Chakardharpur. चक्रधरपुर प्रखंड के लौडिया गांव में नौ महीने के बच्चे राजेश बोदरा की दायीं आंख में कैंसर हो गया है. शुक्रवार को परिजन कैंसर पीड़ित राजेश बोदरा को लेकर नेत्र जांच व ऑपरेशन के लिए अनुमंडल अस्पताल के नेत्र जांच शिविर में लेकर आये. जहां परिजनों ने सुमिता होता फाउंडेशन के अध्यक्ष सह समाजसेवी सदानंद होता से मिलकर राजेश की समस्या बतायी.सदानंद होता ने कहा कि राजेश का इलाज टाटा कैंसर हॉस्पिटल मुंबई में होगा. इलाज में जितना भी खर्च होगा व राशि झारखंड मुख्यमंत्री गंभीर सहायता निधि से दिलाने में हर प्रकार सहयोग किया जायेगा.
Author: News Desk
Jamshedpur. कांग्रेस जिला कार्यालय प्रभारी संजय सिंह आजाद ने शुक्रवार को बताया कि 26 अगस्त तक आवेदन पत्र जमा लिया जाएगा. इससे पहले जिला कांग्रेस कार्यालय में आगामी 2024 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पूर्वी सिंहभूम जिला के छह विधानसभा वार कांग्रेस नेताओं की उम्मीदवारी का आवेदन पत्र बायोडाटा के साथ बिष्टुपुर तिलक पुस्ताकलय के कांग्रेस कार्यालय में जमा लिया गया. इसके तहत पोटका विधान सभा क्षेत्र से जिला उपाध्यक्ष सुबोध सिंह सरदार, बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र से मण्डल अध्यक्ष पुरूषोत्तम बाल्मीकी, तापस चटर्जी, जिला महामंत्री अजय मंडल ने आवेदन पत्र कार्यालय प्रभारी संजय सिंह आजाद को सौंपा. इसके अलावा जमशेदपुर पूर्वी…
Jamshedpur. टाटा स्टील गम्हरिया को सीआइआइ – एसएचइ एक्सीलेंस अवार्ड्स में पूर्वी क्षेत्र के वृहद विनिर्माण श्रेणी (2500 से अधिक कर्मचारी) में विजेता घोषित किया गया. यह पुरस्कार गुरुवार को कोलकाता में आयोजित 18वें सीआइआइ संगोष्ठी और प्रदर्शनी 2024 के दौरान प्रदान किया गया. यह पुरस्कार सीआइआइ-एसएचइ पूर्वी क्षेत्र के चेयरमैन, राजीव मंगल द्वारा प्रदान किया गया. यह पुरस्कार उन कंपनियों को दिया जाता है, जिन्होंने सुरक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण से संबंधित उपायों को प्रभावी ढंग से लागू किया है. इसमें साइट का आकलन और सीआईआई के जूरी सदस्यों के सामने प्रस्तुति शामिल होती है. इस प्रतियोगिता में 80 से…
Jamshedpur. टाटा स्टील के सिंटर प्लांट में शुक्रवार को लांग सर्विस अवार्ड दिया गया. मुख्य रूप से सिंटर प्लांट के जेडीसी चेयरमैन सतीश कुमार सिन्हा उर्फ भोला सिंह समेत 10 कर्मचारियों को लांग सर्विस अवार्ड दिया गया. लांग सर्विस अवार्ड पाने वालों में आशुतोष वर्मा, अजीत सामंता, तारक हलधर, रंजन कुमार पाठक, अजय कुमार सिंह, जुनास पूर्ति, मिलन कुमार झा समेत अन्य लोग शामिल है. जेडीसी चेयरमैन एवं तमाम कर्मचारी अपने अनुभव को सबके बीच साझा किए. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सिंटर प्लांट के चीफ प्रदीप चौधरी, पर्सनल ऑफिसर चित्रा इमदाम, जेडीसी चेयरमैन भोला सिंह, कमिटी मेंबर शिवेश…
Jamshedpur: टाटा स्टील में कार्यरत टाटा वर्कर्स यूनियन के फील्ड मेंटेनेंस मैकेनिकल के कमेटी मेंबर शैलेंद्र कुमार, शुभम सिंह, राजेश कुमार, आरके राकेश और आशीष प्रधान ने संयुक्त रूप से प्रेस बयान जारी कर कहा कि गुरुवार को हुई बैठक में, जिसमें शीर्ष प्रबंधन के प्रतिनिधि, जैसे वीपीएसएस, चीफ एचआर, और चीफ पीएसडी शामिल थे. सभी ने स्पष्ट रूप से यह पुष्टि की है कि टाटा स्टील के किसी भी कर्मचारी का टीएसटीएसएल में स्थानांतरण नहीं किया जाएगा. यह पुष्टि टाटा वर्कर्स यूनियन के शीर्ष तीन नेताओं द्वारा किए गए उस वादे को भी पुष्ट करती है, जिसमें उन्होंने स्पष्ट…
Ranchi. एनआइए ने गुरुवार को चाईबासा में प्रतिबंधित नक्सली संगठन के सक्रिय तीन कार्यकर्ताओं और समर्थकों के घरों की तलाशी ली. इस दौरान चक्रधरपुर थाना के पुसालता गांव, जेटेया थाना के बुरु रेंगरा व गुआ थाना के लिपुंगा गांव में स्थित संदिग्धों के घरों की गहन जांच की गयी. एनआइए के अनुसार कार्यकर्ता और समर्थक प्रतिबंधित संगठन के वरिष्ठ नेतृत्व को नक्सली गतिविधियां अंजाम देने में मदद कर रहे थे. यह मामला जुलाई 2022 में चाईबासा जिला के आनंदपुर इलाके में माओवादी के शीर्ष नेताओं को संबोधित आपत्तिजनक पत्रों की बरामदगी से संबंधित है. एनआइए ने स्थानीय पुलिस से जांच…
Ranchi. राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग ने छह अंचल अधिकारी और एक भूमि सुधार उप समाहर्ता का तबादला किया है. चुनाव आयोग के निर्देशानुसार पिछले चार में से तीन वर्ष एक ही जगह पर या गृह जिला में पदस्थापित पदाधिकारियों का तबादला किया गया है. इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गयी है. राहे के सीओ अनुज टेटे को चक्रधरपुर का सीओ, हैदरनगर के सीओ विकास पांडेय को राहे का सीओ, पीरटांड़ के सीओ ऋषिकेश मरांडी को मुसाबनी का सीओ, मुसाबनी के सीओ संतोष कुमार को हैदरनगर का सीओ, चक्रधरपुर के सीओ गिरिजा नंद किस्कू को पीरटांड़ का सीओ,…
Jamshedpur. मुख्यमंत्री हेमंंत सोरेन व उनकी धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन शुक्रवार को दिवंगत पूर्व सांसद सुनील महतो व पूर्व सांसद सुमन महतो के जमशेदपुर सोनारी स्थित आवास पहुंचे. मुख्यमंत्री वहां पूर्व सांसद की दिवंगत पुत्री अंकिता महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. मुख्यमंत्री हेमंंत सोरेन ने पूर्व सांसद एवं उनके अन्य शोकाकुल परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा उनका ढांढस बंधाया. इस दौरान मंत्री दीपक बिरुआ, मंत्री बेबी देवी, मंत्री दीपिका पांंडेय सिंह, सांसद जोबा मांझी, विधायक रामदास सोरेन, विधायक सुखराम उरांव, विधायक सविता महतो, विधायक संजीव सरदार, विधायक समीर मोहंती, विधायक मंगल…
Ranchi. डोरंडा स्थित टाटा स्टील के कार्यालय में खेल प्रमुख मुकुल चौधरी और कॉरपोरेट कम्युनिकेशन प्रमुख रुणा राजीव कुमार ने शुक्रवार को स्टेट हॉकी चैंपियनशिप के आयोजन की घोषणा की. मुकुल चौधरी ने बताया कि हॉकी झारखंड के साथ मिलकर रांची में 25 अगस्त से राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता कराने जा रहा है. प्रतियोगिता का समापन खेल दिवस के दिन 29 अगस्त को किया जाएगा. इसमें लगभग 53 टीमें भाग लेगी. उन्होंने बताया कि टाटा स्टील हॉकी झारखंड के साथ मिलकर पिछले 7 वर्ष से टाटा स्टील इस प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है. इसके साथ ही हॉकी के विकास के…
Ranchi.राजधानी के मोरहाबादी मैदान में भाजपा युवा मोर्चा की आक्रोश रैली में अफरा-तफरी का माहौल रहा. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का भाषण चल रहा था. उधर, कुछ कार्यकर्ता सीएम आवास तक मार्च करने के लिए बैरिकेडिंग के पास जमा हो गये थे. इसी समय पुलिस ने भीड़ को आगे बढ़ने से रोकने के लिए आंसू गैस के गोले बरसाने शुरू कर दिये. वाटर कैनन से पानी की बौछार और रबर बुलेट से कार्यकर्ताओं को रोका गया. पूरे मैदान में कार्यकर्ताओं के बीच भगदड़ मच गयी. आंसू गैस और रबर बुलेट से मची अफरा-तफरी में पूर्व सांसद यदुनाथ पांडेय…
