Ranchi. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 दिनों में दूसरी बार झारखंड दौरे पर आ रहे हैं. 2 अक्टूबर को वे हजारीबाग की धरती से कई योजनाओं की सौगात देंगे. इसके अलावा वे मटवारी गांधी मैदान में बीजेपी की परिवर्तन यात्रा महासभा को संबोधित करेंगे. इस दौरान वे 3 घंटे 25 मिनट तक प्रदेश में ही रहेंगे. उनके आगमन को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है. प्रधानमंत्री मोदी के आगमन को लेकर प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है. हजारीबाग शहर में सभी मुख्य जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगा दिये गये हैं. सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद प्रधानमंत्री मोदी के आगमन को…
Author: News Desk
Ranchi. पुलिस ने 30 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया है और दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया. वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि सुखदेव नगर थाना अंतर्गत किशोरगंज विद्यानगर मैदान के पास अवैध नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री हो रही है. सूचना मिलते ही टीम का गठन किया गया और दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया. छापामारी टीम द्वारा सुखदेव नगर थाना अंतर्गत विद्यानगर मैदान के पास छापेमारी की गयी. जैसे ही आरोपियों ने पुलिस बल को आते देखा, वे वहां से भागने लगे. पकड़े गए 2 अभियुक्तों का नाम हैं अंकित कुमार, उम्र करीब 21 वर्ष…
Ranchi.झारखंड हाइकोर्ट ने राज्य के साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, गोड्डा व जामताड़ा आदि क्षेत्र में अवैध प्रवासियों (बांग्लादेशी घुसपैठिये) के प्रवेश के कारण जनसंख्या में हो रहे बदलाव को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की. चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव व जस्टिस रंगन मुखोपाध्याय की खंडपीठ ने सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया (एसजीआइ) तुषार मेहता व राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता राजीव रंजन का पक्ष सुना. पक्ष सुनने के बाद खंडपीठ ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 13 नवंबर की तिथि निर्धारित की. इससे पूर्व एसजीआइ तुषार मेहता वर्चुअल रूप से सुनवाई में जुड़े. उन्होंने बताया…
Ranchi. झारखंड सरकार के खेल निदेशालय की ओर से राज्य के खिलाड़ियों को चार अक्तूबर को कैश अवार्ड प्रदान किया जायेगा. इस नगद पुरस्कार राशि वितरण समारोह का आयोजन जैप वन रांची में 12 बजे किया जायेगा. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व खेल मंत्री मिथिलेश ठाकुर शामिल होंगे. इस समारोह में कुल 21 खेलों के 539 खिलाड़ियों को कैश अवार्ड प्रदान किया जायेगा. इस खेल से इतने खिलाड़ियों को मिलेगा कैश अवार्ड कैश अवार्ड लेने वालों में आर्चरी के 58, एथलेटिक्स के 40, फुटबॉल के 105, ताइक्वांडो के 12, हॉकी के 103, कुश्ती के 12,…
Ranchi. झारखंड के सीईओ (मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी) के रवि कुमार ने मंगलवार को सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. इसमें उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के अनुसार 1200 से अधिक मतदातावाले मतदान केंद्रों पर एक अतिरिक्त पोलिंग अफसर की नियुक्ति की जाएगी. निर्वाचन में जीरो एरर के साथ कार्य करना है. विधानसभा चुनाव की तैयारियों से संबंधित निर्वाचन से जुड़े सभी पदाधिकारियों का भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रशिक्षण सुनिश्चित करें. वे सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ निर्वाचन सदन से ऑनलाइन समीक्षा बैठक कर रहे थे. झारखंड के सीईओ के रवि कुमार ने कहा कि राज्य…
Ranchi. झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने चंदनकियारी प्रखंड के चंडीपुर मैदान से मंगलवार को बोकारो, रामगढ़ और हजारीबाग जिले को 1240 करोड़ 57 लाख रुपए की सौगात दी. उन्होंने 50 विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया. 36 करोड़ 46 लाख रुपए की योजनाओं का उद्घाटन एवं 1204 करोड़ 11 लाख रुपए की योजनाओं का शिलान्यास किया. उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार गांव-गांव, टोला-टोला जाकर आदिवासी-मूलवासियों की समस्याओं का निदान कर रही है. बहाली शुरू कर नौकरी दी जा रही है, वहीं भारतीय जनता पार्टी लोगों को जाति-धर्म में बांटने का काम कर रही है. बीजेपी कभी भी…
New Delhi. भारत का मोस्ट वांटेड जाकिर नाइक पाकिस्तान पहुंचा हैं. यहां पहुंचते ही गोमांस पर बड़ा बयान दे दिया. उसने पाकिस्तानी न्यूज चैनल जिओ टीवी के पत्रकार के साथ बातचीत में कहा, इस्लाम में गोमांस खाना फर्ज नहीं है. नाइक ने कहा, अगर इसके लिए कोई कानून बना है, तो उस कानून का पालन करना चाहिए. जाकिर नाइक से जब जिओ टीवी के पत्रकार ने भारत में गोमांस पर प्रतिबंध को लेकर सवाल किया तो नाइक ने कहा, शरीयत के अनुसार आप जिस मुल्क में रह रहे हैं, वहां के कानून का सम्मान करना चाहिए. नाइक ने कहा, हमें…
Hazaribag. संजय सागर-बड़कागांव से कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि विरोधी उनके बीजेपी में शामिल होने की अफवाह उड़ा रहे हैं. कांग्रेस के लिए उनका परिवार समर्पित रहा है. बीजेपी में शामिल होने की खबरों का उन्होंने खंडन किया और कहा कि ये भ्रामक खबर है. ये विरोधियों की चाल है. सोशल मीडिया में दो अक्टूबर को बीजेपी में शामिल होने की खबर पर कांग्रेस विधायक ने चुप्पी तोड़ी और इसे निराधार बताया है. सोशल मीडिया पर ये खबर वायरल थी कि बड़कागांव से कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद दो अक्टूबर (गांधी जयंती) को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो…
Ranchi. झारखंड कैबिनेट (मंत्रिपरिषद्) की बैठक आठ अक्टूबर को होगी. सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में शाम चार बजे से कैबिनेट की बैठक बुलायी गयी है. इसमें कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगायी जाएगी. मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) ने जानकारी दी है कि झारखंड मंत्रिपरिषद् (कैबिनेट) की बैठक आगामी मंगलवार यानी आठ अक्टूबर को होगी. झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में शाम चार बजे से बैठक होगी. झारखंड की हेमंत सोरेन कैबिनेट की पिछली बैठक 28 सितंबर को प्रोजेक्ट भवन में हुई थी. इसमें 49 फैसले लिए गए थे. हेमंत सोरेन कैबिनेट ने 49 प्रस्तावों को…
Ranchi.झारखंड में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा पूरे जोश में है. 2 अक्टूबर को पीएम मोदी के झारखंड दौरे को लेकर वरीष्ठ नेता पूरी तरह एक्टीव है. इसी क्रम में असम के सीएम और झारखंड में बीजेपी के सह प्रभारी हिमांता बिस्वा सरमा ने कहा कि बीजेपी ने पूरे झारखंड में परिवर्तन यात्रा निकाला था. यह यात्रा काफी सफल रहा और बीजेपी के वरीष्ठ नेताओं ने इस यात्रा में शिरकत की. हिमांता सरमा ने कहा कि झारखंड के लोगों ने परिवर्तन यात्रा में बीजेपी को अपार समर्थन दिया है. उन्होंने कहा कि कल यानि दो अक्टूबर को परिवर्तन यात्रा की…
