New Delhi.जाने माने अभिनेता रजनीकांत को सोमवार देर रात चेन्नई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. सूत्रों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 73 वर्षीय रजनीकांत को पेट में दर्द की शिकायत हुई और उसके बाद उन्हें सोमवार को देर रात चेन्नई के अपोलो अस्पताल में एडमिट कराया गया. ये खबर जानने के बाद फैंस जरूर परेशान हो जाएंगे, लेकिन घबराने की कोई बात नहीं है. उनकी वाइफ लता रजनीकांत ने बताया कि एक्टर अभी ठीक है. रजनीकांत की पत्नी लता ने फैंस की चिंता कम कर दी है. उन्होंने एक्टर के हेल्थ को लेकर अपडेट दिया.…
Author: News Desk
New Delhi. त्योहारों से पहले उपभोक्ताओं को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है.1 अक्टूबर 2024 को एलपीजी सिलेंडर के नए दाम जारी हो गए हैं, जिससे त्योहारों से पहले उपभोक्ताओं को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है. कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की वृद्धि की गई है, जिससे अब दिल्ली में इंडेन का कॉमर्शियल सिलेंडर 1740 रुपये में मिलेगा. हालांकि, घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है और दिल्ली में 14 किलो का सिलेंडर 803 रुपये पर ही स्थिर है. इंडियन ऑयल द्वारा जारी रेट के अनुसार, 1 अक्टूबर 2024 से…
Mumbai.बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने फिल्म इंडस्ट्री में 80 के दशक में अपने करियर की शुरूआत की. एक्टर को लेकर एक बहुत बड़ी खबर आ रही है. खबर है कि गोविंदा को गलती से गोली लग गई हैं. लाइसेंसी रिवॉल्वर साफ करते वक्त उन्हें गोली लगी. उन्हें घुटने के पास गोली लगी है और एक्टर को अस्पताल में एडमिट कराया गया है.
Jamshedpur. धनबाद के भाजपा सांसद ढुल्लू महतो ने जमशेदपुर पूर्वी के निर्दलीय विधायक सह जद (यू ) के संभावित प्रत्याशी सरयू राय पर जमकर प्रहार किया. भाजपा सांसद ढुल्लू महतो ने यहां तक कहा कि झारखंड में सरयू राय से बड़ा भ्रष्ट राजनीतिज्ञ कोई नहीं है. अपना हित साधने के लिए वे कुछ भी कर सकते हैं. वे सिर्फ दलितों, शोषितों, उद्योगपतियों, व्यवसायियों को डराने-धमकाने का कार्य करते रहते हैं. ज्ञात हो कि ढुल्लू महतो सोमवार को जमशेदपुर परिसदन में मीडियाकर्मियों से बात कर रहे थे. उन्होंने कहा कि धनबाद में उन्हें खुली चुनौती दी गई थी. इस कारण…
Dhanbad . झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले सीएम हेमंत सोरेन ने धनबाद में बड़ी घोषणा की है. उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में श्रम आवासीय विद्यालय खोले जाएंगे, जहां श्रमिकों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा दी जाएगी. पांच हजार मॉडल स्कूल खोले जाएंगे, ताकि राज्य के बच्चों को क्वालिटी एजुकेशन मिल सके. बलियापुर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने ये घोषणाएं कीं. इस दौरान धनबादवासियों को विकास योजनाओं की सौगात दी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि विधानसभा चुनाव में वोट के लिए व्यापारियों का हेलीकॉप्टर पूरे राज्य में घूमने लगा है. चुनाव में याद रखिएगा. झारखंड में श्रम आवासीय विद्यालय…
New Delhi.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अपने इजराइली समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू से पश्चिम एशिया के हालिया घटनाक्रम पर बात की और इस बात पर जोर दिया कि आतंकवाद के लिए हमारी दुनिया में कोई जगह नहीं है. मोदी ने कहा कि क्षेत्रीय तनाव को रोकना और सभी बंधकों की सुरक्षित रिहाई सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है. मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, पश्चिम एशिया के हालिया घटनाक्रम के बारे में प्रधानमंत्री नेतन्याहू से बात की. आतंकवाद के लिए हमारी दुनिया में कोई जगह नहीं है. क्षेत्रीय तनाव को रोकना और सभी बंधकों की सुरक्षित रिहाई सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण…
Ranchi. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गांधी जयंती (दो अक्टूबर) पर झारखंड के हजारीबाग आ रहे हैं. वे दोपहर करीब दो बजे 83,300 करोड़ रुपए से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. मटवारी गांधी मैदान में बीजेपी की परिवर्तन सभा होगी. धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का शुभारंभ के साथ-साथ एकलव्य स्कूलों का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो अक्टूबर को 79,150 करोड़ रुपए से अधिक के धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का शुभारंभ करेंगे. यह अभियान 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 549 जिलों और 2,740 ब्लॉकों में 5 करोड़ से अधिक…
Ranchi. 7वें राष्ट्रीय पोषण माह 2024 का सोमवार को समापन हो गया. रांची के शौर्य सभागार में समापन समारोह का आयोजन किया गया था. मुख्य अतिथि झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि राष्ट्रीय पोषण माह का उद्देश्य केवल जागरूकता बढ़ाना तक सीमित नहीं है. इसे एक जन आंदोलन का रूप देना है. कुपोषण के खिलाफ इस सामूहिक प्रयास से यह सुनिश्चित हो कि हर व्यक्ति, विशेषकर महिलाएं और बच्चे सही पोषण प्राप्त करें, ताकि एक सशक्त और स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण हो सके. हर नागरिक इस अभियान का हिस्सा बने, ताकि देश को कुपोषण से मुक्त किया…
Jamshedpur. लुगूबुरूघंटाबाड़ीधोरोमगाढ़ में 14 व 15 नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय सरना धर्म महासम्मेलन का आयोजन होगा. इस महासम्मेलन में भारत के विभिन्न राज्य के संताल आदिवासियों का महाजुटानहोगा. इसमें विदेशों से भी लोग आते हैं. आयोजन समिति ने ललपनियालुगूबुरूघंटाबाड़ीधाेरोमगाढ़ स्थित मेडिटेशन हॉल में अंतर्राष्ट्रीय सरना धर्म महासम्मेलन पर चर्चा व सफल बनाने के लिए 2 अक्टूबर समाज के बुद्धिजीवी, शिक्षाविद व कार्यकारिणी समिति की एक बैठक बुलायी है. यह जानकारी लुगूबुरूघंटबाड़ीधोरोमगाढ़ समिति के सचिव लोबिन मुर्मू ने दी. उन्होंने बताया कि इस बैठक में सभी धर्मप्रांत के स्वशासन व्यवस्था के प्रमुख परगना बाबा, पारानिक बाबा, गोडेत बाबा, माझी बाबा समेत अन्य…
New Delhi.गरीब छात्र के भविष्य के लिए सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को अहम फैसला सुनाया. शीर्ष अदालत ने तय समय पर 17500 रुपये की फीस जमा नहीं करने वाले दलित छात्र को आईआईटी, धनबाद में दाखिला देने का आदेश दिया है. समय पर 17,500 रुपये की फीस ऑनलाइन नहीं भर पाने के कारण दलित छात्र का दाखिला नहीं हो पाया था. सोमवार को शीर्ष अदालत ने कहा कि प्रतिभाशाली छात्र को निराश नहीं किया जाना चाहिए. मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, न्यायाधीश जेबी पारदीवाला और न्यायाधीश मनोज मिश्रा की खंडपीठ ने आईआईटी धनबाद को आदेश दिया कि छात्र को आवंटित इलेक्ट्रॉनिक्स…
