Ranchi.नामकुम स्थित जेएसएससी मुख्यालय के बाहर दिनभर हंगामा होता रहा, जो देर शाम तक जारी रहा. इस मौके पर अभ्यर्थी लगातार शोर मचाते रहे और नारेबाजी चलती रही. वह सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (सीजीएल) में गड़बड़ी का विरोध कर रहे थे. सोमवार को अभ्यर्थी छात्र संघ के तत्वावधान में सैकड़ों की संख्या में जेएसएससी कार्यालय पहुंचे और जमकर विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारी अभ्यर्थी सीजीएल की परीक्षा रद्द करने व उसकी सीबीआइ से जांच कराने की मांग को लेकर सुबह नौ बजे से देर रात तक जमे थे. राज्य के विभिन्न जिलों से हजारों प्रदर्शनकारी अभ्यर्थी जेएसएससी मैदान में…
Author: News Desk
मानगो ब्रिज से कूद कर आत्महत्या करने वाले युवक को बचाने वाले दो कांस्टेबल को भी सम्मान Jamshedpur. एसएसपी किशोर कौशल ने उपायुक्त कार्यालय के सभागार में बेहतर और बहादुरी का कार्य करने वाले पांच पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. एसएसपी ने सोमवार को मानगो ब्रिज से कूद कर आत्महत्या करने वाले युवक को बचाने वाले दो कांस्टेबल वसीम खान और वीरेंद्र नाथ कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. इनके अलावे बागबेड़ा थाना प्रभारी पीसी सिन्हा, सिदगोड़ा थाना के सहायक अवर निरीक्षक दानियाल सांगा, साकची थाना के नीरज कुमार गुप्ता को कांड में त्वरित कार्रवाई करने…
Jamshedpur. उलीडीह थाना में पदस्थापित एएसआई अभिनंदन प्रसाद को ऑन ड्यूटी शराब पीने और नशे में ड्यूटी करने के आरोप में एसएसपी किशोर कौशल ने सस्पेंड कर दिया. इस मामले में एसएसपी किशोर कौशल से एएसआई अभिनंदन प्रसाद के खिलाफ शिकायत की गयी थी. इसमें उन्होंने फोटो और ऑडियो की रिकॉर्डिंग भी एसएसपी को उपलब्ध कराये थे. शिकायत मिलने के बाद एसएसपी ने जांच का जिम्मा पटमदा डीएसपी को दिया था. जांच में मामले को सत्य पाया गया. उसके बाद रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी ने एएसआई अभिनंदन प्रसाद को निलंबित कर दिया. एएसआई अभिनंदन प्रसाद वर्दी में शराब पीते…
14 अक्टूबर को आयोजित होने वाली यात्रा की तैयारी में जुटे झामुमो कार्यकर्ता रामगढ़. झारखंड में होने वाले चुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपनी रणनीति बना रखी है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लगातार पूरे प्रदेश में घूम-घूम कर मंईयां सम्मान योजना को लागू कर रहे हैं और महिलाओं को सहयोग राशि प्रदान कर रहे हैं. अब उनकी पत्नी और विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन मंईयां सम्मान यात्रा निकलेगी. इस यात्रा की शुरुआत रामगढ़ के रजरप्पा मां छिन्नमस्तिका के दरबार से होगी. 14 अक्टूबर को शुरू होने वाली इस मंईयां सम्मान यात्रा को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने तैयारी शुरू कर…
पश्चिम सिंहभूम. झारखंड के कोल्हान प्रमंडल के जगरनाथपुर में साेमवार काे भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन सभा में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा कि ओडिशा और झारखंड दो अलग राज्य होते हुए भी एक जान के जैसे हैं. अखंड राज्य में कभी ये दोनों राज्य एक हुआ करते थे. इस दौरान उन्होंने झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार पर भी जमकर निशाना साधा. माझी ने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों से झारखंड में कठपुतली की सरकार चल रही है. आशा है कि मां दुर्गा आने वाले चुनाव में इनका नाश अवश्य करेंगी.…
राज्य में रोजगार, विकास और बदलाव के लिए भाजपा की सरकार बनाना जरूरी : मोहन यादव दुमका. झारखंड की उप राजधानी दुमका में सोमवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्य की जनता से कहा कि अब इस सरकार को न सहना है और न कुछ कहना है. बस इसे बदलकर रहना है. क्योंकि, राज्य में जेएमएम-कांग्रेस की सरकार ने लूट मचा रखी है. यह सरकार केवल चुनाव जीतने के लिए वोट मांगती है और जनता से झूठ बोलती है. हेमंत सरकार ने 2019 के चुनाव में जो वादे किए थे, उनमें से कितने वादे पूरे हुए हैं? उन्होंने पांच…
Jamshedpur. दुर्गापूजा में विधि व्यवस्था बनाए रखने और शांति पूर्ण व सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में दुर्गापूजा के आयोजन को लेकर सोमवार को केन्द्रीय शांति समिति की बैठक सिदगोड़ा टाउन हॉल में हुई. इसमें उपायुक्त अनन्य मिJamshedpur News : केंद्रीय शांति समिति की बैठक में 13 को विसर्जन पर बनी सहमति, एसएसपी बोले, दुर्गा पूजा में सुरक्षा की रहेगी पुख्ता व्यवस्थात्तल, एसएसपी किशोर कौशल, सिटी एसपी समेत अन्य पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद रहे. इस दौरान सभी ने दुर्गा पूजा को लेकर की जाने वाली तैयारियों पर चर्चा की. साथ ही पूजा समिति के सदस्यों से सुझाव मांगे. बैठक में सभी ने…
Ranchi. झारखंड सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा उपहार दिया है. झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग की बैठक में फैसला लिया गया है कि बिजली के दर में कोई वृद्धि नहीं होगी. साथ ही उपभोक्ताओं के लिए दूसरी राहत की बात ये है कि उन्हें अब मीटर का रेंट भी नहीं होगा. आयोग का मानना है कि एस साल में बिजली की सप्लाई में सुधार नहीं हुआ है, जिससे बिजली दर में बढ़ोत्तरी नहीं की गयी है. जानकारी के मुताबिक, सोमवार को विद्युत नियामक आयोग की बैठक हुई. आयोग के सचिव ने नियामक आयोग जेबीवीएनएल के प्रस्ताव पर सुनवाई की…
पटना. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत के नेतृत्व में अधिकारियों की एक टीम ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित दरभंगा एवं सीतामढ़ी जिले का हवाई सर्वेक्षण किया. हवाई सर्वेक्षण के पश्चात् अधिकारियों की टीम ने दरभंगा के जिलाधिकारी एवं दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया. आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव ने अधिकारियों के साथ बैठक कर बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर चलाये जाने का निर्देश दिया. प्रत्यय अमृत ने बताया कि दरभंगा के…
सरकार की योजनाओं से लाभान्वित युवा पीढ़ी खुले आसमान में उड़ने को तैयार : हेमन्त सोरेन धनबाद. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने साेमवार काे एरोड्रम ग्राउंड, बलियापुर, धनबाद में आयोजित झारखंड कौशल सम्मेलन-जॉब ऑफर लेटर सह रोजगार प्रोत्साहन एवं परिवहन भत्ता वितरण समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज प्रदेश के नौजवानों के लिए बेहद खास दिन है. इस ऐतिहासिक पल में जॉब ऑफर लेटर प्राप्त करने वाले युवक-युवतियों से यही कहूंगा कि अब आप खुले आसमान में उड़ने को तैयार है. सोरेन ने कहा कि देश-विदेश से आए विभिन्न कंपनियों के माध्यम से आज आपको जॉब ऑफर लेटर प्रदान…
