Giridih. सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी विधायक कल्पना सोरेन ने कहा कि पूर्व सीएम चंपाई सोरेन पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं. उन्होंने अपने मन की बातें लिखी हैं. इस पर वह कुछ नहीं कहना चाहती हैं. हालांकि, उन्होंने कहा कि उन्हें झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष व कार्यकारी अध्यक्ष के समक्ष अपनी बातों को जरूर रखना चाहिए. उक्त बातें उन्होंने गुरुवार को गिरिडीह परिसदन में चंपाई सोरेन से संबंधित पूछे गये सवालों के जवाब में कही. उन्होंने कहा कि हमलोग झामुमो के सिपाही हैं. झामुमो की पहचान अलग है. कल्पना ने कहा कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि माताओं और…
Author: News Desk
Jamshedpur. श्वेता आर्या एक सितंबर से कमिंस इंडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के रूप में कामकाज संभालेगी. कमिंस इंडिया के निदेशक मंडल ने श्वेता आर्या को अतिरिक्त निदेशक सह प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त किया है. वह टाटा कमिंस के प्रबंध निदेशक अश्वथ राम का स्थान लेंगी. जो 31 अगस्त, 2024 को कंपनी से सेवानिवृत्त हो रहे है. श्वेता कमिंस इंडिया लिमिटेड के लिए पावर सिस्टम का बिजनेस संभाल रही हैं. प्रबंध निदेशक के रूप में अपनी नियुक्ति के बाद भी आगे वह कामकाज देखेगी. कमिंस इंडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अश्वथ राम ने कहा कि “मुझे कमिंस इंडिया…
Jamshedpur. झारखंड विधानसभा की पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति का दल गुरुवार को सभापति समीर कुमार मोहंती के नेतृत्व में पूर्वी सिंहभूम जिला पहुंचा. यहां स्थानीय सर्किट हाउस में सभी विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में सभापति समीर कुमार मोहंती ने कहा कि विभिन्न क्षेत्र में माइनिंग, क्रसर तथा उद्योग आदि से खेती को नुकसान ना हो, खासकर प्रदूषण कंट्रोल को लेकर यह अधिकारी सुनिश्चित करें. अवैध रूप से बालू-गिट्टी की गाड़ियों पर रोकथाम के लिए छापेमारी लगातार की जाये. आयरन ओर समेत अन्य गाड़ियों की ऊपर तिरपाल लगाकर ही गाड़ी चलाया जाये. एनएच 33 में जितने…
Jamshedpur. एसएसपी किशोर कौशल ने बुधवार की देर शाम जिला के पांच थाना प्रभारी का फेरबदल किया है. जिसके तहत कोर्ट टीओपी में पदस्थापित अशोक कुमार को गोविंदपुर थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है. जबकि उलीडीह थाना के जेएसआइ मनोरंजन कुमार को बोड़ाम थाना प्रभारी बनाया है. इसके अलावा उलीडीह थाना के जेएसआइ ईश्वर दयाल मुंडा को बहरागोड़ा,एससी-एसटी थाना में पदस्थापित सन्नी टोप्पो को गुड़ाबांदा और गालूडीह थाना में पदस्थापित पंकज कुमार को मऊभंडार ओपी प्रभारी बनाया है. एसएसपी के निर्देश के बाद गुरुवार को सभी ने थाना का प्रभार ले लिया है. मालूम हो कि गोविंदपुर थाना प्रकाश रजक…
भाजपा ओबीसी मोर्चा ने खोला मोर्चा, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष ने सांसद तक पहुंचायी शिकायत Jamshedpur. सांसद विद्युत वरण महतो के प्रतिनिधि संजीव कुमार के खिलाफ भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष ललन यादव के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों ने मोर्चा खोल दिया है. सांसद से उनके बिष्टुपुर स्थित कार्यालय में गुरुवार को मुलाकात कर कहा कि संजीव कुमार को तीसरी बार सांसद प्रतिनिधि नहीं बनाया जाये. संजीव पर आरोप लगाया कि वे कुछ व्यक्तियों को छोड़कर किसी अन्य का कोई काम नहीं करते हैं. इस संबंध में उन्होंने सांसद को एक लिखित ज्ञापन भी सौंपा. ज्ञापन सौंपने वालों में सुंदरनगर…
Jamshedpur. कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) माकपा की जमशेदपुर नगर इकाई ने गुरुवार को धालभूम अनुमंडल कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के बाद एसडीओ के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा. इसमें केंद्रीय बजट, महंगाई, बेरोजगारी एवं स्थानीय जन मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया गया. जिला सचिव जेपी सिंह ने कहा कि राज्य विस्थापन आयोग का गठन नहीं किया जाने, स्थानीयता व नियोजन नीति के तहत युवाओं को रोजगार देने में विफलता, पेसा की नियमावली लागू नहीं करने और ग्रामसभाओं को दरकिनार किये जाने, सीएनटी एक्ट का उल्लंघन कर जल-जंगल-जमीन और खनिज की लूट चल रही है. मौके पर जेपी सिंह,…
Jamshedpur. धातकीडीह मेडिकल बस्ती निवासी सह केंद्रीय मुखी समाज मूलनिवासी के उपाध्यक्ष लखींद्र करुवा को पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस अनुसूचित विभाग का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है. कांग्रेस अनुसूचित विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन राजेश लिलोटिया ने दिल्ली कार्यालय से एक मनोनयन पत्र जारी किया है. इसमें प्रदेश कमेटी के पदाधिकारियों व विभिन्न जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की गयी है. लखींद्र ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेवारी उन्हें सौंपी है, उन पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा व पार्टी को मजबूत करने का काम करूंगा.उन्होंने अपने मनोनयन पर राष्ट्रीय चेयरमैन राजेश लिलोटिया, झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का आभार व्यक्त…
Jamshedpur. जमशेदपुर की सुरक्षा व्यवस्था को और भी मजबूत बनाने को लेकर धालभूम एसडीओ पारुल सिंह ने एक नया आदेश जारी किया है. अब सभी प्रकार के प्रतिष्ठानों में अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरा लगाना होगा. साथ ही जिन प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरा लगा है, उसे पूरी तरह से अपडेट करना होगा. एसडीओ ने इस कार्य को करने के लिए सभी प्रतिष्ठानों के मालिकों को 60 दिन का समय दिया है. एसडीओ पारुल सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरा लगाने का मुख्य उद्देश्य शहर में होने वाली किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखना है. उन्होंने बताया कि…
Jamshedpur. आदिवासी स्वशासन व्यवस्था के प्रमुखों का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को पारंपरिक स्वशासन ग्राम प्रधान समिति चांदपुर पोटका के बैनर तले उपायुक्त से मिला व मांग पत्र सौंपा. ज्ञापन में स्वशासन व्यवस्था के प्रमुखों को अविलंब सूचीबद्ध किया जाये और उन्हें सरकार की ओर से दी जा रही सम्मान राशि देने सुनिश्चित की जाये. समिति के उत्तम कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में माझी बाबा, नायके, घटवाल, जोग माझी, कुड़ाम नायके, डाकुवा, नाया, दिउरी, पारानिक आदि स्वशासन व्यवस्था को चलाने वाले प्रमुख हैं.
Jamshedpur. टाटा स्टील के फील्ड मैकेनिकल मेंटेनेंस के मैनपावर को नये सरे से तय किया जा रहा है. दस साल पहले गठन के वक्त इसका मैनपावर 502 तय था, लेकिन अब मैनेजमेंट के दबाव में यूनियन ने मैनपावर को नये सिरे से चिन्हित किया है. इसके तहत गुरुवार को लंबी बैठक हुई. बैठक में तय किया गया कि यहां का अब मैनपावर आधा कर दिया जाये. इसके बाद 249 तय किया गया. अभी इस विभाग में कुल कर्मचारी 327 कार्यरत हैं. ऐसे में जितने कर्मचारी इसमें सरप्लस होंगे, उनको टाटा स्टील टेक्निकल सर्विसेज में भेजा जा सकता है. गुरुवार को…
