Ranchi. झारखंड कैबिनेट ने शुक्रवार को बड़ा फैसला लिया है. कुल 49 प्रस्तावों पर मुहर लगायी गयी. वहीं मध्याह्न भोजन योजना के तहत कार्यरत रसोइयां सह सहायिका और कृषक मित्रों को दिया जानेवाला मानदेय दोगुना करने का फैसला लिया. रांची में 500 बेड का नया मेडिकल कॉलेज व अस्पताल निर्माण की योजना को मंजूरी दी. साहिबगंज में डोमेस्टिक एयरपोर्ट व एयर कार्गो हब निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण के प्रस्ताव को स्वीकृति दी. कैबिनेट सचिव वंदना डाडेल ने बताया कि शुक्रवार को हुई बैठक में कुल 49 प्रस्तावों पर मंत्रिपरिषद ने सहमति जतायी. कैबिनेट ने मध्याह्न भोजन योजना के तहत…
Author: News Desk
Ghatsila. बड़ाजुड़ी के प्रणवानंद विद्या मंदिर के प्राचार्य राम किशोर मुर्मू पर स्कूल परिसर में छात्रा के साथ गलत हरकत के विरोध में दूसरे दिन शुक्रवार को भी ग्रामीणों ने सड़क जाम रखा. शिक्षक पर कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी जतायी. सड़क जाम की सूचना पर एसडीओ सुनील चंद्रा, एसडीपीओ अजीत कुमार कुजूर पहुंचे. उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठक की. पदाधिकारियों ने कहा कि पुलिस जांच कर रही है. जल्द दोषी पर कानूनी कार्रवाई होगी. इसके बाद सड़क जाम हटाया गया. स्कूल के सहायक शिक्षक जीत राय टुडू और शिबू चरण महतो ने एसडीओ से शिकायत की. उन्होंने कहा कि…
Ghatsila. घाटशिला प्रखंड सभागार में शुक्रवार को पंचायत समिति सदस्यों की विभागीय बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता उप प्रमुख गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने की. बैठक में जिन विभागोंं के पदाधिकारी और कर्मचारी शामिल नहीं हुए, उन विभागों को बीडीओ के माध्यम से शो-कॉज करने की मांग की गयी. उप प्रमुख ने बताया कि बीडीओ से बाल विकास परियोजना, आरइओ, लघु सिंचाई विभाग, भवन निर्माण विभाग, श्रम परिवर्तन, मनरेगा और उद्योग विभाग के पदाधिकारी और कर्मचारी शामिल नहीं हुए. उप प्रमुख ने बताया कि बैठक में घाटशिला थाना प्रभारी, मऊभंडार ओपी प्रभारी और गालूडीह थाना प्रभारी को आमंत्रित किया गया था. उन्होंने…
Jamshedpur. रेलवे प्रशासन ने टाटानगर स्टेशन पर साउथ बिहार एक्सप्रेस और वंदे भारत ट्रेनों को कुछ दिनों के लिए रद्द कर दिया है. यह बदलाव 25 से 29 सितंबर तक लागू रहेगा. 27 सितंबर तक साउथ बिहार एक्सप्रेस टाटानगर नहीं आयी, जिसकी वजह से यात्रियों को कांड्रा स्टेशन से अपनी यात्रा शुरू करनी पड़ी. यात्रियों को आरा और दुर्ग से ट्रेन पकड़ने के लिए 18 किलोमीटर दूर कांड्रा स्टेशन जाना पड़ा. हालांकि, रेलवे की ओर से बस का इंतजाम कराया गया था. दूसरी ओर, टाटानगर-ब्रह्मपुर और हावड़ा-राउरकेला वंदे भारत ट्रेनें भी 25 से 29 सितंबर तक अप-डाउन में रद्द कर…
Jamshedpur.टाटा ब्लू स्कोप में शुक्रवार को बोनस समझौता हो गया. समझौते के तहत इस साल कर्मचारियों को 19.81 प्रतिशत बोनस मिलेगा. टाटा ब्लू स्कोप कंपनी में 102 कर्मचारी हैं. इनके बीच 61 लाख 71 हजार 591 रुपये का बोनस बांटा जायेगा. कर्मचारियों को न्यूनतम 35,167 रुपये, अधिकतम 81,606 रुपये और औसतन 5560 रुपये मिलेंगे. बोनस की राशि कर्मचारियों के बैंक एकाउंट में वेतन के साथ भेजी जायेगी. बोनस फॉमूले के तहत कर्मचारियों को प्रोडक्टिविटी मद में 24 लाख 25 हजार 114, एमसीएल कैपेसिटी यूटिलाइजेशन मद में 9 लाख 34 हजार 676, सीसीएल कैपेसिटी यूटिलाइजेशन मंद में 9 लाख 34 हजार…
Jamshedpur. परसुडीह के कोचाकुल्ही बस्ती की महिलाएं कांग्रेस पार्टी के जिला महासचिव भरत सिंह के नेतृत्व में जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय पहुंची. महिलाओं ने बीडीओ सुधा वर्मा से शिकायत किया कि उन्होंने मुख्यमंत्री मंईयां योजना का फॉर्म भर दिया है. बावजूद इसके अब तक सम्मान राशि नहीं मिली है. इसपर नाराजगी जाहिर किया. महिलाओं ने बीडीओ को एक मांग पत्र भी सौंपा. कांग्रेस जिला महासचिव भरत सिंह ने बताया कि महिलाओं ने आंगनबाड़ी सेविका व मुखिया को अपना फॉर्म जमा कर दिया है. फॉर्म को जमा करने के बाद उन्हें रसीद भी नहीं दिया गया है. जिसकी वजह से उन्हें पता…
Bhuneshwar. ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शुक्रवार को अतीत की एक घटना का जिक्र किया जब एक पुलिस निरीक्षक ने उन्हें थाने से ‘बाहर निकल जाने’को कहा था. माझी ने यहां लोक सेवा भवन में दो दिवसीय कलेक्टर सम्मेलन का उद्घाटन करने के बाद यह टिप्पणी की. मुख्यमंत्री बनने से बमुश्किल एक महीने पहले हुए घटनाक्रम की चर्चा करते हुए माझी ने कहा कि क्योंझर निर्वाचन क्षेत्र में रायसुआन और गोपीनाथपुर पंचायत के निवासियों ने दो मई को राष्ट्रीय राजमार्ग-20 को अवरुद्ध कर पेयजल संकट को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था और उस समय ओडिशा में चुनाव जारी…
Jamshedpur. पेंशन स्कीम इपीएस 95 की त्रुटियों और उसकी राशि दिलाने की मांग को लेकर मजदूर यूनियनों ने जमशेदपुर के क्षेत्रीय इपीएफओ ऑफिस पर प्रदर्शन किया. इपीएस 95 नेशनल एगिटेशन कमेटी के संयोजक और जुस्को श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय के नेतृत्व में यह प्रदर्शन किया गया. बताया कि न्यूनतम पेंशन की राशि को एक हजार रुपये से बढ़ाकर 7500 रुपये महीने कर दिया जाये और उस पर महंगाई भत्ता दिया जाये. पति पत्नी को मुफ्त चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाये. सभी पेंशनरों को सामान रूप से हायर पेंशन का लाभ दिाय जाये. इपीएस 95 के वंचित पेंशनरों को…
New Delhi.. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल सुरक्षा के मद्देनजर चिंताओं को दूर करते हुए कहा कि स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली ‘कवच’ को लागू करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है. इसके साथ ही पटरियों और संकेतकों की गुणवत्ता की सख्ती से जांच भी की जा रही है. मंत्री ने बताया कि अल्ट्रासाउंड जांच से लेकर कोहरे से सुरक्षा वाले उपकरणों की स्थापना तक पूरे रेल नेटवर्क में नवीनतम प्रौद्योगिकी उपकरणों और उपायों का इस्तेमाल किया जा रहा है जबकि कवच प्रणाली के लिए चालकों और अन्य कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण भी दिया जा रहा…
New Delhi. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘एकाधिकार मॉडल’ ने नौकरियां छीन लीं तथा सूक्ष्म , लघु एवं मध्यम उपक्रमों (एमएसएमई) को तबाह कर दिया है. राहुल ने पिछले दिनों जम्मू-कश्मीर में स्टार्टअप उद्यमियों से मुलाकात की थी और आज इसका वीडियो ‘ एक्स ’ पर साझा किया. राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया,‘जम्मू – कश्मीर के एक युवा स्टार्टअप मालिक की आंखों में निराशा भारत के अधिकांश उद्यमियों और छोटे व्यवसाय मालिकों के संघर्ष को दर्शाती है. मोदी जी के एकाधिकार मॉडल ने नौकरियां छीन ली हैं,…
