New Delhi.दुर्गा पूजा से पहले कोल कर्मियों के लिए गुड न्यूज है. करीब छह घंटे चली बैठक के बाद कोयला कामगारों का 2024 के लिए बोनस तय हो गया है. प्रत्येक कोयला कामगार को 93,750 रुपए बतौर बोनस राशि मिलेगी. 2023 में 85,500 रुपए का भुगतान हुआ था. रविवार को नई दिल्ली में आयोजित हुई मानकीकरण समिति की बैठक में यूनियन ने डेढ़ लाख रुपए का प्रस्ताव रखा था, जबकि कोल इंडिया प्रबंधन ने 85 हजार रुपए देने की बात कही. इस पर लंबी चर्चा और बहस हुई. बाद में यूनियन ने एक लाख पच्चीस हजार रुपए देने कहा. प्रबंधन…
Author: News Desk
Latehar: प्रतिष्ठित नेतरहाट आवासीय विद्यालय में रैगिंग करने का मामला प्रकाश में आया है. रविवार को विद्यालय के कक्षा सात के छात्र ने रैंगिग और मारपीट से तंग आ कर फिनाइल पी लिया. इसके बाद विद्यालय प्रबंधन के द्वारा उसे तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया. वहां से उसे सदर अस्पताल में रेफर कर दिया गया है. सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. सदर अस्पताल में उसने पत्रकारों को बताया कि वह कक्षा सात में पढ़ता है. कक्षा आठ के दो छात्र उसके साथ मारपीट करते थे. वह उनकी प्रताड़ना से तंग था. उन्होंने इसकी शिकायत अपने…
Ghatshila. घाटशिला चेकनाका के पास बुरूडीह डैम जाने वाली सड़क पर ग्रामीणों ने रविवार को सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. बुरूडीह, टिकरी, हीरागंज और रामचंद्रपुर के ग्रामीण विरोध प्रदर्शन में शामिल थे. हालांकि, कुछ देर विरोध करने के बाद ग्रामीणों ने जाम हटा लिया. बाद में ग्रामीण बुरूडीह डैम के पास पहुंचे, जहां पर नौका का परिचालन होता है. वहां भी पदाधिकारियों द्वारा ग्राम सभा की अनदेखी करने के विरोध में नारेबाजी की. ग्रामीणों ने कहा कि बुरुडीह डैम में मंगल मार्डी द्वारा नौका परिचानल करने की समयसीमा समाप्त हो चुकी है. इसलिए ग्रामीणों ने उनका विरोध करना बंद…
Chandil. चांडिल के रावताड़ा गांव निवासी छात्र करण महतो हत्याकांड के मुख्य आरोपी लेंगडीह गांव निवासी खगेन महतो के घर पर पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया गया. चांडिल थाना प्रभारी वरुण कुमार यादव ने बताया कि करण महतो हत्याकांड के मुख्य आरोपी खगेन महतो के घर इश्तेहार चिपकाया गया है. खगेन महतो घटना के बाद से फरार है. खगेन महतो का बेटा को चांडिल पुलिस कोलकाता से गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेजा चुका है. मालूम हो कि रावताड़ा गांव निवासी सिंहभूम कॉलेज चांडिल के इंटरमीडिएट के छात्र करण महतो की हत्या 5 मार्च 2024 को हुई थी. पुलिस खगेन महतो…
Jamshedpur. बागबेड़ा के लोगों ने पानी नहीं तो वोट नहीं का फिर संकल्प जताया. रविवार की सुबह ग्राम विकास संघर्ष समिति के संयोजक शिवजी सिंह एवं पूर्व जिला पार्षद किशोर यादव के नेतृत्व में सुबह सात बजे पद यात्रा निकाली गयी. पदयात्रा में लोग पानी नहीं, तो वोट नही का नारा लगा रहे थे. पदयात्रा साई मंदिर से शुरू होकर कीताडीह, ग्वालापट्टी, कीताडीह गुरुद्वारा रोड, मस्जिद पट्टी, मुइगुट्टू, हरहगुटटू का भ्रमण कर गांधीनगर शाखा मैदान में सभा में तब्दील हो गया. सभा में पूर्व जिला पार्षद किशोर यादव ने कहा कि पिछले 9 वर्षों से पेयजल स्वच्छता विभाग द्वारा बागबेड़ा…
Jamshedpur.ट्यूब मेकर्स क्लब के कर्मचारियों के बोनस पर रविवार को प्रबंधन और यूनियन के बीच समझौता हुआ. समझौते के तहत कर्मचारियों को 20 प्रतिशत बोनस मिलेगा. कर्मचारियों को अधिकतम 65,876 रुपये तथा न्यूनतम 40,166 रुपये मिलेगा. बोनस की राशि अगले सप्ताह बैंक खाते में चली जायेगी. समझौते पर प्रबंधन की ओर से अध्यक्ष संजय एस साहनी, वाइस प्रेसिडेंट पीयूष कुमार, सचिव दिनकर आनंद, मेंबर एचआर -आइआर रिचा केडिया तथा कैंटीन, होटल एंड रेस्टोरेंट वर्कर्स यूनियन की ओर से अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, डिप्टी प्रेसिडेंट बीके डिंडा, सचिव ददन सिंह, सदस्य पुलक मैती, बीआर मिश्रा, और पीटर एंथोनी ने हस्ताक्षर किये.
Chakardharpur.चक्रधरपुर के बूढ़ीगोड़ा मैदान में रविवार को मंईयां सम्मान यात्रा का आयोजन हुआ. सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री की पत्नी सह गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन ने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन ने मंईयां सम्मान योजना से आधी आबादी को मान, सम्मान और अधिकार दिलाने का प्रयास किया है. भाजपा मंईयां योजना को बंद कराने की साजिश रच रही है. विपक्ष के बहकावे में नहीं आयें. उन्होंने कहा कि हमारा झारखंड संगठित हैं. सभी धर्म के लोग इस राज्य में संगठित हैं. महागठबंधन के सभी दल संगठित हैं. बेटे, भाई के रूप में हेमंत सोरेन काम कर रहे हैं.…
Chakradharpur. बेहतर निबंध लेखन के लिए चक्रधरपुर रेलवे इंग्लिश मिडियम स्कूल के तीन बच्चों को दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा ने सम्मानित किया. यह सम्मान कोलकाता में हिंदी पखवाड़ा पर आयोजित हिंदी निबंध व वाक प्रतियोगिता में बेहतर लेखन पर मिला. कोलकाता गार्डनरीच मुख्यालय में आयोजित हिंदी पखवाड़ा के पुरस्कार वितरण समारोह में रेल जीएम ने बच्चों को प्रशस्ति पत्र व नकद पुरस्कार प्रदान किया. 20 सितंबर को हिंदी पखवाड़ा पर दपू रेलवे राजभाषा विभाग द्वारा जोनल स्तरीय हिंदी निबंध व वाक प्रतियोगिता आयोजित की गयी थी. इसमें चक्रधरपुर, बंडामुंडा, झारसुगुड़ा, आद्रा एवं खड़गपुर के रेलवे स्कूलों…
Jamshedpur. रविवार को जेबीकेएसएस-जेएलकेएम ने पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष किशोरी हांसदा व महासचिव-दिनेश महतो के नेतृत्व में बारीडीह गोलचक्कर से गोलमुरी एग्रिको मैदान तक झारखंड स्वाभिमान यात्रा निकाली. यात्रा एग्रिको मैदान पहुंचने के बाद जनसभा में तब्दील हो गयी. मौके पर जिला अध्यक्ष-किशोरी हांसदा ने कहा कि झारखंड भाषा खतियान संघर्ष समिति-झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा आदिवासी-मूलवासियों को उनका हक व अधिकार देने की बात करता है. साथ ही उनके हक व अधिकार को छीनने वालों को सबक सीखाता है. झारखंड राज्य का गठन आदिवासी-मूलवासी समाज को केंद्र बिंदू मानकर किया गया है. इसी वजह से झारखंड को आदिवासी-मूलवासी राज्य के…
Kharsawan. कुचाई की पहाड़ियों के बीच बसे कोर्रा गांव में रविवार को जनता दरबार लगा. इसमें उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला, विधायक दशरथ गागराई समेत जिला के अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान को भरोसा दिया. सभी बाइक से करीब आठ किमी की दूरी तय कर कोर्रा गांव पहुंचे. कोर्रा गांव तक पहुंचने के लिये पक्की सड़क नहीं है. जंगल के पगडंडियों से होते हुए यहां सिर्फ पैदल या दोपहिये वाहनों से ही पहुंचा जा सकता है. जनता दरबार के दौरान विधायक दशरथ गागराई व उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ने जमीन पर बैठ कर…
