Jamshedpur. टाटानगर रेलवे स्टेशन के डायरेक्टर एएल राव का रविवार को विदाई दी गयी. इसके पहले वे चक्रधरपुर में ऑपरेटिंग मैनेजर पद पर तैनात थे. चार माह तक टाटानगर स्टेशन प्रबंधक पद पर बने रहे. ए एल राव ने कहा टाटानगर रेलवे स्टेशन इतिहास बनते-बनते रह गया. प्रधानमंत्री का आगमन व वंदे भारत शुभारंभ मेरे लिए गौरव का क्षण था. लेकिन खराब मौसम के कारण प्रधानमंत्री का आगमन नहीं हो पाया. इस दौरान मुख्य रूप से रेल एरिया प्रबंधक अभिषेक सिंघल,उप स्टेशन अधीक्षक सुनील कुमार सिंह,एसएन सिंह, राकेश राय,आरपीएफ प्रभारी मदन मोहन, एवं अन्य रेलवे के पदाधिकारी मौजूद थे.
Author: News Desk
Dhanbad. आरपीएफ ने नेताजी एक्सप्रेस से 42 केन बीयर बरामद किया गया है. आरपीएफ ने प्रक्रिया पूरी कर जब्त बीयर उत्पाद विभाग के हवाले कर दिया. 28 सितंबर को कंट्रोल के माध्यम से आरपीएफ को सूचना मिली कि ट्रेन संख्या 12311 अप नेताजी एक्सप्रेस (कालका मेल) के कोच संख्या एस-6 में लावारिस बैग पड़ा है. एएसआइ एसबी सिंह व एएसआइ केके सिंह तथा जीआरपी एचसी पुनेन्दु उरांव ने ट्रेन के धनबाद स्टेशन पहुंचने पर जांच की. कोच के बाथरूम में एक लावारिस बैग था. इसमें बीयर के 43 केन थे. इसमें से एक टूटा हुआ था. बरामद बीयर की कीमत…
Dhanbad. धनबाद-बोकारो सड़क पर करकेंद नेहरू पार्क के पास रविवार की शाम करीब सात बजे दो गुटों में हुई झड़प में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया जाता है कि केंदुआडीह थाना क्षेत्र के कुसुंडा हाजरा बस्ती व करकेंद पार्क के सामने स्थित मुहल्ला के युवकों के बीच एक युवती के साथ चैट करने को लेकर विवाद हो गया. देखते ही देखते स्थिति इतनी बिगड़ गयी कि दोनों ओर से जमकर लात घुसे, डंडे चलने लगे. बीच सड़क पर करीब दोनों पक्षों के दो दर्जन युवक एक दूसरे पर खूब लात घुसे चलाये. इस दौरान वाहनों का…
Jajpur. ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन माझी ने रविवार को अपने पूर्ववर्ती नवीन पटनायक को आड़े हाथ लेते हुए आरोप लगाया कि राज्य में बीजू जनता दल (बीजद)के 24 वर्षों के शासन में तत्कालीन मुख्यमंत्री 16 साल तक जनता से दूर रहे. माझी जाजपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यता अभियान में हिस्सा लेने आए थे. उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली बीजद सरकार विकास प्रयासों के नाम पर बड़े पैमाने पर अनियमितताओं में संलिप्त थी. मुख्यमंत्री ने कहा,‘राज्य का विकास करने के बजाय, बीजद सरकार अपने हितों के लिए वोट बैंक बनाने में लगी रही.’ ओडिशा विधानसभा में नेता…
Begusarai.बिहार के बेगूसराय जिले के लाखो थाना क्षेत्र में कथित तौर पर देसी शराब बनाने में शामिल लोगों के समर्थकों द्वारा किये गए हमले में स्थानीय थानाध्यक्ष (एसएचओ) और एक उपनिरीक्षक (एसआई) समेत छह पुलिसकर्मी घायल हो गए. बेगूसराय पुलिस द्वारा रविवार को जारी एक बयान के अनुसार, यह घटना तब हुई जब लाखो पुलिस थाना के थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों की एक टीम शनिवार रात करीब 11 बजे बहादपुर मुसहरी टोला इलाके में कथित तौर पर देसी शराब बनाने में शामिल कुछ स्थानीय लोगों के घर पर छापा मारने गई थी. बयान के मुताबिक, ‘पुलिस कर्मी…
Ranchi.आदिवासी कवि, लेखिका और स्वतंत्र पत्रकार जसिंता केरकेट्टा ने बच्चों के साहित्य के लिए लिखी गई कविता संग्रह जिरहुल के लिए यूएस एड और रूम टू रीड इंडिया ट्रस्ट द्वारा संयुक्त रूप से दिए जाने वाले 2024 के “रूम टू रीड यंग ऑथर अवार्ड” को लेने से इनकार कर दिया है. जसिंता ने बताया कि अवॉर्ड उन्हें इकतारा ट्रस्ट के प्रकाशन छाप जुगनू प्रकाशन, भोपाल से प्रकाशित कविता संग्रह ‘जिरहुल’ के लिए दिया जानेवाला था. जसिंता ने कहा कि ऐसे समय में जब फिलिस्तीन में हजारों बच्चे मारे जा रहे हों, वह नहीं लेना चाहतीं यह अवॉर्ड. जसिंता ने कहा…
जमशेदपुर। 93.5 रेड एफएम द्वारा पूजा ऑन व्हील्स कार्यक्रम का रविवार को तीसरा दिन था। इस भव्य और शानदार इवेंट का आयोजन आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ ग्लोबल विलेज में किया गया। रेड एफएम की टीम पूरी तैयारी के साथ कार्यक्रम को संपन्न करने के लिए पहुंची थी। कार्यक्रम का प्रिंट मीडिया पार्टनर हिंदी दैनिक उदित वाणी था। कार्यक्रम में 1000 से ज्यादा महिलाओं और बच्चियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में कई दिलचस्प और मनोरंजक इवेंट आयोजित हुए। कॉलोनी वासियों ने डांसिंग और सिंगिंग के साथ बहुत मस्ती की। इवेंट में विजेता बनने के लिए गजब की…
जमशेदपुर, फेसबुक ग्रुप “जमशेदपुर मैत्रेय परिवार” ने आज दुर्गा पूजा के पूर्व 102 बच्चों को वस्त्र उपहार के साथ-साथ ढेर सारे उपहार में दिए। वस्त्र उपहार वितरण समारोह सोनारी स्थित आदर्श सेवा संस्थान परिसर में आयोजित किया गया।सभी 102 बच्चों को नए कपड़े ,जूते ,पठन सामग्री, ब्रश, पेस्ट, तेल, साबुन ,फल आदि उपहार में दिए गए। इस अवसर पर जमशेदपुर मैत्रेय परिवार के सदस्य तारक नायक ने आदर्श सेवा संस्थान में चलने वाले पालना घर में 20 बेबी कुर्सी भी उपहार स्वरूप दिया । वर्णाली चक्रवर्ती ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष गरीब एवं वंचित परिवार के बच्चों को…
भागलपुर. जिले के निबंधन कार्यालय के समीप अभिलेखागार से जमीन के कई महत्वपूर्ण दस्तावेज की चोरी हुई है. चोरों ने वेंटीलेटर में लगी ईटों को तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. मामले में संयुक्त अवर निबंधक ने जोगसर थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिककी दर्ज कराई है. उल्लेखनीय है कि महत्वपूर्ण दस्तावेज की सुरक्षा को लेकर अभिलेखागार में तीन होम गार्ड जवान की हमेशा तैनाती रहती है. इसके बावजूद भी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है. गायब दस्तावेज कई साल पुराना था. भूमि सर्वे के काम पर भी इसका असर पड़ सकता है. इस पूरे मामले…
रांची. पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) का कुख्यात अपराधी प्रकाश मिश्रा रांची रिनपास के कैदी वार्ड में रहकर खुलेआम मोबाइल का उपयोग कर रहा था. वह पिछले कुछ दिनों से जमशेदपुर के कारोबारी को रंगदारी के लिए धमकी दे रहा था. जमशेदपुर एसएसपी की सूचना पर रांची जिला प्रशासन की टीम ने रविवार की सुबह रिनपास के कैदी वार्ड में छापेमारी कर प्रकाश मिश्रा के पास से दो स्मार्टफोन, दो चार्जर, छोटा कैंची, शराब की बोतल, फोन बुक, आधार संबंधी कागजात बरामद किए गए. सामान जब्त करते हुए नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. बताया जा रहा है कि प्रकाश मिश्रा…
