Author: News Desk

New Delhi. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को नक्सल प्रभावित आठ राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वहां की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करेंगे. एक आधिकारिक बयान के अनुसार, यहां होने वाली बैठक में आंध्र प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, तेलंगाना, ओडिशा, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री भाग लेंगे. इसमें कहा गया कि नरेन्द्र मोदी सरकार की रणनीति से वर्ष 2010 के मुकाबले 2023 में हिंसा में 72 प्रतिशत और मृत्यु में 86 प्रतिशत कमी आई है और आज वामपंथी उग्रवाद अपनी अंतिम लड़ाई लड़ रहा है. वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने में राज्यों का…

Read More

Ranchi. विजयादशमी के बाद इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर बैठक होगी. बताया गया कि सीट शेयरिंग होते ही झामुमो, कांग्रेस, राजद और वामदल प्रत्याशियों की भी घोषणा करने लगेंगे. सूत्रों ने बताया कि इस बार सीट शेयरिंग में कुछ बदलाव संभव है. इसकी वजह यह है कि इस बार गठबंधन में वामदल भी शामिल हैं. 2019 के चुनाव में झामुमो को 43, कांग्रेस को 31 व राजद को सात सीटें मिली थीं. इस बार फेरबदल होगा. बताया गया कि पहले जीत का समीकरण देखा जायेगा. इस पर मंथन करके ही सीट शेयरिंग की जायेगी. इस बार कांग्रेस व…

Read More

Ranchi.मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार केंद्र सरकार झारखंड वासियों का बकाया 1.36 लाख करोड़ रुपये लौटाना शुरू करे. झारखंड सरकार बिना शर्त 18 से 50 वर्ष तक की उम्र की हर झारखंडी बहन को इसी माह से 2500 रुपये की किस्त भेजना शुरू कर देगी. हेमंत सोरेन ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट लिख कर कहा है कि कितनी हास्यास्पद बात है कि झारखंड में 2100 रुपये देने की बात करने वाले ओडिशा में मात्र 830 रुपये महीना दे रहे हैं. जम्मू-कश्मीर में हर परिवार की एक महिला को ही मां योजना का लाभ…

Read More

Sasaram. बिहार में एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के सात बच्चे सोन नदी में डूब गए. यह घटना रोहतास जिले में तुम्बा में घटी जब बच्चे नदी में नहा रहे थे. वहां मौजूद लोगों की मदद से 6 बच्चों के शव नदी से निकाल लिए गए हैं. लेकिन उसके 1 घंटे बाद एक और शव बरामद हुआ. एक बच्चा अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है. बच्चों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. दिल दहलाने वाली घटना के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि सभी बच्चे सोन नदी में नहाने गए थे,…

Read More

Jamshedpur. मांझी परगना के बैनर तले भोगनाडीह स्थित सिदो-कान्हू स्टेडियम में रविवार को महासम्मेलन हुआ. अस्वस्थता के कारण मुख्य अतिथि चंपाई सोरेन कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके. उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये कार्यक्रम में मौजूद आदिवासी समाज के लोगों को संबोधित किया. चंपाई ने कहा कि जल, जंगल, जमीन की पार्टी (झामुमो) को आज आदिवासियों की चिंता नहीं है. इसलिए मैं इस महासम्मेलन में आदिवासियों की आवाज बनकर आया हूं. आनेवाले चुनाव में इन लोगों को मुंहतोड़ जवाब देना है. चंपाई ने कहा कि संताल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठियों की संख्या बढ़ती जा रही है. आदिवासियों की जमीन छीनी जा…

Read More

New Delhi.रेलवे बोर्ड ने सभी 17 जोन को उन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है जो रेलगाड़ियों के परिचालन के संबंध में यात्री सूचना प्रणाली में डेटा नहीं डालते या गलत जानकारी देते हैं, जिससे यात्रियों को असुविधा होती है. बोर्ड ने रेलवे के सभी जोन को स्टेशन पर लगाए गए यात्री सूचना डिस्प्ले बोर्ड को राष्ट्रीय रेलगाड़ी पूछताछ प्रणाली (एनटीईएस) के साथ एकीकृत करने का भी निर्देश दिया है, ताकि रेलगाड़ियों के परिचालन की सटीक और विश्वसनीय जानकारी सुनिश्चित हो सके. एनटीईएस वेबसाइट अन्य जानकारी के अलावा ट्रेन की वास्तविक स्थिति की जानकारी देती है. इसके…

Read More

Ranchi.झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता एक बार फिर से सुर्खियों में है. बन्ना गुप्ता के खिलाफ एक एफआईआर की कॉपी सोशल मीडिया पर वायरल है. इसमें यौन शोषण का आरोप लगाते हुए बन्ना गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज करने का आवेदन लिखा हुआ है. इस मामले के सामने आने के बाद रांची पुलिस ने संज्ञान लिया और इसकी जांच की. जांच में पता चला कि जो आवेदन सोशल मीडिया पर चल रहा है वह फर्जी है. इस आवेदन में नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय का रिसीवींग भी है. इसमें विभिन्न धारा दर्ज की गई है. स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के…

Read More

Ranchi. चार जिलों में डीटीओ (जिला परिवहन पदाधिकारी) का पदस्थापन किया गया है. इनमें संजय कुमार बाखला को सिमडेगा, सुधीर प्रकाश को लोहरदगा, गिरिजा शंकर महतो को सरायकेला-खरसांवा व मिथिलेश कुमार चौधरी को साहिबगंज जिला में पदस्थापित किया गया है. चारों पदाधिकारी की सेवा कार्मिक विभाग से परिवहन विभाग को मिला था. इस संबंध में परिवहन विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गयी है.

Read More

Ranchi. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई ने रविवार को यहां अपनी चुनाव समिति की बैठक के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया. भाजपा की झारखंड इकाई के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में हुई बैठक में केंद्रीय मंत्री एवं झारखंड चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान और असम के मुख्यमंत्री एवं राज्य के चुनाव सह-प्रभारी हिमंत विश्व शर्मा भी शामिल हुए. बैठक में 81 विधानसभा क्षेत्रों के संभावित प्रत्याशियों के नाम पर मंथन किया गया. हर विधानसभा सीट के लिए तीन नामों का पैनल तैयार किया गया है. सोमवार को दिल्ली में आला नेताओं के साथ…

Read More

Ranchi.राज्य भर के मनरेगाकर्मियों की 77 दिनों से चल रही हड़ताल समाप्त हो गयी है. सोमवार से सारे मनरेगाकर्मी काम पर लौट जायेंगे. ग्रामीण विकास मंत्री इरफान अंसारी से बीती रात वार्ता के बाद मनरेगाकर्मियों ने यह फैसला लिया. झारखंड मनरेगा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जॉन पीटर बागे ने बताया कि सभी मांगों पर सकारात्मक वार्ता हुई. वहीं ग्रेड पे के बाबत मंत्री ने विचार कर आगे की कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है. इसके बाद सारे मनरेगाकर्मी काम पर लौटने पर सहमत हुए. मंत्री ने मनरेगाकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का आश्वासन दिया है. उनका मानदेय 30 प्रतिशत बढ़ेगा.…

Read More