Dhalbhumgarh. धालभूमगढ़, नरसिंहगढ़ गांव में तीन जंगली हाथी घुस आये, जिससे अफरातफरी मची गयी. रात 11 बजे नरसिंहगढ़ नूतन पोखर के किनारे लोगों ने हाथियों को जाते हुए देखा. गांव में सनसनी फैल गयी. लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग और पुलिस को दी. लोग टॉर्च लेकर हाथियों को भगाते देखे गये. बाद में तीनों हाथी एनएच के रास्ते पेट्रोल पंप होते हुए जंगल की ओर चले गये. शनिवार की दोपहर को चाकुलिया के सातकठिया जंगल में हाथियों का झुंड था. संभवत: वहीं से बिछड़ कर तीन हाथी नरसिंहगढ़ गांव में घुस गये थे. हाथियों के जंगल में चले जाने…
Author: News Desk
Dhalbhumgarh.धालभूमगढ़ में रेलवे स्लीपर फैक्ट्री के पास ट्रेन की चपेट में आने से पिता और पुत्र की मौत हो गयी. घटना रविवार शाम की है. सूचना मिलते ही पुलिस ने दोनों शवों को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. थाना प्रभारी राजेंद्र मुंडा ने बताया कि घटना थर्ड लाइन के पोल संख्या 204/2ए और 203/28 ए के बीच की है. शव की पहचान कनास पंचायत के छबीसा के ढोडासाई निवासी घासीराम धीवर और रतन धीवर के रूप में की गयी है. घासीराम धीवर रतन धीवर के पिता हैं. मृतक रतन के बड़े भाई पोचू लाल धीवर ने बताया…
Chakradharpur.पुरानाबस्ती गलीसाई में रविवार की शाम किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक 16 वर्षीय श्रीमय उर्फ़ नंदू मंडल शहर के प्रतिष्ठित विद्यालय सेंट जेवियर्स इंग्लिश स्कूल में कक्षा दसवी का छात्र था. उसके पिता बीजू मंडल सरकारी शिक्षक और प्रसिद्ध ट्यूटर है. घटना शाम लगभग 6 बजे की है. उसकी माता मायके गई है. वहीं पिता घटना के वक्त अपने घर के ऊपर के कमरे में कुछ काम कर रहे थे. इसी वक्त श्रीमय ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. बताया जाता है कि कुछ दिनों से उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था. घटना के…
New Delhi. रेल मंत्रालय कुंभ मेले के लिए व्यापक व्यवस्था करने पर काम कर रहा है और जनवरी में प्रयागराज में आयोजित होने वाले इस विशाल धार्मिक समागम के लिए 992 विशेष रेलगाड़ियां चलाने की योजना बना रहा है. रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारियों के अनुसार, विशेष रेलगाड़ियां चलाने के अलावा मंत्रालय ने यात्रियों के लिए विभिन्न बुनियादी ढांचे और सुविधाओं के निर्माण और उन्नयन के लिए 933 करोड़ रुपये निर्धारित किए हैं. इसके अलावा प्रयागराज मंडल और आसपास के क्षेत्रों में ट्रेनों की सुचारू आवाजाही के लिए 3,700 करोड़ रुपये की लागत से रेलवे…
New Delhi. देश में एक साथ चुनाव कराने की अपनी योजना को अमल में लाने के लिए सरकार द्वारा तीन विधेयक लाए जाने की संभावना है, जिनमें दो संविधान संशोधन से संबंधित होंगे. प्रस्तावित संविधान संशोधन विधेयकों में से एक, स्थानीय निकाय चुनावों को लोकसभा और विधानसभाओं के साथ कराये जाने से संबंधित है. इसके लिए कम से कम 50 प्रतिशत राज्यों के अनुसमर्थन की आवश्यकता होगी. अपनी ‘एक देश, एक चुनाव’ योजना के साथ आगे बढ़ते हुए, सरकार ने इस महीने की शुरुआत में देशव्यापी सहमति बनाने की कवायद के बाद चरणबद्ध तरीके से लोकसभा, राज्य विधानसभाओं और स्थानीय…
Patna. राजनीतिक रणनीतिकार से सियासतदां बने प्रशांत किशोर ने रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला करते हुए उनपर चार “सेवानिवृत्त नौकरशाहों” के माध्यम अपनी सरकार चलाने का आरोप लगाया. अपनी खुद की राजनीतिक पार्टी गठित करने से तीन दिन पहले यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए किशोर ने जद(यू) अध्यक्ष कुमार को सत्ता से हटाने का संकल्प लिया. उन्होंने यह भी दावा किया कि 2025 का बिहार विधानसभा चुनाव ‘तीन एस’ यानी ‘शराब’, ‘सर्वे’ (भूमि) और ‘स्मार्ट मीटर’ के मुद्दे पर लड़ा जाएगा. किशोर ने कहा कि ये मुद्दे”मौजूदा शासन के ताबूत में अंतिम कील साबित…
New Delhi. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा है कि वे 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी पात्र वरिष्ठ नागरिकों को ‘आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना’ का लाभ दिलाने के लिए नामांकन की सुविधा प्रदान करें. राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को भेजे गए पत्र में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की अतिरिक्त सचिव एल.एस. चांगसन ने कहा कि संबंधित मोबाइल फोन एप्लीकेशन और वेब पोर्टल पर उन वरिष्ठ नागरिकों के नामांकन के लिए एक अलग ‘मॉड्यूल’ बनाया गया है जो इस योजना के तहत लाभ प्राप्त करना चाहते हैं. उन्होंने हाल ही में…
Ranchi.राज्य में विधानसभा चुनाव के दौरान अति नक्सल प्रभावित इलाकों में शाम पांच बजे की बजाय चार बजे तक ही मतदान हो सकते हैं. सुरक्षा की दृष्टि से इस दिशा में पुलिस मुख्यालय ने तैयारी शुरू कर दी है. इसके लिए आइजी अभियान सह स्टेट पुलिस नोडल पदाधिकारी एवी होमकर ने रांची, जमशेदपुर और धनबाद जिले के एसएसपी के अलावा सभी जिलों के एसपी को पत्र लिखा है. उन्हें इस संबंध में पुलिस मुख्यालय को रिपोर्ट भेजने के लिए कहा गया है. प्रभावित मतदान केंद्रों की सूची बनाने का निर्देश इस मामले में संबंधित पुलिस अधिकारियों से कहा गया है…
Jamshedpur. रेलवे को-ऑपरेटिव सोसाइटी अर्बन बैंक के निदेशक मंडल के चुनाव में परिवर्तन पैनल ने 18 में से 16 सीटें जीत ली है. 45 साल से काबिज रेलवे मेंस यूनियन (एआइआरएफ ) का वर्चस्व टूट गया. इस परिवर्तन पैनल में रेलवे मेंस कांग्रेस (एनएफआइआर), ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन, ट्रैक मेंटेनर्स यूनियन आदि संगठनों ने एक मंच पर आकर यूनियन (एआइआरएफ) को चुनौती दी थी. इस चुनाव में मेंस यूनियन को सिर्फ दो सीट मिली है. इस चुनाव में चक्रधरपुर 81, दक्षिण पूर्व जोन के 315 स्टेशनों से कुल 296 प्रतिनिधि शामिल हुए.
Ranchi.सबुज कल्याण संघ सभागार में रविवार को टेल्को शांति समिति व दुर्गा पूजा कमेटी की संयुक्त बैठक हुई. बैठक में सिटी डीएसपी सुधीर कुमार ने कहा कि सभी पूजा कमेटी जिला प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करेंगे. कमेटी को अपने पंडाल में सीसीटीवी कैमरा व अग्निशमन यंत्र का भी व्यवस्था रखनी होगी. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ड्रॉप गेट अनिवार्य है. बैठक में पूजा कमेटी द्वारा पानी, बिजली और साफ-सफाई का मुद्दा उठाया. बैठक में टेल्को थाना प्रभारी शैलेन्द्र, जिला रोजगार पदाधिकारी सह मजिस्ट्रेट अजय कुमार, टाटा मोटर्स कंपनी के एमपी सिंह, पी सिंह, तार कंपनी के मिथिलेश सिंह,…
