Ranchi. कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा कि कार्यकर्ता पूछते हैं कि ऐसा भी हो कि हमारा सीएम रहे. इसके लिए हमें उस लायक बनना होगा. विधानसभा में हमारी बराबर की सीट हो. हम 25 से 30 सीट लायें, तो सीएम रोटेशन में होगा. ऐसे में कार्यकर्ताओं-नेताओं के कंधे पर बड़ी जिम्मेदारी है. मौजूदा 17 सीटों को बढ़ायें. 30 सीट हासिल करें. जनता की इच्छा को पार्टी गारंटी में बदले. श्री मीर ललगुटुवा बैंक्वेट हॉल में संवाद कार्यक्रम में मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और प्रदेश के नेताओं को संबोधित कर रहे थे. कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री…
Author: News Desk
Dhanbad. धनबाद में दिन-दहाड़े अपराधियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. दरअसल मंगलवार दोपहर अशर्फी अस्पताल के सामने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है. मृतक का नाम शहाबुद्दीन है. जानकारी के मुताबिक वह पेशे से जमीन करोबारी था. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गयी है. पांडरपाला निवासी रियल एस्टेट कारोबारी शहाबुद्दीन सिद्दीकी (54) को मंगलवार की दोपहर एक बजे बाइक सवार तीन अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी. घटना धनबाद थाना क्षेत्र के नावाडीह आठ लेन सड़क पर स्थित शान डेवलपर्स एंड बिल्डर्स के कार्यालय में हुई. अपराधियों ने…
Ranchi.झामुमो के महासचिव एवं प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि किसी को अगर हेमंत सोरेन का नेतृत्व मंजूर नहीं है, तो हमारी पार्टी भी सभी 81 सीटों पर चुनाव लड़ने को तैयार हैं, जिसमें हम 55 सीट जीतने में सक्षम हैं. हमारे उपर भी पार्टी कार्यकर्ताओं को दबाव है. हम चाहते हैं कि इंडिया गठबंधन मजबूती के साथ चुनाव लड़े, मगर कोई भी झामुमो को कमजोर समझने की भूल न करे. कांग्रेस को 2009, 2014 और 2019 नहीं भूलना चाहिए. यह सरकार गठबंधन के तहत अच्छा काम कर…
New Delhi. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) लोकायुक्त की प्राथमिकी का संज्ञान लेते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ मैसूरु शहरी विकास प्राधिकरण (एमयूडीए) प्रकरण के संबंध में धन शोधन का मामला दर्ज किया है. आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी. सूत्रों ने बताया कि संघीय एजेंसी ने मुख्यमंत्री और अन्य के खिलाफ प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (ईसीआईआर) दर्ज की है. मैसूरु स्थित लोकायुक्त पुलिस प्रतिष्ठान ने 27 सितंबर को दर्ज प्राथमिकी में सिद्धरमैया, उनकी पत्नी बीएम पार्वती, साले मल्लिकार्जुन स्वामी और देवराजू को नामज़द किया है. स्वामी ने देवराजू से ज़मीन खरीदकर उसे पार्वती…
Kolkata.एनआईए के अधिकारियों ने पश्चिम बंगाल में माओवादियों से कथित तौर पर संबद्ध लोगों के कोलकाता समेत 12 परिसरों पर मंगलवार को एक साथ छापे मारे. दो महिलाओं और उनके सहयोगियों के माओवादियों के साथ कथित संबंधों के सिलसिले में नेताजी नगर, पानीहाटी, बैरकपुर, सोदेपुर, आसनसोल और पश्चिम बंगाल के कई अन्य स्थानों पर छापेमारी जारी है. उन्होंने बताया कि इन महिलाओं ने पूर्वी भारत में माओवादी नेटवर्क फैलाने के लिए उन्हें भेजे गए धन का कथित तौर पर इस्तेमाल किया.सूत्र ने कहा, माओवादी संगठन में इन लोगों की भूमिका का पता लगाने के लिए ये छापे मारे जा रहे…
New Delhi. उद्योग मंडल सीआईआई ने सोमवार को कहा कि भारत का सतत उपभोक्ता सामान बाजार वित्त वर्ष 2029-30 तक पांच लाख करोड़ रुपये का हो जाएगा और 2027 तक यह दुनिया का चौथा सबसे बड़ा बाजार बन जाएगा. उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सतत वस्तुओं पर भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की राष्ट्रीय समिति के चेयरमैन बी. त्यागराजन ने कहा कि हालांकि देश के उत्पाद वैश्विक विश्वसनीयता की ओर बढ़ रहे हैं, लेकिन एक मजबूत परिवेश का निर्माण करना और क्षेत्र में मानकीकरण को अपनाना तथा वैश्विक स्तर पर भारतीय मानकों को पहुंचाना भी जरूरी है. ‘सीआईआई कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स एंड ड्यूरेबल्स समिट’…
New Delhi: नीति आयोग के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) बी वी आर सुब्रह्मण्यम ने कहा कि भारत का औद्योगिक क्षेत्र तेजी से बढ़ रहा है और देश अब नौ प्रतिशत से अधिक की आर्थिक वृद्धि हासिल करने का लक्ष्य रख सकता है. सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) द्वारा उद्योगों के वार्षिक सर्वेक्षण (एएसआई) जारी होने के बाद यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, सुब्रह्मण्यम ने कहा कि भारत का विनिर्माण क्षेत्र पर्याप्त संख्या में रोजगार पैदा कर रहा है. सर्वेक्षण के आंकड़ों के अनुसार, विनिर्माण उद्योगों में कार्यरत व्यक्तियों की संख्या वर्ष 2022-23 में 7.5 प्रतिशत बढ़कर…
Yeruselum. ईरान ने इजराइल पर कई मिसाइलें दागी, जिसके कारण इजराइली नागरिकों को सुरक्षित स्थानों का आश्रय लेने के मजबूर होना पड़ा, वहीं ईरान में इस हमले के बाद जश्न मनाया जाने लगा. मंगलवार देर रात तक इस हमले के कारण जान माल की क्षति के बारे में फौरन कोई जानकारी नहीं मिली है. इजराइल ने कहा कहा कि उसने कई मिसाइलों को नष्ट कर दिया है वहीं अमेरिकी अधिकारियों ने कहा है कि उसका प्रहार करने वाला तंत्र इजराइली रक्षा प्रणाली की सहायता करेगा. ईरान ने कहा कि उसकी अधिकतर मिसाइलों ने अपने निशानों को सटीक प्रहार किया हैं.…
रांची. राजकुमार सिंह की ओर से दाखिल ईजरायवाद की सुनवाई करते हुए अवर न्यायाधीश वन की अदालत ने मंगलवार को कचहरी रोड स्थित नेशनल इंश्योरेंस कंपनी के कार्यालय से चार लाख रुपए की राशि की चल संपत्ति को जब्त कर लिया गया है. अदालत के आदेश का पालन करते हुए सिविल कोर्ट के नाजिर जीशान अली और सहयोगी सत्यदेव कुमार नेशनल इंश्योरेंस कंपनी के कार्यालय में जाकर कार्रवाई को पूरा किये. उक्त राशि की वसूली करने के लिए राजकुमार सिंह ने वर्ष 2022 में कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया था. कोर्ट से अनुरोध किया था कि वर्ष 2005 में मोटर…
रांची. झारखंड हाई कोर्ट से पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान भड़काऊ भाषण देने से जुड़े मामले में गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे को बड़ी राहत मिली है. हाई कोर्ट ने उनके खिलाफ देवघर सिविल कोर्ट में चल रहे ट्रायल पर रोक लगा दी है. हाई कोर्ट के जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की कोर्ट में निशिकांत दुबे की याचिका पर सुनवाई हुई. उनकी ओर से अधिवक्ता प्रशांत पल्लव, पार्थ जालान और शिवानी जालूका ने बहस की. निशिकांत दुबे के खिलाफ वर्ष 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान देवघर जिला में कुंडा थाना में कांड संख्या 89/2019 दर्ज है, जिसका ट्रायल देवघर सिविल कोर्ट…
