Dhanbad. जेएलकेएम सुप्रीमो जयराम महतो गिरिडीह जिले के डुमरी विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने गुरुवार को प्रेस वार्ता कर यह घोषणा की. पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने ये भी कहा कि उनकी पार्टी किसी से भी गठबंधन नहीं करेगी. उनका दावा है उनसे गठबंधन के लिए एनडीए और इंडिया दोनों गठबंधन ने अप्रोच किया था लेकिन उन्होंने मना कर दिया. पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष ने कहा है कि उनकी पार्टी धनबाद जिला के सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी. इसके लिए तैयारी चल रही है. जयराम महतो ने इसके बाद 5 और उम्मीदवारों का ऐलान किया जो कि आगामी विधानसभा चुनाव…
Author: News Desk
रांची. झारखंड में बीते एक वर्ष में पुलिस, अर्धसैनिक बल और सेना के 11 जवानों ने खुदकुशी की है. इनकी खुदकुशी की मुख्य वजह या तो वर्क प्रेशर हैं, नहीं तो उनकी निजी जिंदगी में चल रही परेशानियां बताई जा रही है. उल्लेखनीय है कि ड्यूटी पर तनाव, ओवरटाइम और छुट्टी ना मिलना पुलिसकर्मियों की जिंदगी का हिस्सा बन गया है. इसका असर उनकी लाइफस्टाइल पर भी पड़ने लगा है. काम के दबाव के कारण उन्हें स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां झेलनी पड़ रही है. इन परेशानियों से तंग आकर पुलिसकर्मी खुदकुशी जैसे कदम उठा रहे हैं. इन जवानों ने की…
क्रेटा, वरना और स्कॉर्पियो पुलिस ने किया जप्त, चोरी के रूपों से खरीदी गई थी गाड़ी रामगढ़. रामगढ़ पुलिस ने एटीएम काटकर रुपए चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश कर दिया है. इस गिरोह के पांच शातिर अपराधियों को पकड़ा गया है. उनके पास से चोरी की रकम 1.70 लाख रुपए भी बरामद की गई है. इस मामले की जानकारी गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस में रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि अंतर्राज्यीय चोर गिरोह में शामिल अपराधी हरियाणा और बिहार राज्य के हैं. गिरफ्तार चोरों में हरियाणा राज्य के नूंह जिला अंतर्गत रोजका थाने के…
झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा के पूर्व सभी राजनीतिक दल में टिकट के लिए जोड़-तोड़ एवं बनते बिगड़ते समीकरण पर चौक चौराहे पर चर्चा हो रही है. कोल्हान प्रमंडल में जहां बीते विधानसभा चुनाव में भाजपा का पूरी तरह सफाया हो गया था, वहां भाजपा अब मजबूत स्थिति में होने का दावा कर रही है. भाजपा ने बीते दिनों झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को अपने पाले में लाकर झारखंड की सत्ता में वापसी का हर संभव प्रयास कर रही है. कोल्हान का जमशेदपुर पश्चिम,जमशेदपुर पूर्वी, खरसावां एवं सरायकेला विधानसभा सर्वाधिक हॉट माना जा रहा है. जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा…
Jamshedpur. शारदीय नवरात्र तीन अक्तूबर से शुरू हो रहा है. आश्विन माह शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवरात्र शुरू होता है. नवरात्र पर माता के आह्वान के लिए घरों और मंदिरों में तैयारी पूरी कर ली गयी है. दो अक्तूबर को महालया के साथ ही पितृपक्ष का समापन व मातृ पक्ष का आगमन हो जायेगा. गुरुवार को कलश स्थापन के साथ ही माता की आराधना शुरू हो जायेगी. इस बार मां का आगमन डोली व गमन पैदल हो रहा है. नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है. नवरात्र के अलग-अलग दिनों में मां के अलग-अलग रूप की पूजा…
New Delhi. भारत ने पश्चिम एशिया में सुरक्षा स्थिति के बिगड़ने पर बुधवार को गहरी चिंता व्यक्त की और कहा कि संघर्ष को व्यापक रूप नहीं लेना चाहिए. इसके अलावा भारत ने अपने नागरिकों को ईरान की यात्रा से बचने की सलाह दी है. ईरान ने इजराइली हमले में चरमपंथी संगठन हिजबुल्लाह के प्रमुख हसन नसरल्लाह और अन्य कमांडरों की मौत के जवाब में इजराइल पर लगभग 200 मिसाइल दागी हैं, जिसके बाद भारत ने यह टिप्पणी की है. ईरानी कार्रवाई के बाद, इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि ईरान को इसकी “कीमत चुकानी पड़ेगी. पश्चिम एशिया की…
New Delhi. उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद स्टेशन के पास एक अक्टूबर को 30 मिनट के अंदर तीन ट्रेन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत के बाद शुरू की गई रेलवे जांच में पटरियों पर बाड़ लगाने की सिफारिश की गई है, क्योंकि लोग रेलवे लाइन पार करने के लिए फुटओवर ब्रिज का उपयोग करने से बचते हैं. जांच के अनुसार, शाम सात बजे से सात बजकर 35 मिनट के बीच लगभग एक ही स्थान पर नयी दिल्ली-रांची गरीब रथ एक्सप्रेस, नयी दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस और हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आकर तीन लोगों की मौत हो…
Jamshedpur. बर्मामांइस क्षेत्र के कैलाश नगर निवासी शुभम कुमार सिंह (25) की गोली मारकर हत्या करने के मामले में फरार आरोपी भारतीय जनता पार्टी रायगढ़ के व्यावसायिक मंच के कार्यालय प्रभारी गोपाल दास (जमशेदपुर के बर्मामाइंस स्थित कैरेज कॉलोनी निवासी) को बर्मामाइंस की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसकी गिरफ्तारी रायगढ़ से की गयी. उस पर 9 जुलाई को बर्मामाइंस में हुए शुभम की हत्या के लिए हथियार देने का आरोप है. इससे पहले पुलिस ने गोपाल दास के भतीजे सलील दास को जेल भेजा था. गोपाल दास को पुलिस ने बुधवार को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया.…
Jamshedpur. गांधी जयंती के मौके पर बुधवार को को रन फॉर सद्भावना का आयोजन किया गया. इस सद्भावना दौड़ में शहर के लगभग सभी स्कूलों के 10 हजार से ज्यादा बच्चों ने शामिल होकर एकता और सद्भावना का संदेश दिया. दौड़ की शुरुआत साकची गोलचक्कर से हुई. धालभूम एसडीओ शताब्दी मजूमदार ने फ्लैग ऑफ करके दौड़ की शुरुआत की. एकता और सद्भावना का दिया संदेश रन फॉर सद्भावना में शामिल स्कूली बच्चे, शिक्षक और अभिभावकों के साथ ही अन्य लोग साकची गोलचक्कर से जुबिली पार्क होते हुए दोराबजी टाटा पार्क (मोदी पार्क) पहुंचे. इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को एकता…
Jamshedpur. जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के बाजार के पास शर्मा फर्नीचर पर बुधवार की रात 10 बजे दहशत फैलाने के लिए अपराधियों ने दो राउंड फायरिंग की. घटना के वक्त दुकान बंद थी. अपराधियों ने दुकान के पहले तल्ला में लगे शीशे को निशाना बनाते हुए फायरिंग की. इसकी सूचना पुलिस को दी गई. सूचना पाकर डीएसपी भोला प्रसाद दलबल के साथ पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल से छानबीन में एक पिलेट और एक खोखा बरामद किया है. दुकानदार सुमित श्रीवास्तव है और वे भाजपा नेता अभय सिंह के करीबी है. पुलिस अनुमान लगा रही है कि रंगदारी को लेकर…
