Jamshedpur. रांची में आयोजित आक्रोश रैली में शामिल होने जा रहे जमशेदपुर के भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं को शुक्रवार को पुलिस ने सोनारी डोबो पुल, एनएच-33 पर पुलिस द्वारा जगह-जगह रोकने के प्रयास किया गया. डोबो पुल के पास पुलिस द्वारा गलत व्यवहार किये जाने पर कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की. हंगामे के बीच कार्यकर्ताओं की संख्या बढ़ने पर पुलिस ने गाड़ियों के नंबर नोट कर सभी को जाने दिया. कार्यकर्ताओं को प्रशासन ने विभिन्न स्थानों पर वाहन चेकिंग के नाम पर रोका. चौका, तमाड़ समेत विभिन्न स्थानों पर प्रशासन ने कार्यकर्ताओं की बसों को रोकने का प्रयास किया. इधर,…
Author: News Desk
Jamshedpur. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार की दोपहर यहां सर्किट हाउस में कोल्हान के विधायकों के साथ बैठक की. इस दौरान उन्होंने विधानसभा चुनाव, सांगठन की स्थिति और नाराज पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के एक्शन प्लान समेत अन्य कई मुद्दों पर चर्चा की. उन्होंने कोल्हान के विधायकों को संगठन को मजबूत बनाये रखने का निर्देश दिया. बैठक में सांसद जोबा माझी, घाटशिला विधायक रामदास सोरेन, बहरागोड़ा विधायक समीर माेहंती, ईचागढ़ विधायक सविता महतो, चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव, पोटका विधायक संजीव सरदार, जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी और मझगांव विधायक निरल पूर्ती आदि मौजूद थे. भाजपा पर जमकर बरसे बैठक के बाद…
Kiw. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को युद्धग्रस्त देश यूक्रेन की ऐतिहासिक यात्रा की. लगभग दस घंटे की ट्रेन यात्रा के बाद कीव पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी का भारतीय समुदाय के लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया. इसके तुरंत बाद मोदी ने यूक्रेन राष्ट्रीय संग्रहालय में शहीदों की एक प्रदर्शनी का मुआयना किया, जहां यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने गर्मजोशी से प्रधानमंत्री से हाथ मिलाया और उन्हें गले लगाया. जेलेंस्की के साथ बातचीत से पहले मोदी ने यूक्रेन की राजधानी में सत्य और अहिंसा के प्रतीक महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि भी अर्पित की. जेलेंस्की से बातचीत के दौरान…
Jamshedpur. टाटा स्टील लिमिटेड और राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के बीच वेतन पुनरीक्षण (वेज रिवीजन) और अन्य मामलों को लेकर शुक्रवार को जमशेदपुर के बोर्ड रूम में समझौता हुआ. इससे कर्मचारियों को 4102 रुपये से 18102 रुपये का लाभ होगा. यह समझौता 1 जुलाई 2022 से 30 जून 2029 तक यानी सात साल के लिए लागू किया गया है. राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन झरिया व वेस्ट बोकारो कोलियरीज में कार्यरत श्रमिकों का प्रतिनिधित्व करती है. शुक्रवार को समझौता पर टाटा स्टील के एमडी सह सीइओ टीवी नरेंद्रन, वीपी एचआरएम अतरई सान्याल, वीपी आरएम डीबी सुंदररामम, कंपनी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी…
Jamshedpur.साकची स्थित रविंद्र भवन के सभागार में प्रमंडल स्तरीय सहकारिता महासम्मेलन में शुक्रवार को कृषि मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने 94 लाभुकों, समितियों के बीच 4.85 करोड़ से अधिक की परिसंपति का वितरण किया. लाभुकों, समितियों के बीच परिसंपत्ति के रूप में सस्टेनेबल हार्वेस्टिंग टूल किट, लाह खेती योजनांतर्गत प्रयुक्त होने वाले टूल किट्स, फसलोत्तर प्रबंधन योजना के तहत लैक स्क्रैपर सह क्रसर मशीन, केसीसी, माइक्रो एटीएम, मोबाइल वेंडिंग कार्ट, मत्स्य जीवी सहयोग समिति के लिए आइस बॉक्स, टाना जाल, इलेक्रट्रॉनिक बैलेंस आदि वितरित किया गया. इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री दीपिका पांडेय सिहं…
Jamshedpur. सोनारी से उड़ान भरने के बाद ट्रेनी विमान चांडिल डैम में ही क्रैश हुआ है. ट्रेनी पायलट और इंस्ट्रक्टर के शव बरामदगी के बाद यह बात पक्की हो चुकी है. इसके बावजूद चार दिन बाद भी विमान का सुराग नहीं मिल पाया है. नेवी की टीम ने शुक्रवार की सुबह से लेकर शाम तक करीब सात घंटे की कड़ी मशक्कत की. करीब पांच बोट और सोलार की मदद से 15 सदस्यीय दल ने काफी मेहनत की, लेकिन कोई रिजल्ट सामने नहीं आया. अतत: टीम वापस लौट गयी. लगातार हो रही बारिश से चांडिल डैम का जलस्तर बढ़ने के कारण…
Jamshedpur. झामुमो जिला समिति ने केंद्रीय कमेटी के निर्देशानुसार शुक्रवार को केंद्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ झारखंडी अधिकार मार्च निकाला गया. जिला अध्यक्ष सह घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन के नेतृत्व में साकची आमबगान मैदान से डीसी ऑफिस तक झारखंडी अधिकार मार्च निकाला गया. पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इस दौरान विधायक रामदास सोरेन ने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा झारखंड के हक एवं अधिकार को छिनने का कार्य किया जा रहा है. झारखंड राज्य गरीब जनता के हक व अधिकार व सम्मान को कुचलने का प्रयास किया जा…
Jamshedpur. मानगो दाईगुट्टू तेली लाइन निवासी गौरी देवी व उसके दो बच्चे गैस सिलेंडर फटने से झुलस गये. आसपास के लोगों ने तीनों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लेकर आये जहां इलाज किया जा रहा है. डॉक्टर ने दोनों बच्चों की स्थिति गंभीर है. डॉक्टरों के अनुसार गौरी देवी की पीठ जल गया है वहीं उनका एक छह साल का बेटा बाहुबली कुमार 80 प्रतिशत व दूसरा दस साल का बेटा सूरज कुमार भी 50 प्रतिशत झुलस गया है. गौरी देवी ने बताया कि वह दोनों बच्चों के साथ दाईगुट्टू में भाड़े के मकान में रहती है. पति की…
Jamshedpur. टाटा मोटर्स मेडिकल सपोर्ट स्कीम कमेटी की बैठक शुक्रवार को हुई. बैठक में जुलाई 2024 में जमा हुए सभी 18 आवेदनों पर विचार विमर्श किया गया. इसके बाद 14 को नियमानुसार उचित पाया गया. इन 14 कर्मचारियों के बीच चिकित्सा सहयोग राशि के रूप में लगभग 7 लाख 96 हजार रुपये वितरित किये जायेंगे. बैठक में टाटा मोटर्स मेडिकल सपोर्ट कमेटी के सेक्रेटरी अमितेश पांडेय, डॉक्टर एसएल श्रीवास्तव, एच एस सैनी, अजय भगत, अमित कुमार सिंह और मनोज शर्मा मौजूद थे. इनको मिलेगा लाभ : उदय कुमार सिंह, अजय कुमार, आर गांगुली, सतबीर सिंह, संग्राम कुमार दास, प्रदीप घोष,…
Galudih. गालूडीह थाना क्षेत्र के पुतड़ू टोल प्लाजा के पास शुक्रवार को पुलिस-प्रशासन ने वाहन जांच अभियान चलाया. करीब पांच लाख जुर्माना वसूला गया. यह जानकारी आरटीओ विभाग ने दी. शुक्रवार की सुबह से घाटशिला के एसडीओ सच्चिदानंद महतो, एसडीपी अजीत कुंजूर, दंडाधिकारी अमन कुमार भी हाईवे पर उतरे. सैकड़ों वाहनों का चालान काटा. आरटीओ जमशेदपुर और गालूडीह पुलिस वाहन जांच में जुटा था. कार, बस समेत चार चक्का वाहनों की जांच की गयी. तमाम तरह के कागजात देखे गये. कमी मिलने पर सीधे चालान काट दिए गये. जांच अभियान में घाटशिला के एसडीओ सच्चिदानंद महतो, एसडीपीओ अजीत कुजूर, घाटशिला…
