Author: News Desk

Jamshedpur.टाटा स्टील की सामाजिक संस्था टाटा स्टील फाउंडेशन के कर्मचारियों को इस साल 20 फीसदी बोनस मिलेगा. शनिवार को इसको लेकर टाटा स्टील फाउंडेशन इम्प्लाइज यूनियन के साथ फाउंडेशन प्रबंधन के बीच बोनस समझौता पर हस्ताक्षर हुआ. कर्मचारियों को इस साल 20 फीसदी बोनस देने पर सहमति बनी, जिसके लाभांवित 70 कर्मचारी होंगे, जो सारे लोकेशन के होंगे. समझौता के तहत कर्मचारियों के बीच 28 लाख 51 हजार 835 रुपये वितरित किये जायेंगे और औसतन बोनस प्रति कर्मचारी को 43051 रुपये मिलेगी. बोनस समझौता पर प्रबंधन की ओर से टाटा स्टील फाउंडेशन के सीइओ सौरव रॉय, जनजातीय पहचान एवं शहरी…

Read More

Giridih . झारखंड के गिरिडीह जिले में प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के स्वयंभू जोनल कमांडर राम दयाल महतो ने शनिवार को आत्मसमर्पण कर दिया. उस पर 10 लाख रुपये का इनाम था. पुलिस ने एक बयान में यह जानकारी दी. इसमें कहा गया है कि राम दयाल महतो उर्फ बच्चन दा उर्फ नीलेश दा उर्फ अमर दा झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति से प्रभावित था और उसने राज्य पुलिस की “नई दिशा-एक नई पहल” पहल के तहत समाज की मुख्यधारा में शामिल होने का फैसला किया. गिरिडीह जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के पिपराडीह निवासी 70 वर्षीय…

Read More

Ranchi. नामकुम के नये अंचल अधिकारी राम प्रवेश कुमार ने शनिवार दोपहर कार्यालय का ताला तोड़ कर प्रभार ग्रहण कर लिया. यह घटना चर्चा का विषय बना हुआ है. साथ ही घटना का वीडियो भी वायरल है. घटना के बाबत नये सीओ ने कहा कि यहां से स्थानांतरित सीओ प्रभात भूषण ने दोपहर 2:00 बजे तक प्रभार देने की बात कही थी, लेकिन वे नहीं पहुंचे. ऐसे में दोपहर 2:30 बजे उन्होंने उपस्थित कर्मी को ताला तोड़ने का आदेश दे दिया. कर्मी ने पत्थर की सहायता से ताला तोड़ दिया, जिसके बाद राम प्रवेश कुमार ने सीओ का प्रभार ग्रहण…

Read More

Medninagar. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को कहा कि यदि झारखंड में भाजपा सत्ता में आई तो झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत सरकार के कार्यकाल के दौरान हुए कथित ‘पेपर लीक’ मामलों की जांच की जाएगी. भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ के तहत पलामू जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए चौहान ने दावा किया कि झामुमो नीत सरकार के शासनकाल में प्रश्नपत्र 17बार लीक हुए और बाद में इन परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया. चौहान ने कहा, ‘ झामुमो सरकार युवकों को ठग रही है. झारखंड में 17 बार प्रश्नपत्र लीक हुए और परीक्षाएं रद्द…

Read More

Ranchi. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा पर परोक्ष हमला करते हुए शनिवार को कहा कि जब ‘‘कुछ राज्य’’ बाढ़ की चपेट में हैं, तो उनके मुख्यमंत्री वोट के लिए यहां डेरा डाले हुए हैं. सोरेन ने यहां एक सरकारी समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ पर परोक्ष रूप से कटाक्ष करते हुए दावा किया कि चुनाव नजदीक आते ही झारखंड पर “गिद्ध” मंडराने लगे हैं . मुख्यमंत्री ने समारोह के दौरान लगभग 795 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का अनावरण किया. उन्होंने कहा, ‘हमारे विपक्ष के पास बहुत पैसा है. भले…

Read More

Jamshedpur. धातकीडीह मुखी बस्ती स्थित झंडा मैदान में शनिवार को श्री संकट मोचन मां समलेश्वरी समिति के बैनर तले नुआखाई जुहार भेंट सह रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ अतिथियों ने कुलदेवी मां समलेश्वरी की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया. पश्चिम ओडिशा से आये कलाकारों ने मां समलेश्वरी की आराधना मां गो मोर समलाई, मां- मां गो मोर इष्ट देवी आदि भजनों से कार्यक्रम का शुभारंभ किया. रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में पश्चिम ओडिशा समेत स्थानीय कलाकारों ने भी मंच को साझा किया. कलाकारों ने एक से बढ़कर एक पारंपरिक संबलपुरी गीत-संगीत की…

Read More

Jamshedpur. मानगो जवाहरनगर रोड नंबर 13 के पास शनिवार की देर शाम बेकाबू कार ने बाइक व राहगीर को टक्कर मार दी. इससे दो युवक घायल हो गये. टक्कर मारने के बाद चालक कार लेकर भागने लगा. इसके बाद लोगों ने पीछे से कार पर पत्थर से हमला कर दिया. इसके बाद कार को छोड़कर चालक समेत सवार युवक फरार हो गये. इस दौरान काफी हंगामा हुआ. घायलों को स्थानीय नर्सिग होम में इलाज कराया गया. सूचना मिलने पर मानगो थाना की पुलिस पहुंची. पुलिस कार थाना ले गयी. पुलिस के अनुसार घायलों द्वारा लिखित शिकायत नहीं की गयी है.…

Read More

Jamshedpur. टाटा स्टील यूआइएसएल को इंडियन इंस्टीट्यूशन ऑफ इंडस्ट्रियल इंजीनियर्स (आइआइआइइ), जमशेदपुर चैप्टर द्वारा आयोजित 66वें राष्ट्रीय सम्मेलन और 8वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में मान्यता मिली है. एक होटल में आयोजित इस कार्यक्रम का विषय था नवाचार और एआई सक्षम सतत विकास : औद्योगिक इंजीनियरों की उभरती भूमिकाएं. नवाचार और एआइ के लिए स्वर्ण, रजत और कांस्य श्रेणियों के तहत पुरस्कृत 18 परियोजनाओं में से, टाटा स्टील यूआइएसएल की परियोजना, इंफ्रास्ट्रक्चर और टाउन ओएंडएम के लिए ड्रोन को तीसरी सर्वश्रेष्ठ परियोजना के रूप में चुना गया. सपना जायसवाल और कौस्तुव बनर्जी द्वारा लिखित इस परियोजना में शहरी बुनियादी ढांचे के संचालन…

Read More

Ranchi.मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बारे अभद्र टिप्पणी और भाषा का प्रयोग करने के आरोप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के खिलाफ रांची जिला के तीन अलग- अलग थानों में शिकायत दर्ज की गयी है. सिकिदिरी थाना में टाटी ग्राम निवासी रामानंद बेदिया ने शिकायत दर्ज करायी है. इन्होंने पुलिस को बताया कि मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने की वजह से आदिवासी समाज के नाते वह भी अपमानित महसूस कर रहे हैं. रातू थाना में टीपू टोला निवासी बबलू मिंज ने शिकायत दर्ज करायी है. नगड़ी थाना में तीसरी शिकायत बालालौंग के पतरा टोली निवासी अंशुरानी एक्का के द्वारा…

Read More

Jamshedpur. स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि भाजपा ने डर कर हेमंत सोरेन को जेल भेजा. वहां से निकल कर वे बब्बर शेर बन गये. वहीं कल्पना सोरेन शेरनी. उन्होंने कहा कि विरोधियों ने कूट रचना कर प्रताड़ित व अपमानित करने की योजना बनायी थी, ताकि युवा सीएम के हाथ से झारखंड की बागडोर निकल जाये. क्योंकि हेमंत सोरेन विकास की लंबी लकीर खींच रहे हैं. मंत्री ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार में लोग चावल के लिए बिलखते रहे. जबकि युवा सीएम ने प्रदेश के युवाओं को खेल योजना, मरांग गोमके जयपाल…

Read More