Ranchi. राज्य में विधानसभा चुनाव के दौरान अति नक्सल प्रभावित इलाकों में शाम पांच बजे की बजाय चार बजे तक ही मतदान हो सकते हैं. सुरक्षा की दृष्टि से इस दिशा में पुलिस मुख्यालय ने तैयारी शुरू कर दी है. इसके लिए आइजी अभियान सह स्टेट पुलिस नोडल पदाधिकारी एवी होमकर ने रांची, जमशेदपुर और धनबाद जिले के एसएसपी के अलावा सभी जिलों के एसपी को पत्र लिखा है. उन्हें इस संबंध में पुलिस मुख्यालय को रिपोर्ट भेजने के लिए कहा गया है. इस मामले में संबंधित पुलिस अधिकारियों से कहा गया है कि वह अपने-अपने जिले के डीसी से…
Author: News Desk
Chaibasa. मझगांव में सोमवार को आयोजित भाजपा की परिवर्तन संकल्प सभा से लौट रही बस रास्ते में पेड़ से टकरा गयी, जिससे बस में सवार 30-40 लोग घायल हो गये. जिसमें एक डेढ़ साल की बच्ची समेत 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.गंभीर रूप से घायल एक युवती सोमवारी सवैंया (18) की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी. वह मंझारी थाना क्षेत्र के मांझी पड़सी गांव की रहने वाली थी. उक्त सभी घायलों को सदर अस्पताल चाईबासा लाया गया. बाकी अन्य घायलों का मंझारी अस्पताल ले जाया गया है. घटना सोमवार शाम की है.…
Jamshedpur. विधायक सरयू राय ने कहा कि धनबाद के भाजपा सांसद ढुल्लू महतो ने उनके खिलाफ अपनी भड़ास में जिस तरह की आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया है, यह उनके चरित्र का परिचायक है. इस मामले में वे कानूनी सलाह ले रहे हैं. जल्द ही ढुल्लू महतो को नोटिस भेजवाउंगा तथा उनके खिलाफ कोर्ट में मुकदमा करूंगा. विधायक ने उक्त प्रतिक्रिया भाजपा सांसद ढुल्लू महतो का बयान आने के बाद व्यक्त की. सरयू राय ने कहा कि ढुल्लू महतो चार आपराधिक मामलों में सजायाफ्ता हैं. साथ ही करीब 45 मामलों में एफआईआर दर्ज है, जिसकी सुनवाई न्यायालय में चल रही…
Jamshedpur. धनबाद से भाजपा सांसद ढुल्लू महतो को हराने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाने वाले विधायक सरयू राय के खिलाफ अब ढुल्लू महतो ने कमर कस ली है. एक कार्यक्रम में शामिल होने जमशेदपुर आए भाजपा सांसद ने सरयू राय पर जमकर प्रहार किया. यहां तक कहा कि झारखंड में सरयू राय से बड़ा भ्रष्ट राजनीतिज्ञ कोई नहीं है. अपना हित साधने के लिए वे कुछ भी कर सकते हैं. वे सिर्फ दलितों, शोषितों, उद्योगपतियों, व्यवसायियों को डराने-धमकाने का कार्य करते रहते हैं. ढुल्लू महतो सोमवार को जमशेदपुर परिसदन में मीडियाकर्मियों से बात कर रहे थे. उन्होंने कहा…
Godda.उपयोग में लाए जाने के लिए उत्पादन कंपनी द्वारा निर्धारित किए गए समय सीमा को पार कर जाने के बाद गोदाम में पड़े हुए बियर की बोतलों को नष्ट कर दिया गया. उत्पाद विभाग कार्यालय में सोमवार की सुबह उत्पाद विभाग के अधिकारियों की निगरानी में एक्सपायरी बियर को नष्ट करने का काम शुरू किया गया. विनष्ट किए गए बियर की अनुमानित कीमत करीब 26 लख रुपए बताई जाती है. विभाग द्वारा समय-समय पर विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर गैरकानूनी तरीके से बिक्री करने या परिवहन करने के दौरान माल की जब्ती की जाती है. जो नियम के मुताबिक जब्ती…
Jamshedpur. पूर्वी सिंहभूम जिले के 67 सिपाही हवलदार में प्रोन्नत हुए. उन सभी को सोमवार को एसएसपी कौशल किशोर ने बैज लगाकर प्रोत्साहित किया. इसके लिए गोलमुरी पुलिस लाइन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें सिटी एसपी ऋषभ गर्ग भी मौजूद रहे. कार्यक्रम में सभी प्रोन्नत हवदार भी मौजूद रहे. एसएसपी ने कहा कि प्रोन्नति के साथ जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं. सभी अपने कर्तव्य का बेहतर तरीके से पालन करें. मौके पर सार्जेंट मेजर एवं पुलिस एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित रहे.
Jamshedpur. सिंहभूम चैम्बर के एक प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष विजय आनंद मूनका की अध्यक्षता में रांची में राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात कर उन्हें धालभूमगढ़ में एयरपोर्ट निर्माण का मार्ग प्रशस्त कराने के साथ ही जमशेदपुर में उच्च शिक्षा की व्यवस्था, उच्च चिकित्सा सुविधा एवं कोल्हान में सार्वजनिक या सरकारी क्षेत्र की बड़ी कंपनियों की स्थापना के लिए उचित कदम उठाने का आग्रह किया. अध्यक्ष श्री मूनका ने कहा कि जमशेदपुर शहर को बसे 100 वर्ष से ऊपर हो चुके हैं और यह शहर लघु भारत की पहचान रखता है, जहां सभी धर्मों, संप्रदाय एवं जातियों के शिक्षित एवं सांभ्रांत लोग…
Dumka.मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि झारखंड की जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी की गठबंधन सरकार ने झारखंड को लोगों के साथ अन्याय किया है. हेमंत सरकार जितना झूठ बोल सकती थी, उतना झूठ बोलकर आगे बढ़ती गई. वे सोमवार को दुमका में आयोजित परिवर्तन सभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि यहां की महिलाओं, मजदूरों और युवाओं में मेहनत और लगन की अपार क्षमता है, लेकिन झारखंड आज अपने नंबर वन स्थान को खोकर सबसे नीचे आ गया है. इसका कारण हेमंत सरकार की नाकामी है. अब इस सरकार को न सहना है और न कुछ…
Jamshedpur: शहर के अपराधियों का वेरिफिकेशन करें. हर थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र के दागियों की सूची तैयार कर उनका वेरिफिकेशन करें. कितने लोग जेल में है? कितने बाहर है? उसके बारे में जानकारी प्राप्त कर रिपोर्ट बनाये. अपराध पर पूरी तरह से नियंत्रण रखे. उक्त आदेश सोमवार को क्राइम मीटिंग के दौरान एसएसपी किशोर कौशल ने सभी थाना प्रभारियों को दिया. सोमवार को उपायुक्त के सभागार में मासिक अपराध बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में एसएसपी ने अगस्त माह में हुई अपराध की समीक्षा की. इसमें कांड का उद्धभेदन पर चर्चा की गयी. उन्होंने बताया कि हाल में दुर्गा…
New Delhi.भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया है कि 2024 का दक्षिण-पश्चिम मानसून सोमवार को आधिकारिक रूप से समाप्त हो गया. इस दौरान भारत में 934.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जो दीर्घावधि औसत का 108 प्रतिशत तथा और 2020 के बाद से सबसे अधिक बारिश है. आईएमडी के मुताबिक, मध्य भारत में इस क्षेत्र के दीर्घकालिक औसत से 19 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई, दक्षिणी प्रायद्वीप में सामान्य से 14 फीसदी ज्यादा तथा उत्तर-पश्चिम भारत में सामान्य से सात प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई. आंकड़ों के मुताबिक, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में सामान्य से 14 प्रतिशत कम वर्षा…
