Author: News Desk

Begusarai.बिहार के बेगूसराय जिले के लाखो थाना क्षेत्र में कथित तौर पर देसी शराब बनाने में शामिल लोगों के समर्थकों द्वारा किये गए हमले में स्थानीय थानाध्यक्ष (एसएचओ) और एक उपनिरीक्षक (एसआई) समेत छह पुलिसकर्मी घायल हो गए. बेगूसराय पुलिस द्वारा रविवार को जारी एक बयान के अनुसार, यह घटना तब हुई जब लाखो पुलिस थाना के थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों की एक टीम शनिवार रात करीब 11 बजे बहादपुर मुसहरी टोला इलाके में कथित तौर पर देसी शराब बनाने में शामिल कुछ स्थानीय लोगों के घर पर छापा मारने गई थी. बयान के मुताबिक, ‘पुलिस कर्मी…

Read More

Ranchi.आदिवासी कवि, लेखिका और स्वतंत्र पत्रकार जसिंता केरकेट्टा ने बच्चों के साहित्य के लिए लिखी गई कविता संग्रह जिरहुल के लिए यूएस एड और रूम टू रीड इंडिया ट्रस्ट द्वारा संयुक्त रूप से दिए जाने वाले 2024 के “रूम टू रीड यंग ऑथर अवार्ड” को लेने से इनकार कर दिया है. जसिंता ने बताया कि अवॉर्ड उन्हें इकतारा ट्रस्ट के प्रकाशन छाप जुगनू प्रकाशन, भोपाल से प्रकाशित कविता संग्रह ‘जिरहुल’ के लिए दिया जानेवाला था. जसिंता ने कहा कि ऐसे समय में जब फिलिस्तीन में हजारों बच्चे मारे जा रहे हों, वह नहीं लेना चाहतीं यह अवॉर्ड. जसिंता ने कहा…

Read More

जमशेदपुर। 93.5 रेड एफएम द्वारा पूजा ऑन व्हील्स कार्यक्रम का रविवार को तीसरा दिन था। इस भव्य और शानदार इवेंट का आयोजन आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ ग्लोबल विलेज में किया गया। रेड एफएम की टीम पूरी तैयारी के साथ कार्यक्रम को संपन्न करने के लिए पहुंची थी। कार्यक्रम का प्रिंट मीडिया पार्टनर हिंदी दैनिक उदित वाणी था। कार्यक्रम में 1000 से ज्यादा महिलाओं और बच्चियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में कई दिलचस्प और मनोरंजक इवेंट आयोजित हुए। कॉलोनी वासियों ने डांसिंग और सिंगिंग के साथ बहुत मस्ती की। इवेंट में विजेता बनने के लिए गजब की…

Read More

जमशेदपुर, फेसबुक ग्रुप “जमशेदपुर मैत्रेय परिवार” ने आज दुर्गा पूजा के पूर्व 102 बच्चों को वस्त्र उपहार के साथ-साथ ढेर सारे उपहार में दिए। वस्त्र उपहार वितरण समारोह सोनारी स्थित आदर्श सेवा संस्थान परिसर में आयोजित किया गया।सभी 102 बच्चों को नए कपड़े ,जूते ,पठन सामग्री, ब्रश, पेस्ट, तेल, साबुन ,फल आदि उपहार में दिए गए। इस अवसर पर जमशेदपुर मैत्रेय परिवार के सदस्य तारक नायक ने आदर्श सेवा संस्थान में चलने वाले पालना घर में 20 बेबी कुर्सी भी उपहार स्वरूप दिया । वर्णाली चक्रवर्ती ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष गरीब एवं वंचित परिवार के बच्चों को…

Read More

भागलपुर. जिले के निबंधन कार्यालय के समीप अभिलेखागार से जमीन के कई महत्वपूर्ण दस्तावेज की चोरी हुई है. चोरों ने वेंटीलेटर में लगी ईटों को तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. मामले में संयुक्त अवर निबंधक ने जोगसर थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिककी दर्ज कराई है. उल्लेखनीय है कि महत्वपूर्ण दस्तावेज की सुरक्षा को लेकर अभिलेखागार में तीन होम गार्ड जवान की हमेशा तैनाती रहती है. इसके बावजूद भी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है. गायब दस्तावेज कई साल पुराना था. भूमि सर्वे के काम पर भी इसका असर पड़ सकता है. इस पूरे मामले…

Read More

रांची. पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) का कुख्यात अपराधी प्रकाश मिश्रा रांची रिनपास के कैदी वार्ड में रहकर खुलेआम मोबाइल का उपयोग कर रहा था. वह पिछले कुछ दिनों से जमशेदपुर के कारोबारी को रंगदारी के लिए धमकी दे रहा था. जमशेदपुर एसएसपी की सूचना पर रांची जिला प्रशासन की टीम ने रविवार की सुबह रिनपास के कैदी वार्ड में छापेमारी कर प्रकाश मिश्रा के पास से दो स्मार्टफोन, दो चार्जर, छोटा कैंची, शराब की बोतल, फोन बुक, आधार संबंधी कागजात बरामद किए गए. सामान जब्त करते हुए नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. बताया जा रहा है कि प्रकाश मिश्रा…

Read More

रामगढ़. जिले के सिरका कौवाबेड़ा गांव में रविवार को एक ही परिवार की तीन सगी बहनों की दामोदर नदी में डूबकर मौत हो गई. नहाने के दौरान ही उनका पैर फिसला और वे गहरी नदी में चली गईं. एक-दूसरे को बचाने के चक्कर में तीनों बहनों की जान चली गई. इनमें एक 15 वर्षीया छाया प्रजापति और दो सगी बहनों में 10 वर्षीया सिमरन प्रजापति तथा 8 वर्षीया संध्या प्रजापति हैं. घटना के बारे में लड़कियों के पिता बबलू प्रजापति और अनिल प्रजापति ने कहा कि उनकी बच्चियां घर से निकलकर नदी की तरफ चली गईं. नदी में नहाने के…

Read More

पलामू. जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत हनुमान नगर में शनिवार रात फ़ोन पर धमकी देने के 3 घंटे बाद एक ठेकेदार के घर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई. कार्बाइन से गोली चलाई गई. घटना के पीछे टेंडर विवाद सामने आया है. इस संबंध में रविवार की अपराह्न तीन बजे नामजद प्राथमिक की दर्ज कराई गई है. बताया जाता है कि हनुमान नगर में रहने वाले व तरहसी थाना क्षेत्र के पसहर कसमार के मूल निवासी राघवेंद्र सिंह को उनके मोबाइल पर बैरिया के राकेश सिंह ने शनिवार देर शाम 7.30 बजे फोन किया. बातचीत करते हुए डाले गए टेंडर…

Read More

रांची. रांची की चुटिया थाना पुलिस ने शहर में मोबाइल छिनैती करने वाले गिरोह के तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों में अभय सिंह और बिट्टू, राजा सिंह और अभिषेक पाठक शामिल हैं. तीनों अपराधी चुटिया के रहने वाले हैं. इनके पास से छिनैती के 18 मोबाइल फोन ब्रांड किये गए है. सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने रविवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि गत 28 सितंबर को चुटिया निवासी विक्रम कुमार के लिखित आवेदन के आधार पर थाने में मामला दर्ज किया गया था . दर्ज मामले में बताया गया था कि सिटी सेन्टर के पास से…

Read More

New Delhi.मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के वरिष्ठ नेता प्रकाश करात अगले साल अप्रैल में पार्टी का 24वां सम्मेलन होने तक अंतरिम व्यवस्था के तौर पर पार्टी के पोलित ब्यूरो और केंद्रीय समिति के समन्वयक होंगे. वाम दल ने रविवार को यह जानकारी दी. यह निर्णय माकपा महासचिव सीताराम येचुरी का 12 सितंबर को निधन हो जाने के मद्देनजर लिया गया है. माकपा ने कहा, ‘नयी दिल्ली में जारी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक में फैसला किया गया है कि कॉमरेड प्रकाश करात अप्रैल 2025 में मदुरै में 24वीं ‘पार्टी कांग्रेस’ (सम्मेलन) होने तक अंतरिम व्यवस्था के तौर…

Read More