Author: News Desk

श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति बडौदा घाट बागबेड़ा रेलवे सोसाइटी में मां दुर्गा की पूजा वर्ष 2005 में आरंभ की गई। बड़ौदा घाट में आरंभ होने वाली यह पहली सार्वजनिक दुर्गा पूजा है। रेलवे कोऑपरेटिव सोसाइटी के सदस्यगण आपस में मिलकर पूजा का आयोजन करते हैं। रेलवे समिति के सहकारिता भवन में पूजा का प्रारंभ नवरात्र के प्रथम दिन से ही हो जाता है। नवरात्रि के पूजा के साथ ही भक्तगण यहां शाम को आरती कीर्तन भी करते हैं। पूजा के लिए सहयोग राशि रेलवे सोसाइटी में रहने वाले लोगों से ही लिया जाता है। सोसाइटी बाहर कहीं भी…

Read More

जमशेदपुर : गांधी जी के जयंती के उपलक्ष्य पर बागबेडा कॉलोनी में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाकर क्षेत्र को स्वच्छ बनाया गया। इसके बाद सारे लोगों ने शपथ लेकर अपने क्षेत्र को स्वच्छ बनाने का संकल्प भी लिए। स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत सर्वप्रथम बागबेडा कॉलोनी पंचायत अंतर्गत चित्रगुप्त पूजा मैदान में स्थानीय लोगों के सहयोग से मैदान परिसर में सारे कूड़ा करकट को एक जगह एकत्रित कर उसे उठाकर पूरे मैदान को स्वच्छ बनाया गया है। मैदान को स्वच्छ हो जाने से स्थानीय बच्चे इस मैदान में खेल सकेंगे। इस दौरान स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से एक जुट…

Read More

Jamshedpur :आज 02अक्टूबर को सत्य,अहिंसा,न्याय,सत्याग्रह एवं स्वच्छता से न केवल भारत अपितु संपूर्ण विश्व को राह दिखाने वाले युगपुरुष, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं सादगी,शुचिता और कर्तव्यनिष्ठा के पर्याय भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मिथिला उत्थान संस्था जमशेदपुर द्वारा बारीडीह बस्ती में अध्यक्ष उमा नाथ झा एवं  महासचिव विजय चंद्र झा के नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान के तहत ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया. इस कार्यक्रम में पदाधिकारियों के साथ साथ महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. वही नीलेश झा, अशोक मिश्रा, सुबोध झा…

Read More

Indian Roadmaster Elite : आपने भी अपने लिए एक टू व्हीलर ली होगी हो सकता है उसकी कीमत आपको 2 लाख रुपए या अधिक से अधिक 4 लख रुपए की पड़ी होगी | लेकिन आज भारत के सड़कों पर एक से बढ़कर एक गाड़ियां देखने को मिल रही है | जिसकी कीमत 50 लाख से लेकर 1 करोड़ तक की है | आज हम एक ऐसे ही टू व्हीलर के बारे में जानने वाले हैं जिसकी कीमत 75 लाख रुपए हैं | आईए जानते हैं इस गाड़ी में आपको क्या फीचर्स मिलते हैं जिसकी वजह से यह कितने अधिक कीमत…

Read More

JAMSHEDPUR. झारखंड में कोयला ब्लॉकों के आवंटन से संबंधित एक मामले में अदालत ने मेसर्स रूंगटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और उनकी कंपनी सहित पांच आरोपियों को दोषी ठहराया है. कोयला ब्लॉक आवंटन मामलों के राऊज एवेन्यू कोर्ट के विशेष न्यायाधीश अरुण भारद्वाज ने 30.09.2024 को कोयला ब्लॉकों के आवंटन के लिए झूठे दावों के आरोपों से में रूंगटा प्रोजेक्ट्स के तत्कालीन प्रबंध निदेशक आर.एस. रूंगटा, संजय रूंगटा, टी.एम. अच्युतन, शंभू नाथ और मेसर्स रूंगटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड सहित पांच आरोपियों को दोषी ठहराया. सीबीआई ने 22.04.2015 को आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था, जो झारखंड राज्य में स्थित…

Read More

Toyota Land Cruiser : टोयोटा की फॉर्च्यूनर भारत में एक अलग रुतबा रखता है | आज हर कोई इस गाड़ी को खरीदना चाहता है | इस गाड़ी को अपने भौकाली लुक और जबरदस्त इंजन के लिए जाना जाता है | लेकिन क्या आप जानते हैं टोयोटा के पास फॉर्च्यूनर से भी तगड़ी गाड़ी Toyota Land Cruiser 300 है | जो फॉर्च्यूनर के चार गुनी अधिक कीमत में आती है | इस गाड़ी में आपको फॉर्च्यूनर से अधिक फीचर्स और जबरदस्त इंजन मिलता है | इस आर्टिकल में हमने Toyota Land Cruiser 300 की कीमत और फीचर्स के बारे में बताया…

Read More

Ranchi. ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास के राजनीति में वापसी के कयासों पर विराम लग गया है. इस कयास पर गोड्डा के सांसद निशिकांत दूबे ने विराम लगा दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया में पोस्ट जारी कर कहा है कि भाजपा में कोई कंफ्यूजन नहीं है. केंद्रीय नेतृत्व ने रघुवर दास को ओडिशा का राज्यपाल बनाया है,पहली बार ओडिशा में अपने दम पर भाजपा की सरकार है,रघुवर दास को झारखंड सरकार के मंत्री, मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष रहने के कारण काफी अनुभव है. इसलिए ओडिशा की नई सरकार को वे मार्ग दर्शन देते रहेंगे. जहां तक सरयू राय का सवाल है,…

Read More

Ranchi.. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची के लिए विंटर शिड्यूल जारी कर दिया गया है, जो एक अक्तूबर से प्रभावी है. इसके तहत कुछ विमानों के आवागमन के समय में परिवर्तन किया गया है. वहीं, रांची से भुवनेश्वर के लिए विमान सेवा बंद कर दी गयी है. वहीं, रांची से बेंगलुरु के लिए फ्लाइट की संख्या पांच से बढ़ कर सात कर दी गयी है. रांची से हैदराबाद के लिए विमान की संख्या चार से घटा कर तीन कर दी गयी है. विमानों की संख्या पूर्व में यानी समर शिड्यूल में 30 थी, उसे यथावत रखा गया है. विंटर शिड्यूल में…

Read More

Jamshedpur.बारीगोड़ा दुर्गा पूजा पंडाल को मंगलवार को असमाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया. शरारती तत्वों ने पंडाल के कपड़ों को फाड़ दिया. घटना को अंजाम देने के बाद सभी फरार हो गये. इस घटना से दुर्गा पूजा कमेटी व स्थानीय लोगों में आक्रोश है. पूजा कमेटी ने इसकी शिकायत परसुडीह थाना की पुलिस से की. सूचना मिलने पर परसुडीह थाना की पुलिस पहुंची. पुलिस ने दुर्गा पंडाल का जांच किया. पूजा कमेटी के महासचिव नीरज सिंह ने बताया कि दोपहर में पूजा पंडाल बना रहे कारीगर खाना खाने गये थे. इसी बीच असमाजिक तत्वों ने पूजा पंडाल के कपड़ा को…

Read More

Jamshedpur. यूसिल के कर्मचारियों को चार अक्तूबर को बोनस मिलेगा. प्रबंधन कुल 6 करोड़ रुपये बोनस के रूप में कर्मचारियों को देगी. कर्मचारियों को न्यूनतम 25 हजार रुपये और अधिकतम 60 हजार रुपये मिलेंगे. बोनस की राशि कर्मियों के बैंक खाते में भेज देगी. कंपनी के उपमहाप्रबंधक (कार्मिक व औद्योगिक संबंध) राकेश कुमार ने यह जानकारी दी है. बोनस की राशि एक अक्तूबर 2024 से सितंबर 2025 की अवधि की अग्रिम राशि के रूप में दी जायेगी.

Read More