Author: News Desk

Chakardharpur.डीआरएम सभागार में शुक्रवार को चक्रधरपुर रेल मंडल के अधिकारियों के साथ दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के मंडल रनिंग ब्रांच की स्थायी वार्ता तंत्र (पीएनएम) की बैठक हुई. वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (परिचालन) चंद्रशेखर ने इसकी अध्यक्षता की. मेंस यूनियन के मंडल संयोजक एमके सिंह ने कहा कि सभी 18 मुद्दों पर सहमति बनी है. इससे 1100 रनिंग स्टाफ को फायदा होगा.0 इन मुद्दों पर बनी सहमति रनिंग रूम में परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता सुधरेगी. रनिंग रुम व क्रू लॉबी में लॉकर की व्यवस्था की जायेगी. रनिंग स्टाफ लॉकर में अपना पर्स, मोबाइल व अन्य मूल्यवान वस्तु…

Read More

बस का नंबर UP FT 7623 है, यह नेपाल के पोखरा से काठमांडू जा रही थी Pokhra. नेपाल से बड़े हादसे की खबर सामने आई है. 40  से ज्यादा भारतीय लोगों को लेकर जा रही एक बस नदी में गिर गयी. इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गयी. वहीं,  29 लोगों को बचाया गया है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रवींद्र रेग्मी ने कहा कि बाकी यात्रियों के लिए रेस्क्यू जारी है. बचाए गए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है. यात्रियों की पहचान अभी तक सामने नहीं आई है.  कुछ लोग अभी बोल नहीं पा रहे…

Read More

जमशेदपुर। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन द्वारा पिछले दिनो सार्वजनिक मंच पर अपने दिल का दर्द पत्र के माध्यम से बयां किया गया. जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता द्वारा चंपाई सोरेन को विभिषण की उपमा से सुशोभित किया गया था. मंत्री बन्ना गुप्ता का उपरोक्त बयान मीडिया में काफी चर्चित रहा, लेकिन बन्ना गुप्ता अब अपने दिए गए पर बयान से कन्नी काटते हुए दिख रहें है. रावण कौन है बन्ना को बताना चाहिए ! बन्ना गुप्ता द्वारा दिए गए बयान को मुद्दा बना कर भाजपा के नेता सह विधायक भानू प्रताप शाही…

Read More

Jamshedpur.जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड में 26 अगस्त तक रुक-रुक कर बारिश होगी. 23 व 24 अगस्त को पलामू, लातेहार, गढ़वा, चतरा, लोहरदगा आदि इलाके में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, निम्न दबाव वाला क्षेत्र बना हुआ है. यह धीरे-धीरे बंगाल की तरफ बढ़ रहा है. एक-दो दिनों में माॅनसून टर्फ पश्चिम बंगाल में छा जायेगा, जिससे भारी बारिश होने की संभावना है. इसका सीधा असर कोल्हान समेत झारखंड पर भी पड़ेगा. यानी 25-26 अगस्त तक कोल्हान, संताल परगना, रांची आदि इलाके में भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने पूरे अगस्त व मध्य…

Read More

Jamshedpur. सोनारी हवाई अड्डे से उड़ान भरने के बाद लापता हुए दो सीट वाले विमान में सवार ट्रेनी पायलट और प्रशिक्षण देने वाले पायलट का शव बृहस्पतिवार को चांडिल डैम से बरामद किया गया, जबकि विमान की तलाश अब भी जारी है. विशाखापत्तनम से आई नौसेना की 19 सदस्यीय टीम लापता विमान की तलाश में लगातार जुटी है. एक अधिकारी ने कहा, ‘दोनों शवों का पोस्टमार्टम महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, जमशेदपुर में किया जाएगा.’ सोनारी हवाई अड्डे से मंगलवार को उड़ान भरने के बाद विमान लापता हो गया था, जिसके बाद चांडिल डैम के जलाशय सहित आसपास के…

Read More

New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने बृहस्पतिवार को सख्त लहजे में कहा कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिला चिकित्सक से कथित तौर पर बलात्कार एवं उसकी हत्या के संबंध में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज करने में कोलकाता पुलिस की देरी ‘बेहद व्यथित करने वाली’ है। न्यायालय ने साथ ही बंगाल के सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं के अवरुद्ध होने के 14वें दिन प्रदर्शनकारी चिकित्सकों से काम पर लौटने का आग्रह किया. न्यायालय ने केंद्र और राज्य सरकारों को देशभर में स्वास्थ्य कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाने का निर्देश देते हुए, कोलकाता की…

Read More

Ranchi. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बृहस्पतिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन का उल्लेख करते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर उनके सभी करीबियों के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया. चौहान ने आरोप लगाया, ‘ऐसा कोई सगा नहीं, जिनको हेमंत ने ठगा नहीं. रांची पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा, ‘चंपई सोरेन ने अपना दर्द बयां किया है. वह झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक सदस्यों में एक हैं, जिन्होंने शिबू सोरेन के साथ काम किया है लेकिन जिस तरह उनका अपमान किया गया, कोई भी आहत होगा. चौहान ने हेमंत की भाभी सीता…

Read More

Ranchi.भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि झारखंड में इंडी गठबंधन का वजूद खतरे में है. डूबती नाव से लोग भाग रहे हैं. मरांडी भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह कार्यक्रम में बोल रहे थे. मिलन समारोह में कई दलों से नेताओं और कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए. मौके पर श्री मरांडी ने कहा कि बीजेपी अभी प्रदेश में संघर्ष कर रही है. सत्तारूढ़ दल को छोड़ कर बीजेपी में शामिल होकर इस संघर्ष का साथी बनना एक बड़ी बात है. उन्होंने कहा कि वर्तमान झारखंड सरकार के पाप का घड़ा पूरी तरह भर चुका है,…

Read More

Ranchi. झारखंड हाइकोर्ट ने साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, गोड्डा और जामताड़ा आदि क्षेत्रों में बंग्लादेशी घुसपैठियों के प्रवेश के कारण जनसंख्या में हो रहे बदलाव को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की. एक्टिंग चीफ जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और जस्टिस अरुण कुमार राय की खंडपीठ ने सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की ओर से जवाब दायर नहीं कर समय मांगने पर कड़ी नाराजगी जतायी. खंडपीठ ने कहा कि देश की सुरक्षा से जुड़ा संवेदनशील मामला होने के बावजूद केंद्र सरकार सहित अन्य प्रतिवादी जवाब दायर करने के लिए समय मांग रहे हैं. आदिवासियों की आबादी घटती जा रही है और…

Read More

Ranchi. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि दूसरे राज्य के नेताओं को झारखंड बुलाकर भाजपा षड्यंत्र रच रही है. लेकिन राज्य की जनता के ताकत पर महागठबंधन की सरकार टिकी हुई है और सुचारु चलती रहेगी. महागठबंधन सरकार विकसित और खुशहाल झारखंड बनाने के लक्ष्य को लेकर काम कर रही है. मुख्यमंत्री गुरुवार को चियांकी हवाई अड्डा परिसर में आयोजित प्रमंडल स्तरीय सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे. इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रमंडल की 5.91 लाख लाभार्थियों को मंईयां सम्मान योजना के तहत पहली किस्त की राशि जारी की. सीएम ने कहा कि राज्य की महागठबंधन सरकार रांची हेड…

Read More