Jamshedpur. दुर्गापूजा को लेकर एसएसपी किशोर कौशल ने रविवार को कंपोजिट कंट्रोल रुम (सीसीआर) परिसर में शहरी क्षेत्र के सभी थाना प्रभारी के अलावा पीसीआर और टाइगर मोबाइल को दिशा-निर्देश दिये. एसएसपी ने कहा कि पूजा के दौरान पुलिसकर्मी व पदाधिकारी पैदल गश्ती पर ज्यादा फोकस करें. पीसीआर से गश्ती के दौरान किसी स्थल पर वाहन खड़ा कर वाहन के अंदर बैठे नहीं रहना है, बल्कि आसपास पैदल गश्त करना है. संदिग्ध लोगों से पूछताछ करें. लापरवाही को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. पूजा के दौरान बाइक गश्ती भी निकाली जा रही है. रैश ड्राइविंग करने वालों…
Author: News Desk
Jamshedpur. खड़ंगाझाड़ में रविवार को भाजपा नेता अंकित आनंद के आवासीय कार्यालय में गोगो दीदी योजना के तहत महिलाओं के पंजीकरण के लिए एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान मात्र दो घंटे में सभी फॉर्म भर दिये गये. 200 महिलाओं का पंजीकरण हुआ. शिविर “पहले आओ, पहले पंजीकरण कराओ की तर्ज पर आयोजित किया गया था. उक्त फॉर्म भाजपा टेल्को मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा द्वारा उपलब्ध कराये गये थे. महिलाओं में योजना को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया. भाजपा नेता अंकित आनंद ने शिविर में महिलाओं को भरोसा दिलाते हुए कहा कि यदि भाजपा की सरकार सत्ता…
Jamshedpur. एग्रिको क्लब पूजा कमेटी के पूजा पंडाल का उद्घाटन एवं प्रतिमा का अनावरण सोमवार को होगा. ओडिशा के राज्यपाल सह झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा सोमवार की शाम साढ़े सात बजे पंडाल का उद्घाटन व मूर्ति का अनावरण किया जायेगा. इस अवसर पर सांसद विद्युत वरण महतो व अन्य अतिथि भी उपस्थित रहेंगे. एग्रिको पूजा कमेटी के महामंत्री भूपेंद्र सिंह ने सभी लोगों से इस अवसर पर उपस्थित रहने की अपील की है.
Jamshedpur.टेल्को थानांतर्गत जेम्को से गोविंदपुर जाने वाली सड़क पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान दिलीप मुरा (31) के रूप में किया गया है. वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला है. पुलिस ने शव को एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. साथ ही उसके रिश्तेदारों को सूचना दिया गया है. घटना रविवार तड़के की है. घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि दिलीप मजदूरी का काम करता था. वह मानसिक रूप से थोड़ा कमजोर भी था. उसके परिवार में कोई भी नहीं था. रविवार की तड़के…
Jamshedpur. सिदगोड़ा टाउन हॉल में रविवार को कांग्रेस पार्टी ने पूर्वी व पश्चिम जमशेदपुर विधान सभा के लिए ‘जनसंवाद – लक्ष्य 2024’ का आयोजन किया. प्रदेश कांग्रेस के जनसंवाद अभियान लक्ष्य 2024 के तहत राज्य के विभिन्न प्रमंडलों में पार्टी नेताओं ने सभा कर आमलोगों के साथ संवाद किया. कोल्हान प्रमंडल के जमशेदपुर पूर्वी व पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने जनता के साथ संवाद किया. उन्होंने कहा कि जनसंवाद अभियान के माध्यम से सरकार के कार्य और कांग्रेस की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है. भाजपा के सभी…
Jaipur.राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि परंपरा से भारत हिंदू राष्ट्र है और भाषाई, जातीय व क्षेत्रीय विवादों से दूर रह कर हिंदू समाज को अपनी सुरक्षा के लिए एकजुट होना होगा. उन्होंने कहा कि भारत की वैश्विक साख और प्रतिष्ठा का श्रेय इसकी ताकत को जाता है और इसके प्रवासियों की सुरक्षा तभी सुनिश्चित होती है, जब उनका राष्ट्र मजबूत बने. भागवत राजस्थान के बारां में ‘स्वयंसेवक एकत्रीकरण’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. कार्यक्रम में 3,827 स्वयंसेवकों ने भाग लिया. भागवत ने कहा कि हम यहां प्राचीन काल से रह रहे हैं. हिंदू शब्द…
Dubai. अरुंधति रेड्डी (चार ओवर में 19 रन पर तीन विकेट) और श्रेयंका पाटिल (चार ओवर में 12 रन पर दो विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद शेफाली वर्मा और हरमनप्रीत कौर की उम्दा बल्लेबाजी से भारत ने महिला टी20 विश्व कप के ग्रुप ए मैच में रविवार को यहां पाकिस्तान को छह विकेट से शिकस्त दी. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने आठ विकेट पर 105 रन बनाये. भारत ने 18.5 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया. न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने शुरुआती मैच में बड़ी हार झेलने के बाद भारतीय…
रांची. दुर्गा पूजा को लेकर नाै से 13 अक्टूबर तक राजधानी रांची के मुख्य मार्गों पर शाम चार बजे से छोटे व बड़े वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा. ट्रैफिक एसपी ने रविवार को इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है. किस रूट के वाहन कहां तक आ सकेंगे -सभी प्रकार के निजी वाहन, ऑटो और ई-रिक्शा का परिचालन कचहरी चौक से शहीद चौक, फिरायालाल चौक, सुजाता चौक की ओर वर्जित रहेगा. सुजाता चौक की तरफ से मेन रोड में आने वाले सभी निजी वाहन सैनिक मार्केट जीईएल चर्च कम्प्लेक्स तक ही जा सकेगी. -पिस्का मोड़ से न्यू मार्केट (रातु रोड)…
खूंटी. झारखंड हाई कोर्ट ने कृषि बाजार समिति खूंटी के पणन सचिव रविंद्र सिंह द्वारा अगस्त 2023 को बाजार समिति की दुकानों और गोदाम की किराया वृद्धि को असंवैधानिक बताते हुए किराया वृद्धि पर रोक लगा दी है. किराया वृद्धि के खिलाफ उच्च न्यायालय में यािचका दायर करने वाले खूंटी चैंबर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह ने बताया कि पणन सचिव ने दुकान और गोदाम का किराया 3.75 प्रति वर्ग फीट से बढ़ा कर नौ रुपये प्रति वर्ग फीट कर दिया था. इसको लेकर कृषि बाजार समिति और खूंटी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा गया था,…
रांची. इंडियन सोसाइटी ऑफ गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी की गर्वनिंग बॉडी की बैठक रविवार को रांची में हुई. बैठक में सोसाइटी को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई. इस दौरान नई कमेटी का चयन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से रिम्स के डॉ. मनोहर लाल प्रसाद को इंडियन सोसाइटी ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी बिहार-झारखंड चैप्टर का प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया. इसके साथ डॉ. आशीष कुमार झा को प्रेसिडेंट इलेक्ट, डॉ. विजय शंकर को वाइस प्रेसिडेंट, डॉ. संजीव कुमार झा को सेक्रेटरी, डॉ. रविकांत व डॉ. रविश को ज्वाइंट सेक्रेटरी और डॉ. सौरभ जायसवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया. इसके अलावा गर्वनिंग काउंसिल के सदस्यों के रूप…
