Author: News Desk

Jamshedpur. अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 25 अगस्त (रविवार) को साइक्लोथॉन 4.0 का आयोजन किया जा रहा है. इसका आयोजन देश भर में 851 से अधिक शाखाओं में एक ही दिन और एक ही समय पर होगा. जमशेदपुर शहर में इसका आयोजन मारवाड़ी युवा मंच जमशेदपुर शाखा, टाटानगर अचीवर्स शाखा और अग्रवाल युवा मंच जमशेदपुर द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है. सर दोरबाजी पार्क के पास से रविवार सुबह सात बजे साइक्लोथॉन 4.0 का शुभारंभ होगा. आयोजन को लेकर गुरुवार को सिंहभूम चेम्बर भवन में मैराथन के पोस्टर का भव्य अनावरण…

Read More

Jamshedpur. जिले के किसान एक रुपये टोकन मनी जमा करके बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ ले सकते हैं. इसके लिए 31 अगस्त तक पंजीकरण कृषि अथवा सहकारिता विभाग में करा सकते हैं. किसानों को अगहनी धान के फसल की क्षतिपूर्ति राशि के रुप में प्रति हेक्टेयर 87087 रुपये और भदई मकई के लिए 72023 रुपये प्रति हेक्टेयर मिलेंगे. इस संबंध में जागरूकता के लिए गुरुवार को एक जागरूकता रथ जिला समाहरणालय मुख्यालय से रवाना किया गया. उपायुक्त अन्नय मित्तल ने हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया. मौके पर परियोजना निदेशक आईटीडीए दीपांकर चौधरी, जिला सहकारिता पदाधिकारी आशा…

Read More

Chaibasa.दिल्ली से लौटने के बाद मंत्री चंपाई सोरेन सक्रिय हो गये हैं. उनकी बढ़ी हुई सक्रियता कोल्हान की राजनीति को गरमा रही है. कोल्हान दौरे के क्रम में गुरुवार को चाईबासा पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने यहां परिसदन में कहा कि जल्दी ही अपने राजनीतिक जीवन का नया अध्याय शुरू करेंगे. इसके लिए उन्हें अच्छे साथी का इंतजार है. अच्छे साथी जुड भी रहे हैं. विधानसभा चुनाव से पहले अच्छे साथी मिल गये, तो दोस्ती कर लेंगे. नये दोस्त का नाम पूछने पर उन्होंने हफ्तेभर में नये साथी का नाम बताने की बात कही. छोड़ दिया सन्यास का इरादा…

Read More

Jamshedpur. सोनारी एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद लापता हुए विमान और पायलट की तलाश में डैम में घुसी एनडीआरएफ और स्थानीय तैराकों की टीम ट्रेनी पायलट सुब्रोदीप दत्ता की लाश को लेकर वापस लौट आई. टीम को वापस लौटती देख ट्रेनी पायलट की मां शुभ्रा देवी चांडिल के अनुमंडल पदाधिकारी शुभ्रा रानी से बेटे की जानकारी लेने लगीं. एसडीएम ने उन्हें समझाने का प्रयास किया. बेटे के वियोग में एसडीएम से लिपट कर फफक-फफक कर रोने लगीं. इस दौरान समूचा डैम परिसर का माहौल गमगीन हो गया. बेटे की लाश देखने की जिद करने लगीं. बाद में एंबुलेंस में…

Read More

Patna. बिहार के पूर्व मंत्री श्याम रजक ने गुरुवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से इस्तीफा देते हुए धोखा दिये जाने का आरोप लगाया. रजक ने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद को संबोधित एक संक्षिप्त पत्र जारी किया है जिसमें उन्होंने घोषणा की कि वह पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के पद के साथ-साथ दल की प्राथमिक सदस्यता से भी त्यागपत्र दे रहे हैं. रजक ने राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रसाद को संबोधित अपने पत्र में लिखा है, मैं शतरंज का शौकीन नहीं था, इसलिए धोखा खा गया. आप मोहरे चल रहे थे, मैं रिश्तेदारी निभा रहा था.

Read More

New Delhi.सुप्रीम कोर्ट ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक परास्नातक महिला प्रशिक्षु चिकित्सक से बलात्कार और उसकी हत्या घटना के विरोध में प्रदर्शन कर रहे चिकित्सकों से गुरुवार को काम पर लौटने को कहा और उन्हें आश्वासन दिया कि उनके काम पर लौटने के बाद उनके खिलाफ कोई प्रतिकूल कार्रवाई नहीं की जाएगी. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) नागपुर के रेजिडेंट चिकित्सकों के वकील ने प्रधान न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति जे.बी. पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ से कहा कि चिकित्सक से बलात्कार एवं उसकी हत्या की घटना के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए चिकित्सकों को…

Read More

New Delhi. केंद्र सरकार आयुष्मान भारत योजना को बृहद बनाने की तैयारी में है. इसके तहत बीमा कवर को दोगुना करके 10 लाख रुपये और महिलाओं के लिए 15 लाख रुपये तक बढ़ाने की योजना है. साथ ही, इस योजना में लाभार्थियों की संख्या को 55 करोड़ से बढ़ाकर 100 करोड़ करने और निजी अस्पतालों के 4 लाख बिस्तरों को जोड़ने की तैयारी की जा रही है. सचिवों के समूह ने इस योजना पर अपनी रिपोर्ट पेश कर दी है. इसमें अगले पांच वर्षों के लिए लक्ष्य तय करने और उनकी प्राप्ति के लिए समयसीमा निर्धारित करने का काम दिया…

Read More

Brahmpur. ओडिशा के गंजाम जिले में गुरुवार सुबह एक बस से टकराने के बाद एक टैंकर सड़क किनारे बनी चाय की दुकान पर पलट गया जिससे चार लोगों की मौत हो गई और 13 व्यक्ति घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना हिंजिली के पास समरझोला में राष्ट्रीय राजमार्ग 59 पर हुई. उसने बताया कि बस भवानीपटना से ब्रह्मपुर की ओर जा रही थी जबकि टैंकर अस्का की ओर जा रहा था. पुलिस ने बताया कि बस में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि चाय की दुकान पर बैठे अन्य तीन…

Read More

jamshedpur. जमशेदपुर में हर दिन की तरह एक बार फिर गुरुवार सुबह मानगो भीषण जाम में फंस गया. घंटों गाड़ियां रेगती रहीं. लोग जाम में फंसे रहे, परेशान रहे. लोग ट्रैफिक पुलिस-प्रशासन को कोसते रहे. अंत में गाड़ी बंद कर बैठ गए… सुबह 10.30 बजे से लगभग 12.30 बजे तक जाम की स्थिति बनी रही. यह जाम डिमना रोड, मानगो गोलचक्कर, मानगो पुल, ओल्ड पुरुलिया रोड, बस स्टैंड गोलचक्कर, पुराना कोर्ट रोड, बस स्टैंड रोड तक रहा. लंबा जाम होने की वजह से कई लोग वाहन बंद कर बैठ गये. मानगो पुल पर लगनेवाले जाम की वजह से लोगों को…

Read More

Bahragora.बहरागोड़ा के नये थाना प्रभारी ईश्वर दयाल मुंडा ने गुरुवार को बहरागोड़ा थाना में योगदान दे दिया. पुलिस अधिकारी व जवानों ने यहां उनका स्वागत किया. उन्होंने कहा कि सभी एकजुट होकर बेहतर काम करेंगे. शांतिपूर्ण व्यवस्था को कायम रखना एकमात्र उद्देश्य है. पुलिस और पब्लिक के बीच बेहतर समन्वय बनाकर काम करेंगे. आप सभी अपनी समस्या से अवगत करायें, जितना संभव होगा समाधान का प्रयास करेंगे. जानकारी हो कि जमशेदपुर एसएसपी के निर्देश पर वर्तमान थाना प्रभारी विकास कुमार शर्मा को पुलिस लाइन भेज दिया गया है.

Read More