Author: News Desk

Jamshedpur बिष्टुपुर स्थित चेंबर भवन में शनिवार को सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की 73वीं वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया. चेंबर के महासचिव मानव केडिया ने वार्षिक रिपोर्ट आमसभा में रखी और वर्षभर के कार्यों का विवरण देते हुए कहा कि पिछले एक वर्ष के दौरान लगभग 90 कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने कहा कि उच्च शिक्षा, उच्च चिकित्सा सुविधा, सार्वजनिक व सरकारी क्षेत्र की बड़ी कंपनियों को जमशेदपुर में कैसे स्थापित कराया जाये, इसे लेकर फोकस प्लान किया जा रहा है. उपाध्यक्ष अनिल मोदी ने कहा कि महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने…

Read More

Ranchi. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शनिवार को घोषणा की कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) और जनता दल (यूनाइटेड) के साथ मिलकर लड़ेगी. भाजपा के झारखंड चुनाव के सह-प्रभारी शर्मा ने कहा कि सहयोगी दलों के बीच सीट बंटवारे का समझौता अंतिम चरण में है. उन्होंने रांची में पत्रकारों से कहा, ‘भाजपा, आजसू और जदयू के साथ मिलकर झारखंड चुनाव लड़ेगी. सहयोगियों के साथ 99 प्रतिशत सीट पर सहमति बन गई है. बाकी की एक या दो सीट के लिए बातचीत…

Read More

Chakardharpur. आसनतलिया स्कूल के समीप एनएच-75 (ई) सड़क पर दो बाइक की टक्कर में बनमाली प्रधान की मौत हो गयी. वहीं, तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये. सिमिदिरी पंचायत के बनालता गांव निवासी बनमाली प्रधान बाइक से लागो बोदरा के साथ चक्रधरपुर आए थे. चक्रधरपुर में काम निपटाने के बाद बनालता अपने घर जा रहे थे. इसी दौरान आसनतलिया स्कूल के समीप दूसरी बाइक से टक्कर हो गई. इसमें चारों गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये. इसके बाद चारों घायलों को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल लाया गया. जांच के बाद डाक्टरों ने बनमाली प्रधान को मृत घोषित कर…

Read More

Balia. उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बैरिया इलाके में शनिवार को रेल की पटरी पर रखा गया एक पत्थर ट्रेन के इंजन से टकरा गया. हालांकि, इससे किसी तरह की क्षति नहीं हुई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उत्तर प्रदेश में रेल पटरियों पर गैस सिलेंडर, खंभा आदि पाये जाने के मामलों के बीच शनिवार को घटी इस घटना से सनसनी फैल गयी. पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि शनिवार को वाराणसी-बलिया-छपरा रेल प्रखंड पर पूर्वाह्न 10:25 बजे बकुलहा-मांझी रेलवे स्टेशन के बीच किमी-18/10 पर रेल पटरी पर पत्थर मिला. उन्होंने बताया कि लखनऊ से…

Read More

Jamshedpur त्योहारी सीजन में सभी रुटों की नियमित ट्रेनों में भीड़ बढ़ जाती है. ट्रेनों के भीड़ को नियंत्रित करने के लिये दक्षिण पूर्व रेलवे ने टाटानगर से गोरखपुर के बीच 05012 व 05011 गोरखपुर-टाटा-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. यह ट्रेन दो -दो फेरों के लिये चलेगी. जिससे त्योहार के दौरान यात्रियों को टाटा से गोरखपुर आवागमन करने में काफी सहूलियत होगी. यह ट्रेन 17 व 19 अक्तूबर को गोरखपुर से शाम 7 बजे खुलेगी. जबकि 18 व 20 अक्तूबर को टाटानगर से दोपहर 2 बजे खुलेगी. ट्रेन का ठहराव पुरुलिया, जोयचंदी पहाड़, आसनसोल, झाझा, बरौनी, समस्तीपुर,…

Read More

Chennai. तमिलनाडु के होसुर में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड की इलेक्ट्रॉनिक उपकरण फैक्टरी के रासायनिक पदार्थों के गोदाम मे शनिवार तड़के आग लग गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि आग लगने की इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. होसुर और आसपास के जिलों से दमकल की सात गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गई हैं. घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. होसुर के वरिष्ठ अग्निशमन एवं बचाव सेवा अधिकारी ने बताया, आग लगने की यह घटना सुबह करीब छह बजे परिसर में स्थित एक रसायन गोदाम में हुई. दमकल की सात गाड़ियों…

Read More

Jamshedpur. स्वास्थ्य एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री सह बन्ना गुप्ता ने सोनारी स्थित दोमुहानी संगम घाट में बनने वाले द्वार के अंतिम चरण के कार्य का शनिवार को निरीक्षण किया. मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि स्वर्णरेखा दोमुहानी संगम घाट में बनने वाले द्वार का उद्घाटन स्वर्णरेखा आरती के माध्यम से विधिवत पूजा अर्चना के साथ किया जायेगा. मंत्री बन्ना गुप्ता के प्रयास से दोमुहानी का सौंदर्यकरण तेजी से हो रहा हैं, इसमें सीढ़ी निर्माण का कार्य संपन्न हो गया हैं, मुख्य द्वार में भगवान आदियोगी शिवजी का भव्य एवं मनमोहक प्रतिमा स्थापित की गयी, जो शहरवासियों के लिए आकर्षण का…

Read More

Jamshedpur. टाटा मोटर्स में रविवार 29 सितंबर को कामकाज होगा. ड्यूटी के बदले कर्मचारियों को एक अक्तूबर को अवकाश दिया गया है. 30 सितंबर को कंपनी प्रबंधन ने एक दिन का ब्लॉक क्लोजर लिया है, लेकिन एसेंबली लाइन 1, लाइन 2 में कामकाज होगा. कर्मचारियों का सामान्य कार्य दिवस होगा. 2 अक्तूबर गांधी जयंती पर प्रबंधन ने सवैतनिक अवकाश (पेड होलीडे) का सर्कुलर रवींद्र कुलकर्णी के आदेश से शनिवार को जारी किया गया है. ब्लॉक क्लोजर के दौरान सेंट्रल ट्रांसपोर्ट की बसें कर्मचारियों के चलेगी. कर्मचारी सामान्य दिनों की तरह बसों से आयेंगे. सर्कुलर के तहत 31 जुलाई 2017 के…

Read More

Jamshedpur.गोलमुरी में टीनप्लेट के पास बाइक और कार में सीधी टक्कर हो गयी. इस हादसे में बाइक सवार किशोरी नितिका कुमारी (16) की मौत हो गयी. बाइक चालक शुभम मुखी (21) गंभीर रूप से जख्मी हो गया. पुलिस ने नितिका के शव को अपने कब्जे में लेकर टीएमएच के शीतगृह में रख दिया है. नितिका गोलमुरी के ओल्ड केबल टाउन के टैगोर रोड की रहने वाली है. घटना शनिवार की शाम करीब पांच बजे की है. पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है. नितिका और शुभम दोनों दोस्त थे. शनिवार को वे दोनों टिनप्लेट की ओर से गोलमुरी बाजार…

Read More

Jamshedpur. झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस डॉ एसएन पाठक की अदालत ने झारखंड डिप्लोमा स्तर (जूनियर इंजीनियर) संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 में नियुक्ति को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई की. इस दाैरान अदालत ने प्रार्थी व प्रतिवादी का पक्ष सुना. इसके बाद अदालत ने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) को प्रार्थियों के लिए सिविल इंजीनियरिंग के आरक्षित वर्ग का 13 सीट सुरक्षित रखने का आदेश दिया. मामले की अगली सुनवाई 28 नवंबर को होगी. इससे पूर्व प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता अमृतांश वत्स ने अदालत को बताया कि सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन के बाद हमारा रिजल्ट आयोग ने नहीं निकाला. बाद में अन्य अभ्यर्थियों…

Read More