Chaibasa. मंईयां सम्मान यात्रा शनिवार को पश्चिमी सिंहभूम पहुंची. यहां झींकपानी, मंझारी, मझगांव समेत जगह-जगह सभाएं हुईं. सभा को संबोधित करते हुए गाण्डेय की विधायक सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने कहा कि मंईया सम्मान योजना पूरे झारखंड में गूंज रही है. मंईयां सम्मान योजना से महिलाओं को सशक्तिकरण किया जा रहा है.उन्होंने भाजपा पर वार करते हुए कहा कि महिलाओं को मिल रही सम्मान को रोकने का प्रयास कर रही है. भाजपा जाति और धर्म के नाम पर लोगों को बांटने का प्रयास कर रही है. श्रीमती सोरेन ने कहा कि भाजपा के बहुरुपिए जनता को…
Author: News Desk
Seraikela. सरायकेला-खरसावां के अपर उपायुक्त जयबर्द्धन कुमार ने पदभार ग्रहण किया.उ न्होंने डीआरडीए निदेशक अजय कुमार तिर्की से पदभार ग्रहण किया. बैठक में कर्मचारियों के साथ बातचीत करते हुए कर्मचारियों से सार्वजनिक महत्व के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने का निर्देश दिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार जनहित मे कई कल्याणकारी योजनाए संचालित कर रही है. हमारी प्राथमिकता यह होनी चाहिए कि सभी योग्य लाभुकों को योजनाओं का लाभ मिले तथा योजनाओं को निश्चित समयावधी मे क्रियान्वयन किया जा सके, ताकि किसी भी लाभुक को अनावश्यक कार्यालय का चक्कर ना लगाना पड़े.
Chakradharpur चक्रधरपुर के पोड़ाहाट स्टेडियम में शनिवार को परिवर्तन सभा का आयोजन किया गया. पूर्व मुख्यमंत्री सह प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार बनेगी तो घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशियों को को झारखंड से बाहर खदेड़ेंगे. उन्होंने कहा कि झारखंड में आदिवासियों की स्थिति बिगड़ी है. उन्होंने कहा कि राज्य में अब पति-पत्नी शिकारी की तरह घूम रहे हैं और लोगों को लुभाने का कार्य कर रहे हैं. यदि वास्तव में महिला को लेकर इन्हें चिंता रहती तो पांच साल से मंईयां सम्मान योजना का लाभ देते, लेकिन अब जब सरकार खत्म…
Chandil. तिरुलडीह थाना परिसर में थाना प्रभारी अलम चंद महतो के अध्यक्षता में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में शांतिपूर्ण तरीके भाईचारा के साथ दुर्गा पूजा संपन्न कराए जाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई. इस दौरान थाना प्रभारी अलम चंद महतो ने शांतिपूर्ण और आपसी भाईचारे के साथ दुर्गा पूजा का त्योहार मनाने की अपील की. इस दौरान उपस्थिति लोगों को सरकार के दिशा-निर्देश की जानकारी भी दी गई. इस अवसर जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो,उप प्रमुख मोहम्मद एकराम व शांति समिति के सदस्य व कई जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.
Ghatshila. दुलुंग नदी में स्नान करते समय युवक डूब गया. कुमार माझी झाड़ग्राम के तीर्थ हाइस्कूल के कक्षा 10वीं का छात्र था. घटना शनिवार दोपहर की है. कुमार माझी अपने आठ दोस्तों के साथ चिलकीगड़ दुर्गा मंदिर घूमने गया था. वहां से लौटकर सभी दुलुंग नदी में नहाने गये. अचानक कुमार माझी गहरे पानी में चला गया. फिर कुछ देर बाद दिखाई नहीं दिया. आनन फानन में बाकी दोस्तों ने इस बारे में ग्रामीणों को सूचना दी. जब तक गांव के लोग वहां पहुंचते, तब तक वह डूब चुका था. घटना की सूचना कुछ ही देर में गांव में आग…
Jamshedpur. एग्रिको मैदान में झारखंड भाषा खतियान संघर्ष समिति-झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की ओर से रविवार को झारखंड स्वाभिमान यात्रा का आयोजन होगा. इसमें जेबीकेएसएस-जेएलकेएम के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो भी शामिल होंगे. यह यात्रा बारीडीह दुर्गा पूजा मैदान से एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान तक निकाली जायेगी. यह जानकारी जेबीकेएसएस-जेएलकेएम के पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष किशोरी हांसदा ने दी. उन्होंने बताया कि झारखंड स्वाभिमान यात्रा में करीब पांच हजार से अधिक पार्टी के कार्यकर्ता व आदिवासी-मूलवासी समाज के लोग होंगे. एग्रिको मैदान से आदिवासी-मूलवासी समाज के लोग आपसी एकता व अखंडता को बरकरार रखते हुए विरोधी ताकतों के खिलाफ उलगुलान का आगाज…
Jamshedpur भाजपा नेता शिव शंकर सिंह द्वारा शनिवार को बागुनहातु कालिंदी बस्ती स्थित कालिंदी कल्याण समिति बागुनहातु सी ब्लॉक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में बस्तीवासियों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें दवा भी निःशुल्क प्रदान की गयी. शिविर में डॉ जेबा आफरीन, डॉ दानिश जावेद, मनीष, शारिया नाज, रेनू देवी, एस अधिकारी व रियाज ने मरीजों की जांच की.
Jamshedpur. पूर्वी सिंहभूम के अपर उपायुक्त (एडीसी) विनय कुमार मिश्र (58) का शनिवार का हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया. एडीसी ने दो दिन पहले ही पूर्वी सिंहभूम जिला में अपर उपायुक्त के पद पर योगदान दिया था. इसके पूर्व वे गोड्डा में एडीएम लॉ एंड ऑर्डर के पद पर थे. उनके आकस्मिक निधन पर सभी सरकारी कार्यालयों में छुट्टी घोषित कर दी गयी. बुधवार को जमशेदपुर में योगदान देने के बाद वे शुक्रवार को रांची हरमू दीपा टोली स्थित आवास चले गये थे. परिवार के करीबियों ने कहा कि रात करीब ढाई बजे उन्हें सीने में काफी तेज…
Seraikela. सरायकेला न्यायालय परिसर व अनुमंडल व्यवहार न्यायालय चांडिल में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. लोक अदालत में मामलों के निष्पादन के लिए सरायकेला व चांडिल में कुल सात बेंच का गठन किया गया था, जिसमें कुल 5837 मामले निष्पादित किये गये. साथ ही 1.5 करोड़ रुपये सरकारी राजस्व की भी प्राप्ति हुई. निष्पादन होने योग्य मामलों में बैंक के मामले, एक्साइज एक्ट के मामले, बिजली विभाग के मामले, आपराधिक सुलहनीय तथा अन्य प्रकृति के मामले का निष्पादन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामाशंकर सिंह, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय बीरेश कुमार, मुख्य न्यायिक…
Ranipet..तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने शनिवार को यहां प्रमुख वाहन विनिर्माता कंपनी टाटा मोटर्स की एक नई विनिर्माण सुविधा की आधारशिला रखी. इस संयंत्र पर 9,000 करोड़ रुपये का निवेश होगा. इस परियोजना का भूमिपूजन समारोह चेन्नई से लगभग 115 किलोमीटर दूर इस जिले के पनपक्कम में आयोजित किया गया. इस सुविधा से 5,000 नए रोजगार सृजित होने की उम्मीद है. मुख्यमंत्री के अलावा, द्रमुक के वरिष्ठ मंत्री दुरई मुरुगन, टीआरबी राजा, मुख्य सचिव एन मुरुगनंदम और टाटा संस लिमिटेड के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने भूमिपूजन समारोह में भाग लिया. इस मौके पर स्टालिन ने टाटा मोटर्स की…
