बताया और कहा कि राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है. उन्होंने हादसे के पीड़ितों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा भी की. मिर्जापुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिनंदन ने बताया कि दुर्घटना देर रात करीब एक बजे…

Read More

सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ एवं तिरुलडीह क्षेत्र में एनजीटी के नियमों की धज्जियां उड़ते हुए खुलेआम अवैध बालू का कारोबार चल रहा है.उक्त क्षेत्र में प्रशासन बालू के अवैध कारोबार को रोकने में विफल रहा है. ज्ञात हो कि पूरे भारत में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के द्वारा बालू के खनन पर 15 जून से 15 अक्टूबर तक रोक लगाया गया है,वहीं ईचागढ़ एवं तिरुलडीह क्षेत्र में एनजीटी के आदेश का उल्लंघन कर खुलेआम अवैध बालू का भंडारण एवं अवैध सप्लाई कराया जा रहा है. सूत्र बताते हैं कि जिले के तेज तर्रार उपायुक्त एवं जिला खनन पदाधिकारी के संयुक्त…

Read More

Jamshedpur. मौसम विभाग के अनुसार मानसून की विदाई फिलहाल राजस्थान व गुजरात से हो गयी है. झारखंड से यह पूरी तरह 15 अक्तूबर तक विदा हो सकती है. 15 अक्तूबर के बाद झारखंड में ठंड पड़ने की संभावना है. ठंड का व्यापक प्रभाव इस बार फरवरी तक रहेगा. इससे पहले, बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव की हलचल शुरू हो गयी है. हालांकि इसके अब तक ज्यादा सक्रिय नहीं रहने के कारण इसका हल्का असर झारखंड पर पड़ सकता है. छह अक्तूबर से झारखंड के कई हिस्सों में छिटपुट बारिश हो सकती है. वहीं बांग्लादेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ…

Read More

Ranchi.चुनाव आयोग ने मंजूनाथ भजंत्री को रांची डीसी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित करने के आदेश के हाईकोर्ट के फैसले का उल्लंघन बताया है. आयोग ने मुख्य सचिव को पत्र लिख कर छह दिसंबर, 2021 के आदेश का अनुपालन करने का कहा है. साथ ही 15 दिनों में कार्रवाई रिपोर्ट आयोग को भेजने का आदेश दिया. दरअसल, इसको लेकर राजनीति भी तेज हो गई है. गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी, झारखंड हाईकोर्ट ने जिस हंसेडी अधिकारी (मंजूनाथ भजंत्री) को ECI के आदेश…

Read More

Mumbai. अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक कारोबारी परिदृश्य के बीच भारत में अगले कैलेंडर वर्ष में 9.5 प्रतिशत वेतन बढ़ोतरी होने का अनुमान है. एक सर्वेक्षण रिपोर्ट में यह संभावना जताई गई है. वैश्विक पेशेवर सेवा फर्म एऑन पीएलसी के ‘30वें वार्षिक वेतन वृद्धि और कारोबार सर्वेक्षण’ के मुताबिक, वर्ष 2025 में कर्मचारियों के कुल वेतन में औसतन 9.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी होने का अनुमान है जबकि मौजूदा कैलेंडर साल 2024 में वेतन में 9.3 प्रतिशत की वृद्धि होगी. सर्वेक्षण रिपोर्ट के मुताबिक, इंजीनियरिंग, विनिर्माण एवं खुदरा उद्योगों में 10 प्रतिशत वेतनवृद्धि होने का अनुमान है. इसके बाद वित्तीय…

Read More

Chaibasa.आदिवासी हो समाज महासभा, मानकी-मुंडा एवं रैयत संघ गुरूवार को सांसद जोबा मांझी से मुलाकात कर कातीगुटू-सिंहपोखरिया बाईपास सड़क को रद्द करने की मांग की. साथ ही ज्ञापन भी सौंपा. वहीं सांसद जोबा माझी ने सौंपे गए ज्ञापन के अलोक में इस बाईपास सडक निर्माण को रद्द करने के लिए केंद्रीय सडक परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा. वहीं हो समाज के तरफ से पिछले दिनों जिन 20 सूत्र मुद्दों पर ध्यान आकृष्ट किया गया, उसका रिव्यूह भी किया गया, जिसमें कोल्हान अधीक्षक की नियुक्त जल्द करने की मांग प्रमुखता से की गयी थी. वहीं डीएमएफटी से बहाल शिक्षकों…

Read More

Noamundi.नोवामुंडी जगन्नाथपुर मुख्य मार्ग पर रोबेंटा गांव के पास कार अनियंत्रित होकर पेड से टकराने के बाद खेत में पलट गई. दुर्घटना में सुजीत केरकेट्टा और उनके पुत्र अमोश केरकेट्टा जख्मी हो गये, जबकि वाहन क्षतिग्रस्त हो गया. घायल पिता-पुत्र पदापहाड गांव निवासी हैं. दुर्घटना के बाद घायल पिता व पुत्र को अंकज प्रसाद व अन्य युवकों ने गाडी से निकाल कर नोवामुंडी के टाटा स्टील अस्पताल में भर्ती कराया है. वहीं सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और खेत से क्षति ग्रस्त इग्निश वाहन को निकालने में जुट गयी. पादापहाड़ गांव के सुजीत केरकेट्टा अपने 03 साल…

Read More

Ranchi. सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता (सीजीएल)-2023 के तहत 21 व 22 सितंबर को ली गयी परीक्षा में पेपर लीक, विभिन्न विषयों में प्रश्न रिपीट करने सहित अन्य गड़बड़ियों का आरोप लगाते हुए झारखंड हाइकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गयी है. प्रार्थी प्रकाश कुमार व अन्य की अोर से याचिका दायर कर पूरे मामले की स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने का आग्रह किया गया है. प्रार्थी ने याचिका में कहा है कि परीक्षा में पेपर लीक व प्रश्नों को रिपीट करने से संबंधित सबूत झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) को साैंपा गया है, लेकिन आयोग ने अब तक कोई…

Read More

Pakud. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने बृहस्पतिवार को कहा कि संथाल परगना से बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर निकालने और उनके द्वारा ‘‘हड़पी गई’’ जमीन वापस लेने का समय आ गया है. हाल ही में भाजपा में शामिल हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के पूर्व नेता सोरेन की इस टिप्पणी से एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रदेश में हिंदुओं और आदिवासियों की आबादी में कमी आने की चेतावनी दी थी. उन्होंने राज्य में झामुमो के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार पर राज्य की पहचान, संस्कृति और विरासत की कीमत पर घुसपैठियों को ’समर्थन’ देकर खतरनाक ‘‘वोट बैंक की…

Read More