Bodam.बोड़ाम डाकघर के उपडाकपाल राजकुमार भगत ने सोमवार सुबह 10:30 बजे अपने कार्यालय में शराब की नशे में धुत होकर खूब हंगामा किया. उप डाकपाल के हंगामा से परेशान अन्य कर्मचारियों ने इसकी शिकायत बोड़ाम थाना प्रभारी से की. कर्मचारियों ने इसकी लिखित शिकायत थाना में दी है. कर्मचारियों ने उप डाकपाल पर गाली गलौज करने का भी आरोप लगाया है. इसके बाद थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार दलबल के साथ डाकघर पहुंचे. उप डाकपाल को समझा-बुझाकर शांत कराया. दोबारा इस तरह की गलती नहीं करने की हिदायत देकर वहां से लौट गए. शराब पीकर हंगामा करते उप डाकपाल का वीडियो…
Author: News Desk
Jamshedpur. शारदीय नवरात्र (दुर्गा पूजा) को लेकर जिला प्रशासन सजग है. शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार संपन्न कराने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जाएंगे. उक्त बातें उपायुक्त अनन्य मित्तल ने उनसे मिलने गए सेंट्रल दुर्गा पूजा कमिटी के प्रतिनिधिमंडल से कही. उपायुक्त ने बताया कि जिलास्तर पर शांति समिति की बैठक हो गई है. उसमें मिले सुझाव पर अमल किया जा रहा है. थाना स्तर पर बैठकें हो रही हैं. उन्होंने पूजा कमिटी से किसी तरह की समस्या अथवा सुझाव हो तो साझा करने की बात कही. प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से ग्रामीण क्षेत्र की पूजा कमिटियों को अनुज्ञप्ति प्रदान करने,…
Jamshedpur. सुंदरनगर थाना क्षेत्र के घसियाडीह झोपड़ी मैदान में जमीन का सीमांकन करने पहुंची टीम को ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा. नौबत यहां तक पहुंच गई कि प्रशासन के खिलाफ लोग उग्र हो गए तथा पारंपरिक हथियार (तीर-धनुष) लेकर पहुंच गए. हालांकि किसी तरह मामले को शांत कराया गया. मिली जानकारी के अनुसार पुड़िहासा मौजा के घसियाडीह में खाता नंबर 80, प्लॉट नंबर 1252 कुल रकवा 3.30.56 एकड़ जमीन के सीमांकन का आदेश अंचल कार्यालय की ओर से दिया था. इसको लेकर अनुमंडल पदाधिकारी (धालभूम) ने दंडाधिकारी की मौजूदगी में सीमांकन का आदेश दिया. दंडाधिकारी के रूप…
Jamshedpur. झारखंड अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार झारखण्ड कांग्रेस कमेटी मेनिफेस्टो कमेटी के चेयरमैन एवं सदस्य का आगमन जमशेदपुर के सर्किट हाउस में हुआ. मेनोफेस्टो कमिटी के चेयरमैन एवं सदस्यों ने सर्किट हाउस के सभागार में समाज के विभिन्न वर्गों एवं व्यापारिक संगठन, इंटक युनियन, खेल संगठन, आदिवासी समाज, सिख समाज, सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स, सहित प्रोफेशनल लोगों से कांग्रेस के चुनाव घोषणा पत्र के संदर्भ में सुझाव प्राप्त की. इसमें लोगों ने कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए. झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मेनोफेस्टो कमिटी के टीम में चेयरमैन सह पूर्व मंत्री बंधु तिर्की, पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो, कांग्रेस…
Jamshedpur. सोनारी क्षेत्र में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के लोगों ने सोनारी में फलों की दुकानों पर भगवा ध्वज लगाया. इन लोगों का आरोप है कि आए दिन हिंदू मंदिर के प्रसाद फल-फूल में एक विशेष समुदाय द्वारा अशुद्ध कर बेचा जा रहा है. इन लोगो ने बताया कि अपने सनातन धर्म संस्कृति की शुद्धता को देखते हुए हिन्दुओं की दुकानों पर भगवा ध्वज स्वयं दुकानदारों द्वारा अपने से लगाया गया. इस अभियान को लेकर शासन के दबाव में प्रशासन के द्वारा इस अभियान को रोका गया और सभी को सोनारी थाना के द्वारा भगवा ध्वज हटाने को…
New Delhi.वाहन विनिर्माता कंपनियों मारुति सुजुकी इंडिया, हुंदै और टाटा मोटर्स की थोक बिक्री में सितंबर के दौरान गिरावट दर्ज की गई. इन कंपनियों ने डीलरों के पास वाहनों का स्टॉक कम करने के लिए आपूर्ति घटा दी है. हालांकि, माह के दौरान देश की प्रमुख दोपहिया वाहन कंपनियों की बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज हुई है. वाहन विनिर्माता कंपनियों ने मंगलवार को सितंबर, 2024 की थोक बिक्री के आंकड़े जारी किए. इनसे पता चलता है कि बाजार में मांग कम बनी हुई है. मारुति सुजुकी इंडिया ने पिछले महीने यात्री वाहनों की कुल घरेलू बिक्री में चार प्रतिशत की…
Jamshedpur. टाटा स्टील के कर्मचारियों को अब एक बार फिर से ब्रिज कोर्स करने का मौका दिया गया है. टाटा वर्कर्स यूनियन ने इसको लेकर पहल की थी, जिसके बाद सारे कर्मचारियों को ब्रिज कोर्स करने के लिए आवेदन आमंत्रित किये गये है. यह डिमांड काफी पुराना था. इसके तहत मैकेनिकल, मेटलर्जी और इलेक्ट्रिकल के लिए कर्मचारी आवेदन कर सकते है, जिसके हतत 20 सप्ताह का इ-लर्निंग, 20 सप्ताह का ऑनलाइन सेशन आयोजित किया जायेगा. सोमवार से शनिवार तक शाम 6.15 बजे से रात 9 बजे तक यह क्लास होगा. वैसे कर्मचारी जो किसी इंजीनियरंग संस्था से डिप्लोमा या डिग्री…
Jamshedpur. टाटा स्टील प्लांट के भीतर स्थित जीओआरसी व टीडीआर कैंटीन के कर्मचारियों का बोनस समझौता मंगलवार को संपन्न हुआ. कुल 41 कर्मचारियों के बोनस समझौता पर हस्ताक्षर किया गया. इसके तहत कर्मचारियों को 8.33 फीसदी बोनस मिलेगा. इसके तहत न्यूनतम 11800 रुपये और अधिकतम 20600 रुपये बोनस दिया जायेगा. कर्मचारियों के बैंक एकाउंट में 3 अक्तूबर को बोनस की राशि को भेज दी जायेगी. समझौता पर मैनेजमेंट की ओर से जुबिन पालिया, राजेश झा, टोडीवाला, कृपाल सिंह जबकि यूनियन की ओर से अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, महासचिव सतीश सिंह, शहनवाज आलम और संजीव तिवारी ने किया
TVS Ronin : टीवीएस अपने दमदार लुक और बैटर परफॉर्मेंस वाली गाड़ियों के लिए जाना जाता है हाल ही में टीवीएस ने अपनी 225.9 cc इंजन वाली TVS Ronin को लांच किया है जिसकी लुक लोगों को बेहद पसंद आ रही है | इस गाड़ी में आपको 42.95 kmpl का माइलेज के साथ नई टेक्नोलॉजी से भरपूर सभी फीचर्स मिलते हैं | इस गाड़ी की कीमत और फीचर्स के बारे में हम नहीं इस आर्टिकल में बताया है | TVS Ronin फीचर्स टीवीएस की गाड़ी में आपको डुएल डिस्क ब्रेक, सिंगल चैनल ABS,LED हेडलाइट, सर्विस ड्यू इंडिकेटर, डिजिटल स्पीडोमीटर, डिजिटल ओडोमीटर,…
Jamshedpur. निर्दलीय विधायक सरयू राय ने मंगलवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र में 30 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन में ‘धीमी गति’ के विरोध में पूर्वी सिंहभूम उपायुक्त कार्यालय के सामने धरना दिया. राय ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल (यूनाइटेड) के कार्यकर्ताओं सहित अपने समर्थकों के साथ धरना दिया. उन्होंने वहां उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए दावा किया कि उनके विधानसभा क्षेत्र में तीन साल की संक्षिप्त अवधि में 155 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं क्रियान्वित की गईं. हालांकि, 30 करोड़ रुपये लागत की परियोजनाओं पर काम जिला प्रशासन के पास धनराशि होने के बावजूद…
