Author: News Desk

Kiriburu. किरीबुरु के टेका प्वाइंट रेलवे क्रॉसिंग पर मालगाड़ी में लकड़ी लोड किया जा रहा था. सूचना पर डीएफओ अभिरूप सिन्हा दल-बल के साथ स्थल पर पहुंचे, तो चालक ट्रेन लेकर भाग खड़ा हुआ. घटना शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे की बतायी गयी है. इसके बाद रेलवे और सारंडा में सक्रिय लकड़ी माफियाओं में खलबली मच गयी है. इस संबंध में डीएफओ ने कहा कि पकड़े जाने पर ट्रेन चालक पर कार्रवाई होगी. जानकारी के अनुसार, सारंडा के ग्रामीणों ने डीएफओ को बताया कि किरीबुरु-करमपदा मार्ग पर कलैता गांव के समीप टेका प्वाइंट रेलवे क्रॉसिंग पर मेघाहातुबुरु खदान से लौह…

Read More

Adityapur. आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सालडीह बस्ती में हिस्ट्रीशीटर अपराधी की बीती रात गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान पंकज मांझी के रूप में की गई है. इस पर तीन हत्याकांड में शामिल होने का मामला पहले से दर्ज है. पंकज मांझी कुख्यात अपराधी कृष्णा गोप गिरोह से जुड़ा था. साथी अपराधियों ने ही पंकज को निशाना बनाया. मृतक की मां के बयान पर हत्या व आर्म्स एक्ट के तहत आदित्यपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. घटना गुरुवार की रात करीब पौने 12 बजे की…

Read More

Jamshedpur. झारखंड हाइकोर्ट ने जेल में बंद गैंगस्टर गणेश सिंह को शुक्रवार को जमानत दे दी. गणेश सिंह पर रंजीत सरदार की हत्या कराने के साजिश रचने का नामजद आरोपी था. दो साल पूर्व मानगो के अमरनाथ सिंह गिरोह के सदस्य रंजीत सिंह की हत्या अपराधियों ने की थी. जमशेदपुर पुलिस ने गणेश सिंह को तीन माह पूर्व 8 जुलाई 2024 को कोलकाता से जमशेदपुर आने के क्रम में गालूडीह पुतरू टोल प्लाजा के पास से विशेष चेकिंग में गिरफ्तार किया था. गणेश सिंह एक कार में था. गणेश सिंह के साथ अमन सिंह और रवि जायसवाल को पुलिस ने…

Read More

Jamshedpur. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची से भुइयांडीह लिट्टी चौक-भिलाईपहाड़ी फोरलेन ब्रिज का शुक्रवार को ऑन लाइन शिलान्यास किया. इसे लेकर भुइयांडीह के लिट्टी चौक पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विधायक सरयू राय, उपायुक्त अनन्य मित्तल उपस्थित थे. पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता दीपक सहाय ने बताया कि पुल का निर्माण कार्य तीन दिन के अंदर शुरू कर दिया जायेगा. 77.77 करोड़ की लागत से यह ब्रिज 18 महीने में 2026 तक बन कर तैयार हो जायेगा. मानगो ब्रिज पर घटेगा बोझ इस फोर लेन सड़क के बन जाने के बाद मानगो ब्रिज पर बोझ कम होगा.…

Read More

Jamshedpur: टाटा स्टील फाउंडेशन ने ब्रिजस्टोन मोबिलिटी सोशल इम्पैक्ट अवार्ड्स 2024 में जूरी की प्रशंसा प्राप्त की. ब्रिजस्टोन मोबिलिटी सोशल इम्पैक्ट अवार्ड्स (एम एसआईए)ब्रिजस्टोन इंडिया की एक पहल है, जिसका उद्देश्य सभी के लिए सुरक्षित और सतत मोबिलिटी को बढ़ावा देना है. ये पुरस्कार उन नवाचारों की पहचान, मान्यता और प्रोन्नति करने के लिए हैं, जो सामाजिक मुद्दों को संबोधित करते हैं और गैर-लाभकारी संगठनों के माध्यम से सामाजिक विकास को आगे बढ़ाते हैं. इन पुरस्कारों के चौथे संस्करण में 100 प्रविष्टियां प्राप्त हुईं और सामाजिक रूप से कमजोर समूहों के लिए मोबिलिटी और संसाधनों तक बढ़ी हुई पहुंच श्रेणियों…

Read More

Jamshedpur. टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में वन्यजीव सप्ताह समारोह के तीसरे दिन, कक्षा 9 से 12 तक के स्कूल छात्रों के लिए हिंदी और अंग्रेजी श्रेणी में ऑन-द-स्पॉट निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. निबंध प्रतियोगिता के विषय इस साल की थीम से जुड़े थे. “वन्यजीव संरक्षण के लिए भागीदारी: हमारी धरती, हमारा भविष्य और सह-अस्तित्व के माध्यम से वन्यजीवों का संरक्षण पर निबंध लिखा गया. इसके बाद लोगों और जानवरों के लिए सह-अस्तित्व के पारस्परिक लाभों की व्याख्या करें, पर निबंध बच्चों ने लिखा. 9 अलग-अलग स्कूलों से 89 छात्र प्रतियोगिता में शामिल हुए. निबंधों का मूल्यांकन जूरी…

Read More

Jamshedpur: उपायुक्त के निर्देशानुसार गुरुवार को शुक्रवार को एसडीओ शताब्दी मजूमदार ने बागबेड़ा बडौदा घाट एवं विसर्जन मार्ग का निरीक्षण किया. निरीक्षण में उनके साथ नगरपालिका के पदाधिकारी, बिजली विभाग के अधिकारी, जमशेदपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी, डीएसपी विधि व्यवस्था व बागबेड़ा थाना प्रभारी भी मौजूद थे. इस दौरान पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गापूजा कमेटी के महासचिव ललन यादव, उपाध्यक्ष बलदेव सिंह मेहरा, केंद्रीय सदस्य तापस चटर्जी, संयुक्त सचिव श्याम शर्मा समेत अन्य बड़ौदा घाट पहुंचे थे. ललन यादव ने बड़ौदा घाट व विसर्जन मार्ग पर समुचित प्रकाश व्यवस्था करने की बात कही.

Read More

Jamshedpur.गोविंदपुर स्थित स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स कंपनी के कर्मचारियों के सालाना बोनस पर शुक्रवार को समझौता हुआ. प्रबंधन और कंपनी की मान्यता प्राप्त झारखंड जनशक्ति मजदूर यूनियन के बीच हुए समझौते के तहत कंपनी के स्थायी कर्मचारियों को इस साल 9.5 प्रतिशत बोनस देने पर सहमति बनी. समझौते के तहत कर्मचारियों को अधिकतम 46 हजार और न्यूनतम 21 हजार रुपये बोनस की राशि मिलेगी. इस समझौते से कंपनी के 200 से ज्यादा स्थायी कर्मचारी लाभान्वित होंगे, जबकि अस्थायी कर्मियों को उनके पूरे साल कार्य के अनुसार 8.33 प्रतिशत मिलेगा. इनकी संख्या 650 से ज्यादा है. बोनस की राशि सोमवार या मंगलवार…

Read More

Gumla. पालकोट पुलिस को अंतरराज्यीय लुटेरा गैंग के खिलाफ सफलता मिली है. पुलिस ने गैंग के सात अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. उन अपराधियों के पास से चार बाइक बरामद हुई है. अपराधी झारखंड, दिल्ली, छत्तीसगढ़ राज्य के कई थानों में सक्रिय थे और लूटपाट की घटना को अंजाम देते थे. जबकि एक अपराधी सुधीर कुमार साह का नक्सलियों से भी सांठगांठ है. उस पर 17-सीएलए एक्ट के तहत मामला दर्ज है. बसिया अनुमंडल के एसडीपीओ नाजिर अख्तर ने बताया कि एसपी को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के बंगरू गांव के पास स्थित बंगरू पहाड़…

Read More

Latehar. मनिका पुलिस ने एक लाख के इनामी माकपा माओवादी के नक्सली गुलशन उरांव उर्फ फूलचंद उरांव(पिता-नेरू उरांव) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. वह मनिका के कुमंडीह के हाटा गांव का रहनेवाला है. यह जानकारी बरवाडीह एसडीपीओ भारत राम ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में दी. उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को सूचना मिली थी कि माकपा माओवादी के नक्सली मनिका थाना क्षेत्र के कुमंडीह रेलवे स्टेशन के आसपास घूम रहे हैं. सूचना के सत्यापन के बाद बरवाडीह एसडीपीओ के नेतृत्व में छापामारी दल गठित किया गया. गठित टीम जैसे ही कुमंडीह…

Read More