पटमदा : जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी की अनुशंसा पर बोड़ाम व पटमदा प्रखंड अंतर्गत तीन प्रमुख सड़कों की निर्माण मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत ग्रामीण कार्य विभाग से किया जाएगा. जिसका स्वीकृत विभाग से मिल गई है. इन सड़कों का काम बहुत जल्द शुरू होने वाला है. जानकारी देते हुए पटमदा प्रखंड विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू ने बताया कि इन जर्जर सड़कों की निर्माण हेतु विधायक ने मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री और विभागीय मंत्री से मिलकर ज्ञापन सौपें थे. स्वीकृत सड़कों में जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत बामनगोड़ा शिव मंदिर से सोपोडेरा होते हुए सरजामदा शिव मंदिर से ई.जी.एल चौक तक…
Author: News Desk
New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जमानत प्रदान करना और फिर भारी शर्तें लगाना ‘‘दाएं हाथ से दी गई चीज बाएं हाथ से छीनने जैसा है. न्यायालय ने कहा कि ऐसा आदेश जो संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत व्यक्ति के मौलिक अधिकार की रक्षा करेगा और उसकी उपस्थिति की गारंटी देगा, वह तर्कसंगत होगा. न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति के. वी. विश्वनाथन की पीठ ने एक व्यक्ति द्वारा दायर याचिका पर अपना फैसला सुनाया, जिसके खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न अपराधों के लिए कई राज्यों में 13 प्राथमिकियां दर्ज हैं. याचिकाकर्ता ने न्यायालय में दलील दी थी कि…
New Delhi. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बृहस्पतिवार को बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 अगस्त को 11 लाख नयी ‘लखपति दीदियों’ को प्रमाण पत्र प्रदान करेंगे और उनके साथ बातचीत करेंगे. केंद्रीय ग्रामीण विकास व कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि महाराष्ट्र के जलगांव में होने वाले कार्यक्रम में प्रधानमंत्री उन महिलाओं को सम्मानित करेंगे, जिन्होंने एक लाख रुपये या उससे अधिक की वार्षिक आय हासिल की है, क्योंकि उन्होंने अपने परिवारों को गरीबी से बाहर निकाला है. मोदी 2500 करोड़ रुपये का रिवॉल्विंग फंड – सामुदायिक निवेश फंड भी जारी करेंगे जिससे…
Gaya. बिहार के गया जिले के एक डॉक्टर के बैंक खातों से साइबर जालसाजों ने 4.40 करोड़ रुपए से अधिक की ठगी कर ली है. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. गया के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) आशीष भारती ने कहा, “गया के साइबर थाना ने डॉ. एएन राय की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है कि साइबर अपराधियों ने पिछले कुछ दिनों में उनके सात बैंक खातों से 4.40 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की है. एसएसपी ने कहा, साइबर अपराधियों ने कुल 14 लेन-देन में डॉ. राय के खातों से 4.40 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की…
सुप्रीम कोर्ट ने व्यवस्था दी कि कर्मचारियों के विभिन्न समूह अलग-अलग नियमों के दायरे में आते हैं और समान योग्यता प्राप्त करने पर भी वे समान लाभ के पात्र नहीं हैं. न्यायमूर्ति जे.के. माहेश्वरी और न्यायमूर्ति राजेश बिंदल की पीठ ने इसी के साथ दिल्ली उच्च न्यायालय के 21 जुलाई, 2010 के आदेश और केन्द्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण के 2003 के उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) को पीएचडी डिग्री प्राप्त करने पर अपने तकनीकी कर्मचारियों को वैज्ञानिकों के समान 1999 की योजना का लाभ देने के लिए कहा गया था. आईसीएआर द्वारा 27 फरवरी,…
Saraikela.सरायकेला-कांड्रा मार्ग पर ट्रेलर की चपेट में आये घायल बाइक सवार महिला की मौत हो गयी. वहीं, पति घायल है. जानकारी के अनुसार, गुरुवार की शाम खरसावां के गांगूडीह गांव निवासी धर्मेंद्र मंडल (28) अपनी पत्नी काजोल मंडल (20) के साथ बाइक से खरसावां से गम्हरिया की ओर जा रहे थे. इसी दौरान कोलाबिरा रेलवे अंडरपास के समीप ट्रेलर ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया. ट्रेलर के धक्के से बाइक सवार दंपती घायल हो गये. पत्नी काजोल मंडल को गहरी चोट लगी थी. इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस से जमशेदपुर भेजकर टीएमएच अस्पताल में…
Chakardharpur. पश्चिम सिंहभूम के तीन विधानसभा सीट पर आजसू चुनाव लड़ेगी. इसे लेकर लेकर शुक्रवार को चक्रधरपुर मानकी-मुंडा सभागार में आजसू पार्टी के जिलाध्यक्ष रामलाल मुंडा ने कहा कि भाजपा और आजसू एनडीए का हिस्सा है. जहां भाजपा मजबूत है, वहां पर भाजपा चुनाव लड़ेगी. जहां आजसू मजबूत हैं, वहां आजसू चुनाव लड़ेगी. चाईबासा जिला के तीन विधानसभा क्षेत्र में चक्रधरपुर, मनोहरपुर तथा मझगांव में पार्टी सशक्त और मजबूत है. इन तीनों विधानसभा क्षेत्र में पिछले तीन सालों से भाजपा की करारी हार हुई है. तीनों विधानसभा में हम चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने बताया कि पश्चिमी सिंहभूम जिले के तीन विधानसभा…
Chakardharpur. उड़ीसा के राउरकेला में रोजगार करने गये झींकपानी के युवक को उसके साथ ही रह रहे युवकों ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर जख्मी कर दिया. जख्मी युवक झींकपानी थाना अंतर्गत बिष्टुमपुर टोला सावबासा निवासी नरकन सवैंया (30) ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई. नरकन पर जानलेवा हमला करने वाले किष्टो गोप व जीतेन गोप झींकपानी थाना क्षेत्र के गिंदरुबासा के रहने वाले हैं. वे सभी राउरकेला में स्पंज फैक्ट्री में मजदूरी का काम करते थे. पीड़ित नरकन ने बताया कि घटना 21 अगस्त की है. क्वार्टर के अंदर ही नरकन , किष्टो व जीतेन एक साथ…
Chaibasa.चंपुआ में मोबाइल टावरों से बैटरी चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है. देवकी नायक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बड़बिल इलाके में छापेमारी कर टावर से चोरी 24 बैटरी व ट्रक की दो बैटरी के साथ वाहन को जब्त कर लिया. चोरी में शामिल गौडसाही के प्रदीप कुमार, सेरेंडा के चालक अशोक सिंह, जोड़ा नेपाली हाटिंग के गिरिधरी नायक और अजू करुवा को गिरफ्तार कर लिया है. मालूम हो कि 20 अगस्त की रात चंपुआ थाना के चिमिला स्थित एयरटेल टावर से 24 बैटरियां चोरी हो गयीं थीं.…
Jadugora.उत्पाद विभाग में 583 पदों पर सिपाहियों की नियुक्ति प्रक्रिया 22 अगस्त से शुरू हुई है. जादूगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित कांस्टेबल ट्रेनिंग सेंटर (सीटीसी) स्वासपुर में उत्पाद विभाग सिपाही की बहाली के लिए केंद्र बनाया गया है. वर्ष 1980 के बाद उत्पाद सिपाही की नियुक्ति नहीं हुई है. राज्य में उत्पाद विभाग में अंतिम नियुक्ति वर्ष 2016 में हुई थी. साल 2016 में सहायक अवर निरीक्षक एवं अवर निरीक्षक उत्पाद पद पर नियुक्ति की गयी थी. इसके बाद से उत्पाद विभाग में कोई नियुक्ति नहीं हुई है. उत्पाद सिपाही की अंतिम नियुक्ति वर्ष 1980 में एकीकृत बिहार के समय हुई…
