Adityapur. श्रीश्री दुर्गा पूजा कमिटी, प्रवीण सेवा संस्थान द्वारा एम टाईप मैदान, आदित्यपुर में बनवाए गए भव्य और आकर्षक पूजा पंडाल को कलश स्थापना की पूर्व संध्या पर बुधवार देर शाम दर्शकों के लिए खोल दिया गया. उसके बाद पूजा पंडाल को देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी. दर्शकों की भारी भीड़ को नियंत्रित करने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा. इससे पूर्व पूजा पंडाल का उदघाटन मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित ओलंपियन (निशानेबाजी) सह जमुई (बिहार) की विधायक श्रेयशी सिंह ने फीता काटकर किया. उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए श्रेयशी सिंह ने कहा कि…
Author: News Desk
Hazaribag. हजारीबाग में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली के दौरान एक महिला ने अपनी मांगों को लेकर उनसे मिलने का प्रयास किया, लेकिन सुरक्षाकर्मियों और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उसे वहां से हटा दिया. पुलिस ने यह जानकारी दी. यह घटना उस समय हुई जब मोदी यहां गांधी मैदान में भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ के समापन समारोह के दौरान एक सभा को संबोधित कर रहे थे. ‘वायरल’ हुए एक वीडियो में महिला मंच के पास एक बक्से पर खड़ी है और दुपट्टे को अपने गले में लपेटने की कोशिश कर रही है, जबकि भाजपा स्वयंसेवक और सुरक्षाकर्मी उसे नीचे उतारते…
Jamshedpur. एसएसपी किशोर कौशल ने बिष्टुपुर बोधनवाला घाट को खतरनाक घाट बताया. उक्त घाट तक जाने वाला रास्ता इतना ढलान है कि कोई भी वाहन अनियंत्रित होकर पलट सकता है अथवा किसी को अपनी चपेट में ले सकता हैं. एसएसपी बुधवार को शहर के दुर्गा पूजा विसर्जन घाट का निरीक्षण कर रहे थे. इस दौरान जमशेदपुर केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारी भी मौजूद रहे. महासचिव आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि एसएसपी, सिटी एसपी, एसडीओ समेत वरीय अधिकारियों ने स्वर्णरेखा एवं खरकई नदी में होने वाले विर्जन घाट का निरीक्षण किया. इस दौरान कई घाट में गंदगी मिली. वहीं…
Ranchi: प्रधानमंत्री के हजारीबाग दौरे के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. सीएम सोरेन ने एक्स पोस्ट के जरिए कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री झारखंडियों के हक को हमें लौटाने की दिशा में ठोस कदम उठाएंगे, पर हमेशा की भांति ऐसा नहीं हुआ. हम दूसरे राज्यों की तरह कोई “विशेष दर्जा” नहीं मांग रहे हैं – अपना हक मांग रहे हैं, पर इस पर पूरी की पूरी भाजपा की चुप्पी हमारा हक मारने की साजिश का हिस्सा है. सीएम सोरेन ने आगे कहा कि यह एक सुनियोजित साजिश है क्योंकि यह चुप्पी बताती है कि…
Yeruselum.यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के खिलाफ इजराइल ने बड़ा एक्शन लिया है. इजराइल ने यूएन महासचिव को इजराइल में घुसने पर रोक लगा दिया है. इजराइल के विदेश मंत्री ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस पर उनके देश के खिलाफ पूर्वाग्रह रखने का आरोप लगाया है. साथ ही उनके इजराइल में घुसने पर रोक लगा लगा दिया है. विदेश मंत्री इजराइल काट्ज ने कहा कि वह एंतोनियो गुतारेस को अवांछित व्यक्ति घोषित कर रहे हैं. इसके साथ ही उनके इजराइल में प्रवेश पर पाबंदी लगा रहे हैं. इस कदम से इजराइल और संयुक्त राष्ट्र के बीच पहले से…
Patna.पूर्व चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बुधवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुजरात में अपने ‘ट्रैक रिकॉर्ड’ से लोगों को प्रभावित करके केंद्र की सत्ता में आए और फिर “पूरे देश की संपत्ति अपने गृह राज्य में हस्तांतरित कर दी. साल 2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी का प्रचार अभियान संभालने वाले ‘आई-पैक’ के संस्थापक किशोर ने राजनीतिक पार्टी जन सुराज पार्टी की शुरुआत के अवसर पर आयोजित जनसभा में प्रधानमंत्री पर तीखा हमला बोला. किशोर ने आरोप लगाया, “आप और मेरे जैसे लोगों ने मोदी के भाषणों को सुनकर उन्हें वोट दिया, क्योंकि ऐसा लगा था कि…
Bokaro. आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश कुमार महतो ने बुधवार को आरोप लगाया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत सरकार ने पिछले पांच वर्षों में जनता की आकांक्षाओं के विपरीत काम किया है. ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू पार्टी) के अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि लोगों के कल्याण के लिए काम करने के बजाय, गठबंधन सरकार ने “उन्हें धोखा दिया. गोमिया विधानसभा क्षेत्र से पार्टी की ‘नवनिर्माण यात्रा’ की शुरुआत करते हुए महतो ने कहा, झूठ की बुनियाद पर बनी मौजूदा सरकार के कारण राज्य की जनता परेशान है.उन्होंने कहा कि राज्य के लोग अब झूठे वादों के जाल में नहीं…
Jamshedpur. मानगो थाना क्षेत्र के रहने वाले अरुण सिंह ने झारखंड भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के विरोध में शिकायत दर्ज करायी है. इसे लेकर उन्होंने मानगो थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा है. उन्होंने बताया कि टीवी चैनलों एंव सोशल मीडिया के माध्यम से एक आपराधिक साज़िश के तहत सुबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ ग़लत एंव अपमानित बयानबाज़ी किया जा रहा है. हेमंत सोरेन के पिता का झारखंड के निर्माण में एक महत्वपूर्ण योगदान रहा है तथा उनके परिवार का हमारे झारखंड में बहुत सम्मान है. इसी कारण से बाबूलाल मरांडी द्वारा उनके ख़िलाफ़ अपमानित शब्दों का प्रयोग टीवी…
Varanasi.वाराणसी में सीबीआई ने पूर्वोत्तर रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) कार्यालय, लहरतारा में छापा मारा. लखनऊ से आई सीबीआई टीम के पहुंचते ही पूरे कार्यालय में हड़कंप मच गया. सीबीआई की टीम ने इंजीनियरिंग विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी को हिरासत में लिया और तीन घंटे की पूछताछ के बाद सीनियर डीईएन-टू सत्यम सिंह को सीबीआई की टीम ने गिरफ्तार कर लिया. अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि सिंह ने 25 जुलाई को ठेकेदार को थावे से छपरा तक रेल की पटरियां बिछाने के लिए चार करोड़ रुपये की परियोजना सौंपी थी. सीबीआई के एक प्रवक्ता ने एक बयान…
Kanpur. उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात क्षेत्र के अंबियापुर रेलवे स्टेशन के पास बुधवार को रेल की पटरी पर एक अग्निशामक यंत्र मिला जिसे देखकर मालगाड़ी के चालक को ब्रेक लगाने पड़े. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह करीब साढ़े छह बजे की है। ट्रेन के लोको पायलट ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को घटना के बारे जानकारी दी. झींझक जीआरपी चौकी के प्रभारी अर्पित तिवारी ने बताया कि मालगाड़ी सुबह साढ़े छह बजे अंबियापुर रेलवे स्टेशन के करीब पहुंची तभी उसके चालक ने पटरी पर एक सिलेंडर…
